झारखंड

अक्टूबर 18, 2024 6:49 अपराह्न

views 12

विधानसभा चुनाव के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित

विधानसभा चुनाव के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।  इसी कड़ी में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से दो दिवसीय आर्ट- 81 महोत्सव का आयोजन आज से हो रहा है।   राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में स्वीप के तहत होने वाले ...

अक्टूबर 18, 2024 6:33 अपराह्न

views 19

झारखंड चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों ने राज्यपाल से राज्य में बेहतर विधि व्यवस्था की दिशा में पहल करने का आग्रह किया

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से झारखंड चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों ने मुलाकात कर राज्य में बेहतर विधि व्यवस्था की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्यपाल से नए उद्योगों के लिए जमीन की सहज उपलब्धता, रुग्ण उद्योगों का पुनरुद्धार, उच्च एवं तकनीकी संस्थानों की स्थापना तथा ड्रग्स तस्करों पर कड़...

अक्टूबर 18, 2024 1:17 अपराह्न

views 12

चुनाव आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी की, उम्मीदवारों के लिए पहली बार प्रदान की गई है ऑनलाइन नामांकन की सुविधा

चुनाव आयोग ने आज झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान होगा। पहली बार चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन नामांकन की सुविधा प्रदान की है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि नामांकन फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल s...

अक्टूबर 18, 2024 8:02 पूर्वाह्न

views 15

आज जारी होगी झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना

  झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी होगी। इस चरण में 13 नवंबर को तैंतालीस निर्वाचन-क्षेत्रों में मतदान होगा। नामांकन 25 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। पर्चों की जांच 28 अक्टूबर को होगी। 30 अक्‍तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। दूसरे च...

अक्टूबर 17, 2024 9:44 अपराह्न

views 9

लोहरदगा जिले में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत बैलून फेस्टिवल का आयोजन किया गया

लोहरदगा जिले में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत बैलून फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डा. वाघमारे प्रसाद कृष्णा और पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा भी शामिल हुए। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरुर करें।

अक्टूबर 17, 2024 9:37 अपराह्न

views 18

विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चुनाव आयोग ने पहल तेज कर दी गयी

विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चुनाव आयोग ने पहल तेज कर दी गयी है। राज्य भर में मतदाता जागरुकता को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में कल रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में आर्ट 81 कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि कार...

अक्टूबर 17, 2024 9:31 अपराह्न

views 24

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर कल रांची में एक बैठक होगी

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर कल रांची में एक बैठक होगी। बैठक में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और राजद नेता तेजस्वी यादव के अलावा वामदल के भी कई नेता शामिल होंगे। आज रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पत्रकारों...

अक्टूबर 17, 2024 7:38 अपराह्न

views 3

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना कल जारी की जाएगी  

  झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना कल जारी की जाएगी। इस चरण में 43 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। नामांकन, इस महीने की 25 तारीख तक भरे जा सकते हैं। 28 तारीख को इनकी जांच की जाएगी। उम्‍मीदवार इस महीने की 30 तारीख तक नाम वापस ले सकते हैं। पहले चरण का मतदान 13 नवम्‍बर को ...

अक्टूबर 17, 2024 3:57 अपराह्न

views 25

देवघर जिले की मोहनपुर थाना पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

देवघर जिले की मोहनपुर थाना पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पुतरबोना स्थित जंगल में अपराधी लैपटॉप और स्मार्टफोन से साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को देखते ही एक अपराधी लैपटॉप लेकर भागने में सफल रहा, जबकि अन्य तीन को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से ज...

अक्टूबर 17, 2024 3:54 अपराह्न

views 23

रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला समेत कोल्हान और संथाल के जिलों में आज और कल गरज के साथ बारिश होने की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला समेत कोल्हान और संथाल के जिलों में आज और कल गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के समय वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 अक्टूबर से मौ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला