अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल 25, 2024 8:53 पूर्वाह्न

views 19

टिक टॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किए हस्ताक्षर  

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टिक टॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। चीन के ऐप बाइटडांस को मार्केट से टिक टॉक ऐप हटाने अथवा इस ऐप को अमरीकी कंपनी को बेचने के लिए 9 महीने का समय दिया गया है। यह कानून उन चिंताओं के जवाब में पारित किया गया जिसमें टिकटॉक चीनी अधिकारियों को यू...

अप्रैल 25, 2024 8:43 पूर्वाह्न

views 23

कजाखस्तान में शंघाई सहयोग संगठन का रक्षा मंत्री स्तरीय सम्मेलन, देश के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने रखेंगे भारत का पक्ष  

भारतीय रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने आज कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों के वार्षिक सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ देशों के क्षेत्रीय मुद्दों और आपसी रक्षा सहयोग से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जाएगी। दो दिवसी...

अप्रैल 24, 2024 8:25 अपराह्न

views 21

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने नीदरलैंड के यूट्रेक्ट में वैश्विक दवा कंपनी बिल्थोवेन बायोलॉजिकल की विनिर्माण इकाई का भ्रमण किया

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने आज नीदरलैंड के यूट्रेक्ट में वैश्विक दवा कंपनी बिल्थोवेन बायोलॉजिकल की विनिर्माण इकाई का भ्रमण किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि श्री चन्‍द्रा ने यूरोपीय संघ की महामारी संबंधी तैयारी और टीकों के उत्पादन पर सहयोग के बारे में मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी जुएर्गन...

अप्रैल 24, 2024 12:09 अपराह्न

views 39

संयुक्त राज्य अमरीका की संसद ने विधेयक को दी मंजूरी, टिक टॉक को किया जा सकता है प्रतिबंधित

संयुक्त राज्य अमरीका की संसद ने एक विवादास्पद विधेयक को मंजूरी दी है, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमरीका में टिक टॉक को प्रतिबंधित किया जा सकता है। राष्ट्रपति जो बाइडन इस विधेयक को लेकर काफी गंभीर हैं। यदि ऐसा हुआ तो बाइटडांस को जबरन बिक्री पूर्ण करने के लिए चीन के अधिकारियों से मंजूरी लेनी होगी।

अप्रैल 23, 2024 9:27 अपराह्न

views 18

दुबई में खाड़ी सूचना सुरक्षा प्रदर्शनी और सम्‍मेलन में भारत का साइबर सुरक्षा उद्योग हो रहा है लोकप्रिय

दुबई में खाड़ी सूचना सुरक्षा प्रदर्शनी और सम्‍मेलन में भारत का साइबर सुरक्षा उद्योग लोकप्रिय हो रहा है। भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में देश की बढ़ती विशेषज्ञता को प्रदर्शित करने के लिए 22 भारतीय कंपनियों को एक साथ लाया है। यह भागीदारी साइबर सुरक्षा में भारत की उल्लेखनीय प्रगति...

अप्रैल 23, 2024 6:22 अपराह्न

views 27

मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, नौसेना अभ्यास के दौरान हुई दुर्घटना

मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गई है। रॉयल मलेशियाई नौसेना अभ्यास के दौरान दो हेलीकॉप्टर एक-दूसरे से टकराने से यह दुर्घटना हुई। मलेशिया के उत्तरी पेराक राज्य में नौसैनिक अड्डे पर 90वीं वर्षगांठ समारोह की रिहर्सल के दौरान दोनों हेलीकॉप्टर टकरा गए। नौसेना ने एक बयान में कहा कि ...

अप्रैल 23, 2024 5:36 अपराह्न

views 25

तीरंदाजी विश्‍व कप 2024 आज से चीन के शंघाई में शुरू

तीरंदाजी विश्‍व कप 2024 आज से चीन के शंघाई में शुरू हो रहा है। तीन बार की ओलंपिक खिलाड़ी दीपिका कुमारी तीरंदाजी विश्‍व कप में भारतीय चुनौती पेश करेंगी। भारत ने इस महीने की 23 से 28 तारीख के बीच होने वाले विश्‍व कप के पहले चरण के लिए आठ पुरुष और आठ महिलाओं की सोलह सदस्‍यीय तीरंदाजी टीम को भेजा है। दी...

अप्रैल 23, 2024 12:15 अपराह्न

views 26

सुप्रसिद्ध बांग्‍लादेशी गायिका रिज़वाना चौधरी बन्न्या को कल प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया

सुप्रसिद्ध बांग्‍लादेशी गायिका रिज़वाना चौधरी बन्न्या को कल प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल नई दिल्‍ली के राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में 2024 के लिए पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्‍कार प्रदान किए। रिजवाना चौधरी बन्‍न्‍...

अप्रैल 23, 2024 10:57 पूर्वाह्न

views 22

इज़राइल के सैन्य खुफिया प्रमुख मेजर जनरल अहरोन हलीवा ने 7 अक्टूबर को हमास के हमले को रोकने में विफलता के कारण इस्तीफा  दिया

इज़राइल के सैन्य खुफिया प्रमुख मेजर जनरल अहरोन हलीवा ने 7 अक्टूबर को हमास के हमले को रोकने में विफलता के कारण इस्तीफा दे दिया है, जिसके कारण महीनों तक युद्ध चला। श्री हलीवा ने कहा कि उनके अधीन खुफिया निदेशालय उस कार्य पर खरा नहीं उतरा जो उन्हें सौंपा गया था। मेजर हलीवा हमास के हमले को रोकने में विफल...

अप्रैल 23, 2024 9:18 पूर्वाह्न

views 25

अमरीका का दावा- चीनी अधिकारियों ने 2017 से 2023 के बीच दस लाख से अधिक उइगुर और अन्‍य अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लोगों को गिरफ्तार किया

अमरीका द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार चीनी अधिकारियों ने 2017 से 2023 के बीच पांच वर्ष की अवधि में दस लाख से अधिक उइगुर और अन्‍य अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लोगों को गिरफ्तार किया है। मानवाधिकार अभ्‍यासों पर 2023 की अमरीका द्वारा जारी रिपोर्ट में आज कहा गया है कि इन वर्षों के दौरान शिनचियांग में ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला