झारखंड

दिसम्बर 9, 2024 8:56 पूर्वाह्न

views 29

झारखंड विधानसभा का चार दिनों का विशेष सत्र आज से रांची में शुरु

झारखंड विधानसभा का चार दिनों का विशेष सत्र आज से रांची में शुरु हो रहा है। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्‍यों को शपथ दिलाई जाएगी और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। सदस्‍यों को शपथ दिलाने का काम आज औऱ कल होगा। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कल होगा और...

दिसम्बर 7, 2024 1:21 अपराह्न

views 16

राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया

राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नक्सली विरोधी अभियान और न्यायालय की सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक में डीजीपी ने आपराधिक गुटों पर भी लगाम लगाने का निर्देश दिया। बै...

दिसम्बर 7, 2024 1:20 अपराह्न

views 20

रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ से अपराधियों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ से अपराधियों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ने श्री सेठ के मोबाइल पर मैसेज भेजकर तीन दिनों के भीतर पैसे देने की मांग की है। पैसा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है।   श्री सेठ ने इसकी जानकारी दिल्ली में पुुलिस को दी। दिल्ली ...

दिसम्बर 7, 2024 1:19 अपराह्न

views 57

मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रिपरिषद की पहली बैठक की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करने के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक की। बैठक में श्री सोरेन ने मंत्रियों को सत्रह बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिये। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में श्री सोरेन ने कहा कि दो माह में झारखंड के विकास का रोड मैप तैयार होगा।   मौके पर राज्...

दिसम्बर 7, 2024 1:17 अपराह्न

views 42

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से भूमि सर्वे की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से भूमि सर्वे की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है। वर्ष 1988 से शुरु किये गये भूमि सर्वे को पूरा करने को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचन्द्र राव की पीठ ने राज्य सरकार को भूमि सर्वे को लेकर जवाब दायर करने का निर्देश दिया। राज्य स...

दिसम्बर 6, 2024 11:17 पूर्वाह्न

views 65

झारखंड के सात जिलों में पोलियो अभियान चलाया जाएगा

झारखंड में पोलियो मुक्त स्थिति को बनाये रखने के लिए उच्च जोखिम वाले सात जिलों में 8 दिसंबर से पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इन जिलों में बोकारो, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, रामगढ़ और साहेबगंज शामिल हैं। गिरिडीह जिले के सिविल सर्जन डॉ एस पी मिश्रा ने बताया कि 8 से 10 दिसंबर तक चलने वाले इस...

दिसम्बर 6, 2024 11:10 पूर्वाह्न

views 19

झारखंड हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में खाली पड़े प्रोफेसरों के पदों को 4 महीने के भीतर भरने का आदेश दिया

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के सभी रिक्त पदों को चार माह में भरने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति डा. एसएन पाठक की अदालत ने इससे संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए प्रार्थी, राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग का पक्ष सुना।

दिसम्बर 6, 2024 11:07 पूर्वाह्न

views 1.6K

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारियों की 30वीं सूची को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारियों की 30वीं सूची को मंजूरी दे दी है। इसमें शामिल 144 आंदोलनकारियों या उनके आश्रितों को प्रति माह 3 हजार 500 रुपये पेंशन दी जायेगी। एक आंदोलनकारी या उनके आश्रित को सात हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। इसके अलावा 154 आंदोलनकारियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत...

दिसम्बर 6, 2024 11:04 पूर्वाह्न

views 19

झारखंड में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा आज

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में कल विभागों का बंटवारा नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक कई विभागों पर कांग्रेस की दावेदारी के कारण मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा टाल दिया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित एक पत्र वायरल हुआ है, जिसमें वित्त एवं खाद्...

दिसम्बर 5, 2024 7:56 अपराह्न

views 19

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व वाली सरकार के नवनियुक्‍त मंत्रियों ने आज शपथ ली

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व वाली सरकार के नवनियुक्‍त मंत्रियों ने आज शपथ ली। राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची में राजभवन में इन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रिमंडल में कुल ग्यारह मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह, कांग्रेस के चार और राष्...