झारखंड

अक्टूबर 8, 2024 6:06 अपराह्न

views 12

भुवनेश्वर में आयोजित 35वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चौम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय एथलेटिक संघ और ओडिशा एथलेटिक्स संघ की ओर से ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 35वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चौम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान झारखंड के एथलीटों ने चार स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किया। इस  चौंपियनशिप में झारखंड के अल...

अक्टूबर 8, 2024 11:42 पूर्वाह्न

views 16

14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में पहुंचे झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और ओड़िशा

राजधानी रांची में चल रही 14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मैचों में झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और ओड़िशा ने अपने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 2-0 से, झारखण्ड ने महाराष्ट्र को 3-0 से, हरियाणा ने पंजाब को 3-1 से ...

अक्टूबर 8, 2024 11:40 पूर्वाह्न

views 11

साहिबगंज जिले में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने पूजा पंडालो का निरीक्षण किया

साहिबगंज जिले में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने पूजा पंडालो का निरीक्षण किया। वहीं पूजा कमेटी के सदस्यों को कई निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।

अक्टूबर 8, 2024 11:39 पूर्वाह्न

views 15

शारदीय नवरात्र के छठे दिन आज की जा रही है देवी दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा

शारदीय नवरात्र के छठे दिन आज वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। मान्यता है कि माता के कात्यायनी स्वरूप की आराधना से रोग, शोक और संताप का हरण होता है। इधर, दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची समेत राज्यभर में उत्साह का माहौल है। ...

अक्टूबर 8, 2024 11:37 पूर्वाह्न

views 14

भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते रुझान और समर्थन से बौखला गए हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी

झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते रुझान और समर्थन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बौखला गए हैं। श्री मरांडी ने कहा कि पंच प्रण के तहत गोगो दीदी योजना द्वारा भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा ...

अक्टूबर 8, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 12

अधिसूचना जारी होने से पहले सभी दलों को अपने कार्यक्रम संचालित करने का अधिकार: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता, चुनाव अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभावी होती है। अधिसूचना जारी होने से पहले सभी राजनीतिक दल को अपने कार्यक्रम संचालित करने का अधिकार है।

अक्टूबर 8, 2024 10:50 पूर्वाह्न

views 17

झारखंड: भाजपा की ओर से गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियम तोड़ने वालों पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया

भारतीय जनता पार्टी की ओर से गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाने पर झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। झामुमो की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी उपायुक्तों को नियम तोड़ने वालों पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

अक्टूबर 8, 2024 10:47 पूर्वाह्न

views 17

झारखंड में जल्द जारी होगा भाजपा का विस्तृत घोषणा पत्र: शिवराज सिंह चौहान

झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पार्टी का विस्तृत घोषणा पत्र जल्द जारी होगा। रांची में पत्रकारों से बातचीत में श्री चौहान ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही एनआरसी लागू किया जायेगा।

अक्टूबर 7, 2024 8:33 अपराह्न

views 13

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर झारखण्ड में विधानसभा चुनाव दिसंबर महीने में कराने का किया आग्रह

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर झारखण्ड में विधानसभा चुनाव दिसंबर महीने में कराने का आग्रह किया है। रांची में पत्रकारों से बातचीत में झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार को कार्य करने के लिए पूरा वक्त नहीं देना जनादेश के विरुद्ध है।

अक्टूबर 7, 2024 8:33 अपराह्न

views 12

लातेहार जिले के बोकाखाड़ जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के पैर में लगी गोली

लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के बोकाखाड़ जंगल में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के पैर में गोली लग गई। हालांकि, दोनों खतरे से पूरी तरह बाहर हैं।  एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाकर तीन देशी बंदूक समेत अन्य सामान बरामद किया है। पूरे इलाके ...