झारखंड

अगस्त 3, 2025 2:06 अपराह्न

views 19

जामताड़ा जिले में इस वर्ष धान की बेहतर पैदावार होने की प्रबल संभावना

 जामताड़ा जिले में समय पर पर्याप्त बारिश होने और धान बिचड़ों की रोपाई समय पर होने से इस वर्ष धान की बेहतर पैदावार किसानों को प्राप्त होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है।  जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने बताया कि  अब तक 70 प्र...

अगस्त 3, 2025 2:05 अपराह्न

views 16

‘नो प्लास्टिक सेल्फी विद झोला’ कार्यक्रम के पायलट प्रोजेक्ट की रामगढ़ जिले से शुरुआत हुई

पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने के उद्देश्य से 'नो प्लास्टिक सेल्फी विद झोला' कार्यक्रम के पायलट प्रोजेक्ट की रामगढ़ जिले से शुरुआत हुई। जिले के गांधी हाई स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सेल्फी विद झोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन दोनों विद्यालय के बच्चों को...

अगस्त 3, 2025 2:04 अपराह्न

views 16

सुरक्षाकर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की

  रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से सीआईपी, कांके में वर्षों से अपनी सेवा दे रहे सुरक्षाकर्मियों ने आज उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने सेवा से हटाए जाने सहित अपनी कई अन्य समस्याओं से श्री सेठ को अवगत कराया। श्री सेठ ने सीआईपी के निदेशक से बात कर समस्याओं के त्वरित समाधान करने के लिए कहा।

अगस्त 3, 2025 2:03 अपराह्न

views 19

झारखंड विधानसभा में कल वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का कल दूसरा दिन है। सोमवार को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। मानसून सत्र 7 अगस्त तक चलेगा।

अगस्त 3, 2025 10:40 पूर्वाह्न

views 21

सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने पंजाब को 5-2 से पराजित कर जीत के साथ शुरूआत की

चेन्नई में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने पंजाब को 5-2 से पराजित कर जीत के साथ अपनी शुरूआत की। 28 जुलाई से  8 अगस्त 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में आज झारखंड का कर्नाटक के साथ दूसरा मैच होगा।  झारखंड टीम की पहली जीत पर हॉकी झारखंड और  खेल विभाग के समस्त अधिकारियों न...

अगस्त 3, 2025 10:39 पूर्वाह्न

views 15

सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर देवघर में जिला प्रशासन सजग

सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर देवघर में जिला प्रशासन सजग है। बीएड कॉलेज परिसर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने मेले में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, अधिकारी और बाहर से आए पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया। उपायुक्त ने श्रद्धाल...

अगस्त 3, 2025 10:38 पूर्वाह्न

views 20

रांची में डाक मंडल की समीक्षात्मक बैठक में विभागीय उपलब्धियों, पुरस्कार वितरण समेत अन्य गतिविधियों पर चर्चा हुई

रांची में डाक मंडल की समीक्षात्मक बैठक में विभागीय उपलब्धियों, पुरस्कार वितरण समेत अन्य गतिविधियों पर चर्चा हुई। इस मौके पर वरिष्ठ डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा ने डाक जीवन बीमा ओैर लघु बजट योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम लीडर्स और अन्य कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

अगस्त 3, 2025 10:37 पूर्वाह्न

views 22

लातेहार जिले में पुलिस ने 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया

लातेहार जिले में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सभी अपराधियों की गिरफ्तारी विभिन्न जिले में छापेमारी कर की गई है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में बताया कि ये सभी अपराधी कोलियारी में आगजनी और गोलीबारी की घटना में शामिल थे।

अगस्त 3, 2025 10:36 पूर्वाह्न

views 15

सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सलियों की ओर से छिपाए गए विस्फोटकों की बड़ी खेप बरामद की गई

सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सलियों की ओर से छिपाए गए विस्फोटकों की एक और बड़ी खेप बरामद की गई है। भाकपा उग्रवादियों द्वारा दलभंगा ओपी क्षेत्र में सिकरम्बा के पहाड़ी इलाके से  सुरक्षा बलों ने स्टील कंटेनर से पांच प्लास्टिक बैग में कुल 125 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट पाउडर बरामद किया।  सभी विस्फोटकों को...

अगस्त 3, 2025 10:35 पूर्वाह्न

views 15

विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्थान पर उनके विभागों का जवाब देने के लिए दो मंत्रियों को प्राधिकृत किया गया

विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इस दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गई है। झारखंड सरकार ने उनके विभागों का जवाब देने के लिए दो मंत्रियों को प्राधिकृत किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की अधिसूचना के मुताबिक दीपक बिरुआ को नियोजन विभाग, विधि विभाग, सूचना एवं जनसंप...