झारखंड

अक्टूबर 1, 2024 7:56 अपराह्न

views 11

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आकाशवाणी रांची परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सफाई कायक्रर्म चलाया गया

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज आकाशवाणी रांची परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सफाई कायक्रर्म चलाया गया। इस मौके पर केंद्र प्रमुख डीसी हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मियों ने कार्यालय परिसर की सफाई की।

अक्टूबर 1, 2024 7:55 अपराह्न

views 18

सरायकेला-खरसावां जिले में स्वच्छता अभियान के तहत आज रन फ़ॉर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सरायकेला-खरसावां जिले में स्वच्छता अभियान के तहत आज रन फ़ॉर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ भारत मिशन की मुहिम को लगातार जारी रखने की अपील की गई।

अक्टूबर 1, 2024 7:54 अपराह्न

views 13

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो जिले में 500 बेड की क्षमता वाले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बोकारो जिले में 500 बेड की क्षमता वाले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने ललपनिया स्थित तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन में 50 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट और पतरातू में रेल ओवरब्रिज की आधारशिला रखी।   इस मौके पर उन्होंने कहा कि तेनुघाट में बनन...

अक्टूबर 1, 2024 5:58 अपराह्न

views 11

सिमडेगा जिले में 34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है

सिमडेगा जिले में 34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 33 टीमें भाग ले रही हैं। खो-खो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव संतोष प्रसाद ने कहा कि इस आयोजन में बालक और बालिका वर्ग में कुल 1300 खिलाड़ी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

अक्टूबर 1, 2024 5:46 अपराह्न

views 17

राज्य में फिलहाल बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं

राज्य में फिलहाल बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जायेगी। यह फैसला झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने लिया है। आयोग के तकनीकी सदस्य अतुल कुमार और विधि सदस्य महेन्द्र प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने बिजली बिल भुगतान पर कई तरह की छूट देने का भी फैसला लिया है।

अक्टूबर 1, 2024 5:42 अपराह्न

views 15

राज्य में अगला मुख्यमंत्री कांग्रेस से होगाः गुलाम अहमद मीर

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अगर 25 से 30 सीटें मिलीं तो राज्य में अगला मुख्यमंत्री कांग्रेस से होगा। रांची में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी।

अक्टूबर 1, 2024 5:38 अपराह्न

views 13

जामताड़ा जिले में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगे विभिन्न कंपनियों के मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया

जामताड़ा जिले में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगे विभिन्न कंपनियों के मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि तीन अन्य अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।   जिले के पुलिस अधीक्षक...

अक्टूबर 1, 2024 5:35 अपराह्न

views 13

सर्वोच्च न्यायालय ने एक दलित विद्यार्थी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थाएँ धनबाद में प्रवेश सुनिश्चित कर बड़ी राहत दी

सर्वोच्च न्यायालय ने एक दलित विद्यार्थी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थाएँ धनबाद में प्रवेश सुनिश्चित कर बड़ी राहत दी है। इस निर्धन विद्यार्थी को पैसे जुटाकर ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा कराने में कुछ मिनटों की देर हो गई थी और वह प्रवेश से वंचित हो गया था।   भारत के मुख्य न्यायाधीश डी0 वाई0 चंद्रचूड़ क...

अक्टूबर 1, 2024 5:23 अपराह्न

views 13

कोडरमा की एक अदालत ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव हत्यकांड में शामिल चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

कोडरमा की एक अदालत ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव हत्यकांड में शामिल चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वर्ष  2018 के फरवरी माह में तत्कालीन कांग्रेस जिला अध्यक्ष शंकर यादव की आईडी ब्लास्ट कर हत्या कर दी गई थी।   अदालत ने इस चर्चित हत्याकांड की सुनवाई करते हुए चार अभियुक्तों को आज...

अक्टूबर 1, 2024 4:08 अपराह्न

views 14

14वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता रांची में शुरु

14वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता रांची में शुरु हो गयी है। इसका उदघाटन खेल निदेशक संदीप कुमार और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह समेत अन्य खेल पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से किया।   उद्घाटन मैच में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में 21-0 के...