झारखंड

दिसम्बर 16, 2024 5:23 अपराह्न

views 31

राज्य में किसानों को इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य- एमएसपी दो हजार तीन सौ रुपए साथ ही बोनस 100 रुपए मिलेगा

राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि राज्य में किसानों को इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य- एमएसपी दो हजार तीन सौ रुपए साथ ही बोनस 100 रुपए मिलेगा। कुल मिलाकर उन्हें दो हजार चार सौ रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही एमएसपी 3200 रुपए भी करने की प्रक्रिया जारी है।  

दिसम्बर 16, 2024 5:23 अपराह्न

views 40

राजधानी के नामकुम क्षेत्र में छात्र आंदोलन को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई

राजधानी के नामकुम क्षेत्र में छात्र आंदोलन को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गयी है। इसे पहले धारा 144 के नाम से जाना जाता था। इसके तहत क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विरोध-प्रदर्शन, धरना करना गैरकानूनी होगा।   इसके मद्देनजर जेएसएससी कार्यालय के आसपास के इलाके में सुरक्...

दिसम्बर 16, 2024 4:38 अपराह्न

views 18

जेएसएससी सीजीएल में सफल अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन राजधानी के नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय में जारी

जेएसएससी सीजीएल में सफल अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन राजधानी के नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय में जारी है। दो पाली में हो रहे इस वेरिफिकेशन में आज चार सौ पचास उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।   गौरतलब है कि सीजीएल परीक्षा के परिणाम रद्द करने को लेकर आज छात्रों ने जेएसएससी...

दिसम्बर 16, 2024 4:38 अपराह्न

views 13

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के लैंड स्कैम से जुड़े ईडी के समन की अवहेलना के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में फिर से सुनवाई होगी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के लैंड स्कैम से जुड़े ईडी के समन की अवहेलना के खिलाफ आज झारखंड उच्च न्यायालय में फिर से सुनवाई होगी। 4 दिसंबर को मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की बंच ने एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने पर छूट दी थी। इस पर ईडी को नोटिस जारी करते हु...

दिसम्बर 16, 2024 4:37 अपराह्न

views 43

देश आज विजय दिवस मना रहा है

देश आज विजय दिवस मना रहा है। विजय दिवस हर साल 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाया जाता है। इस युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश को भी आजादी मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, समेत तमाम नेताओं ने विजय दिवस के अवसर प...

दिसम्बर 16, 2024 4:38 अपराह्न

views 15

अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों और उनके परिवारों से बातचीत की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों और उनके परिवारों से बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के साथ-साथ नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए एक व्यापक योजना बना रही...

दिसम्बर 16, 2024 4:37 अपराह्न

views 24

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने लाखो रुपए मूल्य के अवैध कोयला लदी छह गाड़ियों को जब्त किया

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने लाखो रुपए मूल्य के अवैध कोयला लदी छह गाड़ियों को जब्त किया है। गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापा मारकर 3 ट्रक और 3 पिकअप गाड़ी जब्त की गई है। इस दौरान एक कोयला तस्कर गिरफ्तार किया गया है।

दिसम्बर 16, 2024 4:36 अपराह्न

views 14

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज रांची में कार्यशाला आयोजित की गई

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज रांची में कार्यशाला आयोजित की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और अन्य संबंधित विभागों द्वारा इसका आयोजन किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।   उन्होंने झारखंड मौसम दर्पण और मॉनसून रिपोर...

दिसम्बर 16, 2024 4:36 अपराह्न

views 17

तीन दिवसीय झारखंड तलवारबाजी प्रतियोगिता में 19 गोल्ड, 16 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज के साथ रांची टीम चैंपियन बनी

तीन दिवसीय झारखंड तलवारबाजी प्रतियोगिता में 19 गोल्ड, 16 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज के साथ रांची टीम चैंपियन बनी। रांची की टीम ने कुल 62 मेडल जीते। इस प्रतियोगिता में रामगढ़ को दूसरा और हजारीबाग को तीसरा स्थान मिला।   राजधानी रांची के आईडियल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 16 जिलों के कर...

दिसम्बर 16, 2024 4:35 अपराह्न

views 20

68वें नेशनल स्कूल गेम्स के अंडर-17 बॉक्सिंग में राज्य के मुक्केबाज देवराना ने स्वर्ण पदक जीता

68वें नेशनल स्कूल गेम्स के अंडर-17 बॉक्सिंग में राज्य के मुक्केबाज देवराना ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने सेमीफाइनल में उत्तराखंड को 5-0 से हराया और फाइनल में तमिलनाडु को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।   पलामू जिले के रत्नाग, पांडु स्थित उत्कृष्ट $2 उच्च...