झारखंड

अक्टूबर 4, 2024 7:44 अपराह्न

views 15

भाजपा झारखंड विधानसभा का चुनाव आजसू पार्टी और जदयू के साथ मिलकर लड़ेगीः हिमंता बिस्वा सरमा

भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दोहराया है कि भाजपा झारखंड विधानसभा का चुनाव आजसू पार्टी और जदयू के साथ मिलकर लड़ेगी।   रांची में पत्रकारों से बातचीत में श्री सरमा ने कहा कि आठ अक्तूबर तक सीट शेयरिंग के फार्मूले की घोषणा कर दी जायेगी।

अक्टूबर 4, 2024 5:15 अपराह्न

views 12

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक अपराधी की आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक अपराधी की आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पंकज मांझी के रूप में की गई है, जिस पर तीन हत्याकांड में शामिल होने का मामला दर्ज है।

अक्टूबर 4, 2024 5:15 अपराह्न

views 14

झारखंड उच्च न्यायालय में नाबालिग लड़कियों के साथ बढ़ते अपराध पर रोक के लिए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई

झारखंड उच्च न्यायालय में अलग-अलग जिलों में महिलाओं और स्कूली बच्चों समेत नाबालिग लड़कियों के साथ बढ़ते अपराध पर रोक के लिए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार को प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी का निर्देश दिया है।   महिलाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर का स्था...

अक्टूबर 4, 2024 5:14 अपराह्न

views 13

हेमंत सरकार की गलत नीतियों के कारण नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहाः सुदेश कुमार महतो

आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार की गलत नीतियों के कारण नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। श्रीमहतो तमाड़ विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।   उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा है।

अक्टूबर 4, 2024 5:13 अपराह्न

views 14

झारखंड कांग्रेस का प्रथम चरण का चुनावी अभियान शुरू

झारखंड कांग्रेस का प्रथम चरण का चुनावी अभियान आज से शुरू हो गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि पहले  राज्य के  33 विधानसभा सीटों पर यह अभियान चलेगा।

अक्टूबर 4, 2024 5:12 अपराह्न

views 10

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह भाजपा में शामिल होंगे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पलामू के हुसैनाबाद से विधायक कमलेश कुमार सिंह आज भाजपा में शामिल होंगे। इसे लेकर आज रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। भाजपा के झारखंड चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा उन्हें बीजेपी की स...

अक्टूबर 4, 2024 12:48 अपराह्न

views 10

राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की टीमों ने जीत दर्ज की

रांची में चल रही राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की टीमों ने जीत दर्ज की है। चैंपियनशिप के चौथे दिन पांच मैच खेले गए जिसमें आंध्र प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 5-0 से, महाराष्ट्र ने अरुणाचल को 9-0 से, चंडीगढ़ ने दादर नगर को 7-0 से, मध्य...

अक्टूबर 4, 2024 12:45 अपराह्न

views 18

शारदीय नवरात्र को लेकर राजधानी रांची समेत राज्यभर में उत्साह का माहौल

शारदीय नवरात्र को लेकर राजधानी रांची समेत राज्यभर में उत्साह का माहौल है। मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में आज देवी के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की आऱाधना की जा रही है।

अक्टूबर 4, 2024 12:43 अपराह्न

views 12

मौसम विभाग ने झारखंड में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया

  मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जबकि कल मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, कल से दो दिनों तक राज्यभर में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अक्टूबर 4, 2024 12:41 अपराह्न

views 14

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज करेंगे रांची के कांटाटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन

  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राजधानी रांची के कांटाटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान श्रीसोरेन कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।