झारखंड

अगस्त 8, 2024 3:49 अपराह्न

views 12

राज्य सरकार ने गिरिडीह जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण को दी मंजूरी

राज्य सरकार ने गिरिडीह जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। इसे सिलसिले में जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक बाद में विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि पचंबा के जरीडीह में जल्द ही इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कार्य शुरु किया ...

अगस्त 8, 2024 3:49 अपराह्न

views 10

16 दिनों में साढ़े सताइस लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

देवघर स्थित श्रावणी मेले में हर दिन बड़ी संख्या में कांवरिया आ रहे हैं। श्रावणी मेले के दूसरे साप्ताहिक वार्ता में जिले के उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि 16 दिनों में साढ़े सताइस लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक किया है। उन्होंने इस दौरान बाबा मंदिर को हुई आय की भी जानकारी दी।

अगस्त 8, 2024 3:47 अपराह्न

views 13

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया- एसओपी में किया बदलाव

राज्य सरकार ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया- एसओपी में बदलाव किया है। राज्य कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि अब इस योजना के तहत आवेदन ऑफलाइन भी लिये जायेंगे। एसओपी में मतदाता पहचान पत्र की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गयी है।

अगस्त 8, 2024 3:12 अपराह्न

views 10

प्रदेश के किसानों को अब दो लाख रुपये तक का ऋण होगा माफ

झारखंड के किसानों को अब दो लाख रुपये तक का ऋण माफ होगा। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि  31 मार्च 2020 के पूर्व जिन किसानों ने दो लाख रुपये तक के कर्ज लिये थे, उसे सरकार ने माफ करने का फै...

अगस्त 8, 2024 3:11 अपराह्न

views 14

सारंडा स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सुरक्षाबल का 1 अधिकारी घायल

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया है, जिसमें सुरक्षाबल का एक अधिकारी घायल हो गया है। घटना के बाद घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने...

अगस्त 8, 2024 11:38 पूर्वाह्न

views 10

मौसम विभाग ने झारखंड में अगले तीन दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने झारखंड में अगले तीन दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना व्यक्त की है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब भी कायम है। इस कारण राज्य में 11 अगस्त तक अच्छी बारिश हो सकती है।

अगस्त 8, 2024 11:36 पूर्वाह्न

views 39

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाना चाहिए: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि राज्य में हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाना चाहिए। इस बीच राज्य के मुख्य सचिव एल. ख्यांगते और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और कानून व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उठाये जा ...

अगस्त 8, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 14

झारखंड: एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के दो संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के दो संदिग्धों के ठिकानों पर झारखंड के खूंटी में छापेमारी की। इस दौरान एनआईए ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किये हैं। यह छापेमारी पीएलएफआई कमांडर दिनेश गोप से जुड़े मामले में की गयी है।

अगस्त 8, 2024 11:33 पूर्वाह्न

views 45

झारखंड: मंत्रिपरिषद ने ग्राम प्रधानों को दी जाने वाली सम्मान राशि बढ़ाकर दोगुनी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

  झारखंड में राज्य मंत्रिपरिषद ने पारंपरिक ग्राम प्रधानों को दी जाने वाली सम्मान राशि बढ़ाकर दोगुनी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मंत्रिपरिषद ने कृषि ऋण माफी योजना में 50 हजार की जगह अब दो लाख तक ऋण माफ करने की भी स्वीकृति दी है। राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

अगस्त 8, 2024 11:32 पूर्वाह्न

views 9

झारखंड: अब केंद्रीय जांच एजेंसियों को किसी अधिकारी, मंत्री या विधायक के खिलाफ जांच करने से पहले लेनी होगी राज्य सरकार की अनुमति

अब ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को झारखंड सरकार के किसी अधिकारी, मंत्री या विधायक के खिलाफ जांच करने से पहले राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। बैठक के बाद मंत्रिमंडलीय सचिव व...