झारखंड

अगस्त 24, 2024 8:29 अपराह्न

views 11

पल्स पोलियो अभियान के तहत कल राज्य के 61 लाख 15 हजार 703 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

पल्स पोलियो अभियान के तहत कल राज्य के 61 लाख 15 हजार 703 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाक्टर बीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों दवा पिलाने के लिए राज्यभर में चौबीस हजार चार सौ तिरसठ बूथ बनाए गए हैं। इस अभियान से छूटे हुए बच्चों को...

अगस्त 24, 2024 8:29 अपराह्न

views 17

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में आज और कल भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताय...

अगस्त 24, 2024 12:54 अपराह्न

views 15

नीट यूजी पेपर लीक मामले में हजारीबाग में सीबीआई द्वारा सील किये गये राज गेस्ट हाउस में किसी ने घुसकर साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की

नीट यूजी पेपर लीक मामले में हजारीबाग में सीबीआई द्वारा सील किये गये राज गेस्ट हाउस में किसी ने घुसकर साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की है। घटना की सूचना पाकर दिल्ली और पटना सीबीआई की टीम हजारीबाग पहुंची। सीबीआई के अधिकारी जब गेस्ट हाउस के अंदर गये तो कई सा्मान और दस्तावेज बिखरे मिले। गेस्ट हाउस के पहले तल्ले...

अगस्त 24, 2024 12:52 अपराह्न

views 22

Jharkhand: भाजपा ने आज सभी जिलों के एसपी कार्यालय और थानों के सामने सरकार का पुतला दहन करने का फैसला किया

राज्य सरकार की कथित तानाशाही के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आज सभी जिलों के एसपी कार्यालय और थानों के सामने सरकार का पुतला दहन करने का फैसला किया है। राज्य सरकार की विफलता और परीक्षाओं में धांधली मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कल रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्यव्यापी युवा आक्रोश रैल...

अगस्त 24, 2024 12:49 अपराह्न

views 19

राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किसानों और सहकारी समितियों के सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता दोहरायी

राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किसानों और सहकारी समितियों के सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता दोहरायी है। जमशेदपुर के साकची प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन के दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच पांच करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थ...

अगस्त 24, 2024 12:45 अपराह्न

views 19

हजारीबाग जिले में चलाये जा रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का केन्द्रीय टीम ने जायजा लिया

हजारीबाग जिले में चलाये जा रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का केन्द्रीय टीम ने जायजा लिया। टीम में डब्ल्यूएच और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे। इस क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार सहित पूरे पुलिस विभाग को टीम द्वारा फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया गया। केन...

अगस्त 24, 2024 12:43 अपराह्न

views 13

डुरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में गत चैंपियन मोहन बागान ने टाइब्रेकर में पंजाब एफसी को 6- 5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

जमशेदपुर के टाटा स्टील कांप्लेक्स में चल रहे डुरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में गत चैंपियन मोहन बागान ने टाइब्रेकर में पंजाब एफसी को 6- 5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीम तीन- तीन की बराबरी पर रही और मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ।

अगस्त 24, 2024 12:41 अपराह्न

views 31

देवघर जिले की एक अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए 25-25 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी

देवघर जिले की एक अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए पच्चीस-पच्चीस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी। तीनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय और पोक्सो मामलों के लिए गठित विशेष न्यायालय के...

अगस्त 24, 2024 12:39 अपराह्न

views 19

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया गया

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में आज और कल भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर निम्न दवा...

अगस्त 24, 2024 11:57 पूर्वाह्न

views 19

मेजबान रांची और सिमडेगा की टीम मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय नेहरु कप प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी

मेजबान रांची और सिमडेगा की टीम मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय नेहरु कप प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी है। दोनों के बीच आज शाम खिताबी मुकाबला होगा। सेमीफाइनल मैच में रांची ने खूंटी को और सिमडेगा ने हजारीबाग को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।