झारखंड

अगस्त 14, 2024 7:04 अपराह्न

views 15

पूर्वी सिंहभूम जिले की पुलिस ने मोबाइल को वापस उनके मालिकों को आज सौंप दिया

पूर्वी सिंहभूम जिले की पुलिस ने जमशेदपुर वासियों को कार्यक्रम आयोजित कर 680 गुम या चोरी हुए मोबाइल को वापस उनके मालिकों को आज सौंप दिया है।

अगस्त 14, 2024 7:04 अपराह्न

views 16

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून फिर सक्रिय हो गया है

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। आज दोपहर बाद रांची समेत राज्य के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने अगले दो दिनों तक रांची, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

अगस्त 14, 2024 7:03 अपराह्न

views 18

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान स्पेशल ब्रांच से कराने को कहा

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान स्पेशल ब्रांच से कराने को कहा है। अदालत ने कहा है कि देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा में मतदाता पहचान पत्र जारी करने से पहले लैंड रिकार्ड और अन्य दस्तावेज की जांच अवश्य की जाए।

अगस्त 14, 2024 7:03 अपराह्न

views 14

उच्चतम न्यायालय ने आज स्पष्ट किया है कि राज्य अब खनिज अधिकारों पर बकाया कर वसूल सकते हैं

उच्चतम न्यायालय ने आज स्पष्ट किया है कि राज्य अब खनिज अधिकारों पर बकाया कर वसूल सकते हैं। एक अप्रैल, 2005 से पहले के खनिज अधिकारों पर ये लागू नहीं होगा। शीर्ष न्यायालय ने 25 जुलाई को यह आदेश दिया था कि राज्यों के पास शक्ति है कि वे खनिज अधिकारों पर कर लगा सकें। खान और खनिज विनियमन तथा विकास अधिनियम ...

अगस्त 14, 2024 7:03 अपराह्न

views 14

देश आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मना रहा है।

देश आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मना रहा है। इसे लेकर चतरा, गिरिडीह समेत राज्यभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गिरिडीह में भाजपा की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कांग्रेस के कारण देश का ब...

अगस्त 14, 2024 7:02 अपराह्न

views 12

हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्र भक्ति की भावना बढ़ाने के लिए 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जा रहा है

हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्र भक्ति की भावना बढ़ाने के लिए 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें। इधर, सीआईएसफ बोकारो यूनिट ने डीआईजी दिग्विजय सिंह की अ...

अगस्त 14, 2024 7:02 अपराह्न

views 12

एक हजार 37 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक के लिए चुना गया है

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार कार्यों से जुडे़ एक हजार 37 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक के लिए चुना गया है। इनमें झारखंड के भी 19 पुलिसकर्मी शामिल हैं। आइपीएस अधिकारी दीपक पांडेय सहित सात पुलिसकर्मियों को वीरता पदक के लिए चुना गया है, जबकि 11 पुलिस...

अगस्त 14, 2024 7:00 अपराह्न

views 18

देश आजादी का जश्न मना रहा है

देश आजादी का जश्न मना रहा है। देश उन वीरों को भी नमन कर रहा है जिन्होंने देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के पबरा गांव के 17 लोगों ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज उनका परिवार इस बात को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्वतंत्रता सेनान...

अगस्त 14, 2024 7:00 अपराह्न

views 49

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राज्यभर में तैयारी पूरी कर ली गई है

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राज्यभर में तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कल उपराजधानी दुमका में जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी रांची में झंडा फहरायेंगे। समारोह को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज दुमका पहुंचे।   वहां उन्हें गार्ड ऑ...

अगस्त 14, 2024 12:26 अपराह्न

views 11

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून फिर सक्रिय

  राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। कल शाम रांची और पलामू समेत राज्य के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने अगले चार दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला