झारखंड

जुलाई 19, 2025 9:40 अपराह्न

views 16

गुमला जिला पुलिस ने अलग अलग मामलों में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया

गुमला जिला पुलिस ने अलग अलग मामलों में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुमला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जुलाई 17, 2025 11:17 पूर्वाह्न

views 27

पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा किया

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायडीह बस्ती व आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जुलाई 17, 2025 11:16 पूर्वाह्न

views 18

कोडरमा-गया रेलखंड पर गयाजी जिले के यदुग्राम व बसकटवा के बीच तेज बारिश के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ

कोडरमा-गया रेलखंड पर गयाजी जिले के यदुग्राम व बसकटवा के बीच तेज बारिश से घाटी सेक्शन में रेललाइन पर मलबा व पेड़ की टहनियां गिर गईं। इससे देहरादून एक्सप्रेस, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-कालका मेल और गंगा-दामोदर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। रेलव...

जुलाई 17, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 22

64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता रांची में शुरु

64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता रांची में शुरु हो गयी है। पहले दिन हुए मुकाबलों में बालिका वर्ग में दक्षिणी और उत्तरी छोटानागपुर की टीमों का दबदबा रहा। बालिका अंडर 17 में दक्षिणी छोटानागपुर ने पलामू और कोल्हान को जबकि उत्तरी छोटानागपुर ने संताल प्रमंडल और पलामू को पराजित कर अगले दौर ...

जुलाई 17, 2025 11:13 पूर्वाह्न

views 19

रांची के कांके में हुए जमीन घोटाला मामले की जांच अब सीआईडी करेगी

राजधानी रांची के कांके में हुए सबसे बड़े जमीन घोटाला मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। कांके थाने में दर्ज केस की जांच में एनआईसी और अंचल कर्मियों की संलिप्तता सामने आयी है। डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश पर अब इस केस को सीआईडी पूरी तरह टेक ओवर करेगी।

जुलाई 17, 2025 11:12 पूर्वाह्न

views 23

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में आरोप पत्र गठित

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में आरोप पत्र गठित कर दिया गया है। एमपी-एमएलए मामले के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने मामले की सुनवाई की। मौके पर विधायक सरयू राय भी मौजूद थे। इस मामले में 12 अगस्त से गवाही शुरु करने के आदेश ...

जुलाई 17, 2025 11:11 पूर्वाह्न

views 17

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार पर सुरक्षा संबंधी व्यय की राशि रोकने का आरोप लगाया

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार पर नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा संबंधी व्यय एसआरई निधि और स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस स्कीम, एससीएएस की राशि पिछले दो वर्षों से रोकने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने नक्सलवाद पर काफी हद तक...

जुलाई 17, 2025 9:08 पूर्वाह्न

views 22

मौसम विभाग ने झारखंड के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में 19 जुलाई तक बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने झारखंड के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में 19 जुलाई तक बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। रांची मौसम केंद्र ने पलामू, गढ़वा, चतरा और हज़ारीबाग़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि रांची, कोडरमा, देवघर, चतरा और अन्य 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में पलामू संभाग के चा...

जुलाई 16, 2025 10:53 पूर्वाह्न

views 18

64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आज से रांची में

64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आज से रांची में शुरु हो रही है। 19 जुलाई तक चलने वाली यह प्रतियोगिता प्रैक्टिस खेलगांव और बीआईटी मेसरा के मैदान में होगी। इसमें पांचों प्रमंडलों के विजेता खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जुलाई 16, 2025 10:53 पूर्वाह्न

views 23

देवघर में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित

देवघर में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। शहरी इलाके में जल-जमाव की समस्या पैदा हो गई है। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनासी डैम का जल निकासी द्वार टूट जाने के कारण कई गांव जलमग्न हो गए हैं। कई गांवों के सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गये हैं। पुनासी, छोटकी खड़खाड़, पंडर...