झारखंड

अक्टूबर 30, 2024 3:01 अपराह्न

views 16

रांची, कोडरमा और गिरिडीह समेत राज्य के 13 जिलों में गुरुवार को बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने रांची, कोडरमा और गिरिडीह समेत राज्य के 13 जिलों में कल बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पलामू, गढ़वा और लातेहार समेत कुछ जिलों को छोड़कर अन्य हिस्सों में दीपावली के दिन हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि छठ से ठंड बढ जायेग...

अक्टूबर 30, 2024 3:00 अपराह्न

views 19

 विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में जांच अभियान तेज

 विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में जांच अभियान तेज कर दिया गया है। इस कड़ी में आज रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में भारी मात्रा में कैश होने की सूचना पर पुलिस स्कूल परिसर में छापेमारी कर रही है।   हालांकि अब तक स्कूल से कितनी राशि बरामद हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हु...

अक्टूबर 30, 2024 3:00 अपराह्न

views 22

विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है

विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस सिलसिले में गिरिडीह जिले में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रेयस लकड़ा ने लोगों को दीपावली और छठ की शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र...

अक्टूबर 30, 2024 3:00 अपराह्न

views 16

विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

  रांची में चुनाव मीडिया सेंटर का उदघाटन करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।   श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा

अक्टूबर 30, 2024 2:59 अपराह्न

views 22

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में शामिल 40 स्टार प्रचारकों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी प्रमुख रुप से शामिल हैं।

अक्टूबर 30, 2024 11:15 पूर्वाह्न

views 17

जामताड़ा पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

साइबर अपराध के विरुद्ध जामताड़ा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी विकास आनंद लागुरी ने बताया कि अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गयी हैं। उधर, देवघर जिले से भी पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है...

अक्टूबर 30, 2024 10:35 पूर्वाह्न

views 21

निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार को देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाने का निर्देश दिया

भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार को देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने उनसे अपने निकटतम कनिष्ठ अधिकारी को प्रभार सौंपने को कहा है। आयोग ने उन्हें चुनाव संबंधी सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया। चुनाव आयोग ने देवघर एसपी की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार से...

अक्टूबर 30, 2024 8:29 पूर्वाह्न

views 12

झारखंड: दूसरे चरण के मतदान के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इस चरण के लिए 604 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। अगले महीने की 20 तारीख को दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

अक्टूबर 29, 2024 6:11 अपराह्न

views 24

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। इस चरण में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी और उम्मीदवार 1 नवंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।       राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की ...

अक्टूबर 29, 2024 3:55 अपराह्न

views 18

विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर राज्य में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर राज्य में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जामताड़ा जिला प्रशासन द्वारा आज वोट फॉर रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अधिकारियों और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान मतदाताओं को मतदान करने की शपथ ...