झारखंड

सितम्बर 27, 2024 8:45 अपराह्न

views 17

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झारखंड के रिखिया गांव को श्रेष्ठ धार्मिक पर्यटन स्थल का पुरस्कार प्रदान किया

  विश्व पर्यटन दिवस पर आज झारखंड समेत देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झारखंड के देवघर स्थित रिखिया गांव को श्रेष्ठ धार्मिक पर्यटन स्थल का पुरस्कार प्रदान किया। राज्य की पर्यटन निदेशक अंजली...

सितम्बर 27, 2024 8:43 अपराह्न

views 25

पलामू की एक अदालत ने दुष्कर्म के एक आरोपी को 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई

  पलामू की एक अदालत ने छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के एक आरोपी राजेंद्र चौधरी को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दोषी ने इस घटना को जिले के चौनपुर थाना क्षेत्र में अंजाम दिया था।

सितम्बर 27, 2024 8:41 अपराह्न

views 15

जमीन घोटाला मामले के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

  जमीन घोटाला मामले के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस एचसी शर्मा की अदालत में छवि रंजन की बेल पर सुनवाई हुई। छवि रंजन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। रांची इडी की स्पेशल कोर्ट और ...

सितम्बर 27, 2024 8:40 अपराह्न

views 13

दुमका जिले में चौकीदार पद पर सीधी नियुक्ति और बैकलॉग भर्ती के लिए 29 सितंबर को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित

  दुमका जिले में चौकीदार पद पर सीधी नियुक्ति और बैकलॉग भर्ती के लिए 29 सितंबर को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होनी थी। यह जानकारी जिले के उपयुक्त ए. दोड्डे ने दी।

सितम्बर 27, 2024 8:39 अपराह्न

views 16

राज्य सरकार पूरी निष्पक्षता के साथ युवाओं को नौकरी दे रही है: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार पूरी निष्पक्षता के साथ युवाओं को नौकरी दे रही है। रांची में आज विभिन्न विभागों के लिए नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए श्री सोरेन ने आरोप लगाया कि विपक्ष राज्य के युवाओं को गुमराह कर रहा है।

सितम्बर 27, 2024 8:37 अपराह्न

views 13

भाजपा ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया

  भाजपा ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने एक बार फिर नौकरी बेचने का काम किया है।

सितम्बर 27, 2024 8:36 अपराह्न

views 12

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने हेमंत सोरेन सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगाया

  जामताड़ा जिले में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के हुगली संसदीय क्षेत्र की सांसद लॉकेट चटर्जी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

सितम्बर 27, 2024 8:33 अपराह्न

views 17

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड सरकार पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया

  गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने परिवर्तन महासभा को संबोधित किया। इस मौके पर श्री सेठ ने राज्य सरकार पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया।

सितम्बर 27, 2024 8:31 अपराह्न

views 13

शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया

  भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पार्टी की परिवर्तन रैली के समापन समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इससे पहले लातेहार में पत्रकारों से बातचीत में श्री च...

सितम्बर 27, 2024 8:29 अपराह्न

views 20

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हजारीबाग में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को हजारीबाग में आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज हजारीबाग पहुंच कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अक्तूबर क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला