झारखंड

अगस्त 5, 2024 7:39 अपराह्न

views 21

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नयी दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नयी दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्यपाल श्री गंगवार ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है।

अगस्त 5, 2024 7:39 अपराह्न

views 15

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित करने पर अपनी सहमति प्रदान की

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पलामू जिला मुख्यालय स्थित डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन किए जाने के प्रस्ताव पर अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। अब इस प्रस्ताव को केन्द्रीय गृह मंत्रालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

अगस्त 5, 2024 6:22 अपराह्न

views 15

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य की रघुवर दास सरकार के पांच मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई की

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य की रघुवर दास सरकार के पांच मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई की। इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार और जांच एजेंसी एसीबी से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि अदालत ने शपथ पत्र के माध्यम से चार हफ्त...

अगस्त 5, 2024 6:21 अपराह्न

views 11

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की दिन दहाड़े हुई हत्या पर स्वतः संज्ञान लिया

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की दिन दहाड़े हुई हत्या पर स्वतः संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर आज राज्य के डीजीपी, रांची एसएसपी व एसआईटी के नेतृत्वकर्ता कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। सभी अधिकारियों ने इस मामले में अब तक की गयी कार्रवाई से...

अगस्त 5, 2024 5:05 अपराह्न

views 13

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज राज्यभर के शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज राज्यभर के शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देवघर में नौ किलोमीटर लंबी लाइन में कतारबद्ध होकर श्रद्धालु जलार्पण के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बाबा बैद्यनाथ धाम में आज लगभग ढाई लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।   इधर र...

अगस्त 5, 2024 5:04 अपराह्न

views 17

बिहार में वैशाली जिले के सुल्तानपुर में कल नौ कांवरियों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी

बिहार में वैशाली जिले के सुल्तानपुर में कल नौ कांवरियों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी और दो अन्य झुलस गए, यह घटना उनके वाहन के हाई वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आने से हुई।

अगस्त 5, 2024 5:03 अपराह्न

views 13

आदित्यपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कल तीन लोगों को गिरफ्तार किया

आदित्यपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमन खान, .समीर गोराई और विलियम कुमार हैं।

अगस्त 5, 2024 5:03 अपराह्न

views 17

झारखंड में सात अंशकालिक न्यायाधिकरण जल्द कार्यशील किये जायेंगेः चंद्र प्रकाश चौधरी

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा है कि झारखंड में सात अंशकालिक न्यायाधिकरण जल्द कार्यशील किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने भी 25 जुलाई को उच्च न्यायालय के...

अगस्त 5, 2024 5:02 अपराह्न

views 18

जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा- हम ने झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। रांची में कल आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मौके पर श्री मांझी ने कहा कि केरल की लेबर पार्टी को हम पार्टी में विलय किया गया है। उनकी पार्टी दे...

अगस्त 5, 2024 5:02 अपराह्न

views 15

केंद्र की मोदी सरकार बजट संतुलित और रोजगारोन्मुखी हैः मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बजट संतुलित और रोजगारोन्मुखी है। बजट में युवाओं को रोजगार से जोडने कई प्रावधान किए गए हैं। वे कल रामगढ़ में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में बजट को लेकर अपने विचार रख रहे थे।   श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्य...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला