झारखंड

अगस्त 26, 2024 7:42 अपराह्न

views 19

हाथियों के एक झुंड ने लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के नवडीहा गांव में आज उत्पात मचाया

हाथियों के एक झुंड ने लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के नवडीहा गांव में आज उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने कई किसानों के धान की फसलों को नष्ट कर दिया। हाथियों के गांव में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रही है।

अगस्त 26, 2024 7:41 अपराह्न

views 15

मंकी पॉक्स: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा हेल्थ इमरजेंसी जारी करने के बाद पूरे राज्य में विशेष सतर्कता बरती जा रही

मंकी पॉक्स को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा हेल्थ इमरजेंसी जारी करने के बाद पूरे राज्य में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में पलामू जिले के एमआरएमसीएच में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।    

अगस्त 26, 2024 7:35 अपराह्न

views 2

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने पलामू जिले के सतबरबा थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस भी बरामद किये हैं। गिरफ्तार नक्सलियों ने पुलि...

अगस्त 26, 2024 7:34 अपराह्न

views 20

केन्द्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना से रेलवे कर्मचारियों समेत अन्य केन्द्रीय कर्मचारियों को लाभ होगा: रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा

रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने कहा है कि केन्द्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना की अनूठी विशेषताओं से रेलवे कर्मचारियों समेत अन्य केन्द्रीय कर्मचारियों को लाभ होगा।      उधर,  धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने भी एकीकृत पेंशन योजना की विशेषताओं के बारे में बताया। उन्होंन...

अगस्त 26, 2024 7:31 अपराह्न

views 17

Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज एक बार फिर दिल्ली पहुंचे

राजनीतिक सरगर्मी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज एक बार फिर दिल्ली पहुंचे हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि श्री सोरेन के दोबारा दिल्ली जाने से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा फिर तेज हो गयी है। मंत्रियों के करीबियों की माने तो नयी दिल्ली में वे आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करे...

अगस्त 26, 2024 3:03 अपराह्न

views 22

मौसम विभाग ने आज बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

झारखंड में मॉनसून अभी मजबूत स्थिति में है। मौसम विभाग ने आज बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गोड्डा, पाकुड़, दुमका और साहेबगंज में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कुछ जिलों में ...

अगस्त 26, 2024 2:59 अपराह्न

views 5

झारखंड समेत देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

झारखंड समेत देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। इस अवसर पर कई जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता और नृत्य नाटिका का मंचन किया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रांची में दो दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधा...

अगस्त 26, 2024 2:53 अपराह्न

views 13

सरायकेला नगर पंचायत के 37 सफाई कर्मी और कुछ अनुबंधकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए

सरायकेला नगर पंचायत के 37 सफाई कर्मी और कुछ अनुबंधकर्मी सेवा नियमित करने समेत कुल छह मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आज सुबह से ही सभी आंदोलनरत कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय के बाहर मुख्य गेट पर हड़ताल पर डटे हुए हैं। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेड्रेशन के स्थानीय इकाई के अध्यक्ष दीप...

अगस्त 26, 2024 2:51 अपराह्न

views 22

आतंकी संगठन अलकायदा के इंडियन सब-कॉन्टीनेंट मॉड्यूल के सरगना रांची के डॉ इश्तियाक अहमद के करीबी बबलू खान से इडी पूछताछ करेगी

आतंकी संगठन अलकायदा के इंडियन सब-कॉन्टीनेंट मॉड्यूल के सरगना रांची के डॉ इश्तियाक अहमद के करीबी बबलू खान से इडी आज पूछताछ करेगी। बबलू खान एक निजी अस्पताल का संचालक है। इडी की टीम आतंकी संगठन का पैसा जमीन और अस्पताल में निवेश होने का पता लगायेगी। इधर डॉ इश्तियाक से पूछताछ में पता चला है कि वह पढ़े-लिख...

अगस्त 26, 2024 2:46 अपराह्न

views 20

हजारीबाग: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को मदद देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन

हजारीबाग जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को मदद देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने इस योजना के महत्व और इससे लाभार्थियों के जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की।