झारखंड

अक्टूबर 15, 2024 8:37 अपराह्न

views 16

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का किया स्थानांतरण और पदस्थापन

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से आज जारी अधिसूचना के अनुसार रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को स्थानांतरित करते हुए जेएसएलपीएस का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि इसी पद पर पदस्थ...

अक्टूबर 15, 2024 8:37 अपराह्न

views 18

19वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट आज से शुरू

19वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट आज से शुरू हुई। चार दिवसीय इस मीट के दौरान राज्य भर की आठ टीमों में शामिल 80 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के बीच मुकाबला होगा। जैप वन परिसर रांची में 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन गृह सचिव वं...

अक्टूबर 15, 2024 8:37 अपराह्न

views 15

चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई उपाय किये गये हैं।

अक्टूबर 15, 2024 3:31 अपराह्न

views 32

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना की राशि 1 हजार रुपये से बढ़ाकर ढाई हजार रुपये करने का फैसला किया

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना की राशि एक हजार रुपये से बढ़ाकर ढाई हजार रुपये करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। लाभुकों को बढ़ी हुई राशि दिसम्बर माह से मिलेगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातची...

अक्टूबर 15, 2024 3:30 अपराह्न

views 16

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म और हत्या के विरोध में रिम्स समेत सभी छह मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर भूख हड़ताल पर

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आज झारखंड में रिम्स समेत सभी छह मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर भूख हड़ताल पर है। आइएमए, जेडीएन और एफएआईएमए के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर झारखंड में भी हड़ताल की घोषणा की गयी है। इस दौरान मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं च...

अक्टूबर 15, 2024 3:29 अपराह्न

views 14

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में आज भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण भारत में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य पर दिखायी पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक र...

अक्टूबर 15, 2024 3:28 अपराह्न

views 15

रांची से गोरखपुर के लिए एक नयी ट्रेन की सौगात

 केन्द्र सरकार ने रांची से गोरखपुर के लिए एक नयी ट्रेन की सौगात दी है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से इस साप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ किया। रांची रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेल की आधारभूत...

अक्टूबर 15, 2024 3:27 अपराह्न

views 17

हजारीबाग के बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत परेड समारोह संपन्न

हजारीबाग के बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में आज दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ। समारोह में कुल 373 नवआरक्षकों ने देश सेवा की शपथ ली। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महानिरीक्षक के.एस.बनियाल ने सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने नव आरक्षकों को बधाई दी।

अक्टूबर 15, 2024 11:26 पूर्वाह्न

views 15

झामुमो ने केन्द्रीय समिति की विस्तारित बैठक कर चुनाव तैयारी की समीक्षा की

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केन्द्रीय समिति की विस्तारित बैठक कर चुनाव तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गठबंधन दलों के साथ सीट शेयरिंग और पार्टी प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए अधिकृत किया गया। पार्टी नेत...

अक्टूबर 15, 2024 11:23 पूर्वाह्न

views 16

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में होगी भाजपा कोर कमिटी की बैठक

  झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमिटी की आज दिल्ली में बैठक होगी। बैठक में प्रदेश भाजपा के नेताओं के अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी और सूची को अंतिम रुप दिया ज...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला