झारखंड

जुलाई 5, 2025 11:40 पूर्वाह्न

views 24

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 6 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगे

केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल छह जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगे। वे रांची और धनबाद में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रांची में आयोजित कार्यक्रम में श्री मेघवाल नये वकीलों को लाइसेंस प्रदान करेंगे और उन्हें मेडिकल एड का चेक भी प्रदान करेंगे। इससे पहले धनबाद में अर...

जुलाई 5, 2025 11:38 पूर्वाह्न

views 21

अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा आज एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर की ओर से आज एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10:30 से करियर सेंटर, सर्कुलर रोड, परिसर में आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में 304 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जुलाई 4, 2025 7:05 अपराह्न

views 20

झारखंड सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया

झारखंड सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस सिलसिले में राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेस विभाग और कॉमन सर्विस सेंटर- स्पेशल परपज़ व्हीकल के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत राज्य के पंचायत स...

जुलाई 4, 2025 7:04 अपराह्न

views 17

15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंम्पियनशिप के दूसरे दिन आज हिमाचल प्रदेश ने पुडुचेरी को 9-0 से हराया

रांची में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंम्पियनशिप के दूसरे दिन आज हिमाचल प्रदेश ने पुडुचेरी को शून्य के मुकाबले नौ गोल से हरा दिया। एक अन्य मैच में असम ने जम्मू कश्मीर को तीन- दो से पराजित किया। आज कुल सात मुकाबले होने हैं।

जुलाई 4, 2025 7:03 अपराह्न

views 17

इडी ने रांची और हजारीबाग और बड़कागांव में आठ जगहों पर दबिश दी

इडी ने आज रांची और हजारीबाग और बड़कागांव में आठ जगहों पर दबिश दी है। बताया जाता है कि मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर केन्द्रीय जांच एजेंसी छापेमारी कर रही है।  ईडी की यह कार्रवाई कोयला उत्खनन और ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े मामल...

जुलाई 4, 2025 6:27 अपराह्न

views 20

गिरिडीह जिले के हरलाडीह थाना क्षेत्र में फंदे से झूलते मिले एक युवक और एक युवती के शव

गिरिडीह जिले के हरलाडीह थाना क्षेत्र में एक युवक और एक युवती के शव फंदे से झूलते मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़का मुफस्सिल थाना के पंचरुखी गांव का रहने वाला है जबकि लड़की हरलाडीह थाना क्षेत्र की कुड़को का रहने वाली है। डु...

जुलाई 4, 2025 6:26 अपराह्न

views 44

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रांची में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज रांची के धुर्वा में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया। यह नया केंद्र देश के पूर्वी क्षेत्र में क्षमता निर्माण प्रयासों को विकेंद्रीकृत करने और सेवा वितरण में सुधार लाने की दिशा में ...

जुलाई 4, 2025 6:25 अपराह्न

views 19

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने इसकी शिकायत रांची के एसएसपी से की है। फिलहाल डा. अंसारी दिल्ली में हैं। उन्होंने बताया कि कल उन्हें मोबाइल नम्बर 7903928758 से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गयी और अपशब्द भी कहे गये।

जुलाई 4, 2025 6:24 अपराह्न

views 13

धनबाद स्थित आईआईटी आईएसएम में कल से किया जाएगा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन

धनबाद स्थित आईआईटी आईएसएम में कल से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में डिजिटल तकनीक, व्यावसायिक उत्कृष्टता और सतत विकास पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस की संयोजक डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि यह आयोजन ज्ञान, नवाचार और वैश्व...

जुलाई 4, 2025 6:23 अपराह्न

views 17

मौसम विभाग ने झारखंड के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने आज रांची, धनबाद और देवघर समेत झारखंड के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में नौ जुलाई तक गरज के साथ बारिश जारी रहेगी। राज्य में एक जून से अब तक औसत से 80 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी है। राज्य ...