झारखंड

दिसम्बर 2, 2024 3:30 अपराह्न

views 19

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राज्य की विधि- व्यवस्था और विकास के मुद्दों को लेकर प्रोजेक्ट भवन में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राज्य की विधि- व्यवस्था और विकास के मुद्दों को लेकर प्रोजेक्ट भवन में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान रोजगार की दिशा में नियुक्तियों को लेकर भी मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देश दे सकते हैं ।

दिसम्बर 2, 2024 3:23 अपराह्न

views 19

अंडर 20 राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के चयन को लेकर गुमला की प्रशिक्षु फुटबॉल खिलाड़ी विकसित बाड़ा को ट्रायल के लिए आमन्त्रित किया गया

अंडर 20 राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के चयन को लेकर गुमला की प्रशिक्षु फुटबॉल खिलाड़ी विकसित बाड़ा को ट्रायल के लिए आमन्त्रित किया गया है। विकसित बाड़ा जिला खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालिका प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण ले रही है।   ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा  9 दिसंबर को बंगलोर में आयोजि...

दिसम्बर 2, 2024 3:22 अपराह्न

views 24

राजधानी रांची सहित झारखंड में अगले दो दिनों तक चक्रवाती तूफान फेंगल का असर रहेगा

राजधानी रांची सहित झारखंड में अगले दो दिनों तक चक्रवाती तूफान फेंगल का असर रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा। इस वजह से ठंड से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन 4 दिसंबर से तापमान में लगातार गिरावट आएगी।   मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहु...

दिसम्बर 2, 2024 3:22 अपराह्न

views 14

भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि फरवरी माह तक नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा

भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि फरवरी माह तक नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। प्रदेश कार्यालय मेें चुनाव परिणाम की दो दिवसीय समीक्षा बैठक के बाद श्री वाजपेयी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि पार्टी राज्य मंे सकरात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेगी।

दिसम्बर 2, 2024 3:21 अपराह्न

views 12

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बालू और लॉटरी के अवैध धंधे पर उपायुक्तों को तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बालू और लॉटरी के अवैध धंधे पर उपायुक्तों को तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पर बोकारो में ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई करती तस्वीर पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया।   साथ ही अन्य जिलों के डीसी को भी कार्रवाई करने को कहा है. उधर दुम...

नवम्बर 30, 2024 5:34 अपराह्न

views 14

झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा अगले साल फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी

झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा अगले साल फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी। इसके लिए आज से मैट्रिक का फॉर्म जमा होना शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया 14 दिसंबर तक चलेगी। झारखंड एकेडिमिक काउंसिल-जैक ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। जैक के अनुसार परीक्षार्थी अपना आवेदन विलंब शुल्क के साथ 15 से ...

नवम्बर 30, 2024 5:30 अपराह्न

views 16

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के गिरिडीह स्थित निमियाघाट थाने को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के गिरिडीह स्थित निमियाघाट थाने को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा। गृह मंत्रालय ने वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन किया है। इनमें निमियाघाट थाना भी शामिल है। केन्द्रीय गृह मंत्री  ने निमियाघाट थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी रा...

नवम्बर 28, 2024 9:49 अपराह्न

views 13

भाजपा विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल ने रिम्स में बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली

भाजपा विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल ने आज रिम्स में बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्री मुंडा की बेहतरी के लिए भाजपा हर संभव प्रयास जारी रखेगी। पार्टी के दोनों नेताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी मंगल मुंडा के स्व...

नवम्बर 28, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 18

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव से उठे फेंगल चक्रवाती तूफान का झारखंड में असर

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव से उठे फेंगल चक्रवाती तूफान का झारखंड में असर दिखेगा। तूफान का असर आज से 1 या 2 दिसंबर तक रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि तीन दिसंबर तक सुबह कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आनेवाले दो से तीन द...

नवम्बर 28, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 18

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में आज देशभर की कई राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में आज देशभर की कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु, दिल्ली के पूर्...