झारखंड

सितम्बर 17, 2024 11:51 पूर्वाह्न

views 10

लातेहार पुलिस ने छापामारी कर तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

लातेहार जिले की पुलिस ने छापामारी कर नक्सली संगठन पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से पीएलएफआई का पर्चा और मोबाइल जब्त किया है। यह जानकारी बालूमाथ डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने दी।

सितम्बर 17, 2024 11:35 पूर्वाह्न

views 10

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने आदिवासी हो समाज द्वारा बोली जाने वाली हो भाषा (वारंग क्षिति लिपी) को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया। श्री सोरेन ने गृह मंत्री को लिखे पत्र को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

सितम्बर 16, 2024 1:44 अपराह्न

views 13

आधार कार्ड अपडेट करने की समयसीमा बढ़ाई गई

आधार कार्ड को अपडेट करने की समयसीमा बढ़ गई है। अब 14 दिसंबर तक बिना शुल्क दिए जरूरी बदलाव किया जा सकता है। पहले इसकी अंतिम तिथि 14 सितंबर थी। निशुल्क सेवा माय आधार पोर्टल पर उपलब्ध है।

सितम्बर 16, 2024 1:43 अपराह्न

views 11

चम्पाई सोरेन पाकुड़ जिले के हिरनपुर प्रखण्ड के डांगापाड़ा फुटबॉल मैदान में आयोजित्त मांझी परगना महासम्मेलन में शामिल होंगे

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चम्पाई सोरेन आज पाकुड़ जिले के हिरनपुर प्रखण्ड के डांगापाड़ा फुटबॉल मैदान में आयोजित्त मांझी परगना महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें संथाल परगना प्रमंडल के सभी जिलों के ग्राम प्रधान सहित आदिवासी समाज के पारंपरिक व्यवस्था को संचालित करने वाले नाइकी गुडित हिस्सा ...

सितम्बर 16, 2024 10:51 पूर्वाह्न

views 13

बंगाल की खाड़ी में बनेे दबाव के कारण राज्य में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में बनेे निम्न दबाव के कारण राज्य में आज भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत 6 ...

सितम्बर 15, 2024 4:37 अपराह्न

views 13

जमशेदपुर समेत कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की प्रबल संभावना

मौसम विभाग ने आज जमशेदपुर समेत रांची, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा समेत आसपास के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई है। इसे लेकर इन सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।   मौसम विभाग के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की ...

सितम्बर 15, 2024 4:35 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटानगर-पटना वंदेभारत ट्रेन सहित छह वंदे भारत रेलगाड़ियों को रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटानगर-पटना वंदेभारत ट्रेन सहित छह वंदे भारत रेलगाड़ियों को रवाना करेंगे। इनमें ब्रह्मपुर-टाटानगर, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-वाराणसी, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा ट्रेन शामिल हैं।   श्री मोदी छह सौ साठ करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं की आध...

सितम्बर 15, 2024 1:08 अपराह्न

views 14

झारखंड में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी

राजधानी रांची समेत जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा समेत आसपास के हिस्सों में तेज हवा के साथ रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर इन सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार...

सितम्बर 14, 2024 7:35 अपराह्न

views 26

हजारीबाग स्थित बरकट्टा के निर्दलीय विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा और सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक नवनीत हेम्ब्रम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

हजारीबाग स्थित बरकट्टा के निर्दलीय विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा और सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक नवनीत हेम्ब्रम ने आज प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इन तीनों को पार्टी की सदस...

सितम्बर 14, 2024 7:33 अपराह्न

views 30

रामगढ़ में तीन दिवसीय सीबीएसई पूर्वी जोन शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई

रामगढ़ में आज से तीन दिवसीय सीबीएसई पूर्वी जोन शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसमें तीन राज्यों से करीब एक हज़ार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सिख रेजीमेंट के कर्नल विवेक उपाध्याय ने किया।