झारखंड

अक्टूबर 20, 2024 12:17 अपराह्न

views 14

एस. जी. एफ. आई राज्यस्तरीय खेलो झारखंड 2024-25 प्रतियोगिता में धनबाद की टीम ओवरआल चैंपियन बनी

एस. जी. एफ. आई राज्यस्तरीय खेलो झारखंड 2024-25 प्रतियोगिता में धनबाद की टीम ओवरआल चैंपियन बनी। इस प्रतियोगिता में राज्य के 2500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में धनबाद को कुल छह स्वर्ण पदक मिले, रांची को 4 और गुमला को तीन स्वर्ण पदक मिले।

अक्टूबर 20, 2024 12:16 अपराह्न

views 12

झारखंड हाईकोर्ट ने मानव तस्करी से मुक्त कराए गए नाबालिग बच्चों के पुनर्वास पर राज्य सरकार से मांगा जवाब

झारखंड हाईकोर्ट ने मानव तस्करी से मुक्त कराए गए नाबालिग बच्चों के पुनर्वास पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने यह बताने को कहा है कि ऐसे बच्चों के पुनर्वास की सरकार के पास नीति है या नहीं। ऐसे बच्चों का पुनर्वास कैसे किया जा रहा है। अदालत ने इस संबंध में 13 नवंबर तक सरकार को जवाब दाखिल करने का...

अक्टूबर 20, 2024 12:15 अपराह्न

views 13

भाजपा की मांग- जेएसएससी-सीजीएल के अंतिम परीक्षा फल प्रकाशन पर लगे रोक

प्रदेश भाजपा ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से जेएसएससी-सीजीएल के अंतिम परीक्षा फल प्रकाशन पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो चुकी है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। वह...

अक्टूबर 20, 2024 12:13 अपराह्न

views 12

विधानसभा चुनाव के दौरान नकद 50 हजार रुपये लेकर चलने पर कोई पाबंदी नहीं, इससे ज्यादा मिलने पर होगी जब्ती: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान नकद 50 हजार रुपये लेकर चलने पर कोई पाबंदी नहीं है जबकि 50 हजार से 10 लाख रुपये तक नकद लेकर चलने पर उसे जब्त किया जायेगा। जब्त राशि की डीडीसी की कमिटी जांच करेगी। अगर जब्त रूपये चुनाव कार्यों से जुड़े मिले, तो कानूनी कार्रवाई ह...

अक्टूबर 20, 2024 12:12 अपराह्न

views 14

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन ने सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय किया

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन ने सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया है। सीटों के बंटवारे की घोषणा करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी जबकि गयारह सीटों पर सहयोगी दल राजद और माले चुन...

अक्टूबर 20, 2024 12:11 अपराह्न

views 13

हिमंत बिस्वा सरमा का दावा- एनडीए एक साथ चुनाव लड़ेगा और झारखंड में सरकार भी बनायेगा

झारखंड में भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि एनडीए एक साथ चुनाव लड़ेगा और झारखंड में सरकार भी बनायेगा। उन्होंने बताया कि लोजपा के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी चुनाव में एनडीए के पक्ष में प्रचार करेंगे। एनडीए एक साझा घोषणा पत्र लेकर जनता के पास जाएगा।   वहीं बाबूलाल ...

अक्टूबर 20, 2024 12:09 अपराह्न

views 12

भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि झामुमो से भाजपा में शामिल हुए चंपाई सोरेन सरायकेला से और सीता सोरेन जामताड़ा से चुनाव लड़ेंगी। वहीं रांची विधानसभा सीट से सीपी सिंह चुनाव मैदान में उतरेंगे। ...

अक्टूबर 19, 2024 8:13 अपराह्न

views 12

सर्वाेच्च न्यायालय ने राज्य सरकार पर बेवजह एसएलपी दायर करने पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया

सर्वाेच्च न्यायालय ने राज्य सरकार पर बेवजह एसएलपी दायर करने पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अदालत ने कहा कि इस तरह के एसएलपी दायर किए जाने से समय की बर्बादी होती है। अदालत ने इसके लिए दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर उनसे जुर्माने की राशि वसूलने का आदेश दिया है।   इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष...

अक्टूबर 19, 2024 8:11 अपराह्न

views 12

लोहरदगा में विधानसभा चुनाव को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों की बैठक हुई

लोहरदगा में विधानसभा चुनाव को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों की आज बैठक हुई। उप विकास आय़ुक्त की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी कोषांगों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। डीडीसी ने बताया कि जिला प्रशिक्षण कोषांग द्वारा मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 21 अक्टूबर से शुरू होगा।

अक्टूबर 19, 2024 8:11 अपराह्न

views 14

बहुजन समाज पार्टी झारखंड विधानसभा के सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

बहुजन समाज पार्टी झारखंड विधानसभा के सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने कहा कि चुनाव को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। बहुत जल्द ही प्रत्याशियों के नाम तय कर उसकी सूची जारी कर दी जाएगी।