झारखंड

अगस्त 5, 2024 4:56 अपराह्न

views 20

गढ़वाः 40 ग्रामीण और लगभग एक सौ मवेशियों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया

गढ़वा जिले में झारखंड-बिहार की सीमा पर सोन नदी के टीले पर बाढ़ के कारण फंसे 40 ग्रामीण और लगभग एक सौ मवेशियों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। हमारे गढ़वा संवाददाता ने बताया कि सभी को बिहार की सीमा की तरफ निकाला गया। इनमें 32 लोग गढ़वा जिले के केतार प्रखंड के और आठ लोग बिहार के नावाडीह...

अगस्त 5, 2024 4:33 अपराह्न

views 16

झारखंड के प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झारखंड चैंबर के अधिकारियों के साथ बैठक की

झारखंड के प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आम जनता के साथ-साथ कारोबारियों के साथ पुलिस के बेहतर संबंध को लेकर कल झारखंड चैंबर के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें हर तरह से सुरक्षा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। चैंबर की बैठक में डीजीपी ने कारोबारियों से अपील की कि वे अपने दुकानों और अपने घरों के बाहर...

अगस्त 5, 2024 4:32 अपराह्न

views 16

झारखंड के पूर्व मंत्री सह निर्दलीय विधायक सरयू राय कल जदयू में शामिल हो गये

झारखंड के पूर्व मंत्री सह निर्दलीय विधायक सरयू राय कल जदयू में शामिल हो गये। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। उन्होंने कहा सरयू राय के आने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी। सरयू राय अपनी पार्टी का जदयू में जल्द विलय करेंगे।

अगस्त 5, 2024 4:14 अपराह्न

views 16

रांची पुलिस ने सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोशन मुण्डा को गिरफ्तार कर लिया है

रांची पुलिस ने सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोशन मुण्डा को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया एसआईटी की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

अगस्त 5, 2024 4:12 अपराह्न

views 14

साहेबगंज जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता रथ चलाया जा रहा

साहेबगंज जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता रथ चलाया जा रहा है। उपायुक्त हेमंत सती ने बताया कि 10 अगस्त तक आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

अगस्त 5, 2024 4:11 अपराह्न

views 14

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि झारखंड में गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर फेल है

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि झारखंड में गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर फेल है। श्री सेठ रविवार को रांची में पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। झामुमो, कांग्रेस और राजद के साथ वामपंथियों के गठबंधन से चल रही सरकार ने अपराधियों को खुली छू...

अगस्त 5, 2024 4:11 अपराह्न

views 9

मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड में 10 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है

मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड में 10 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे पहले छह और सात अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में देवघर, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अगस्त 5, 2024 4:10 अपराह्न

views 15

झारखंड के जलाशयों से अत्यधिक पानी छोड़ने पर ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की

झारखंड के जलाशयों से अत्यधिक पानी छोड़ने पर कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को बताया कि तेनूघाट डैम, मैथन और पंचेत डैम से पानी छोड़े जाने के कारण पश्चिम बंगाल में बाढ़ जैसी स्थिति...

अगस्त 4, 2024 9:46 अपराह्न

views 19

पेरिस ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है

पेरिस ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडिया ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। फुलटाइम मैच में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था। शूटआउट में भारत ने लगातार 4 गोल किए। ब्रिटेन की टीम सिर्फ दो गोल कर पाई। भारतीय गोलकीपर श्रीजेश जीत क...

अगस्त 4, 2024 9:45 अपराह्न

views 9

हजारीबागः कर्जन ग्राउंड में किया जा रहा है फुटबॉल टूर्नामेंट- 2024 का आयोजन

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट- 2024 का आयोजन कर्जन ग्राउंड में किया जा रहा है। सांसद मनीष जायसवाल ने टूर्नामेंट की शुरुआत की।   आयोजनकर्ता के रूप में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उ...