अंतरराष्ट्रीय

मई 11, 2024 5:13 अपराह्न

views 16

अगानिस्‍तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 200 से अधिक: संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ

संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ ने कहा है कि अगानिस्‍तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या दो सौ से अधिक हो गई है। अकेले उत्तरी प्रांत बग़लान में ही 62 से अधिक लोग मारे गए हैं और हज़ारों मकानों को नुक़सान पहुंचा है। बग़लान में भीषण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। बाढ से उत्‍तर-पू...

मई 11, 2024 5:08 अपराह्न

views 22

SAARC के महासचिव मोहम्मद गोलाम सरवर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गोलाम सरवर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह अवसर दक्षिण एशिया में सहयोग को और मजबूत करने का है। श्री सरवर भारत की पांच दिन की यात्...

मई 11, 2024 1:45 अपराह्न

views 19

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने प्रगति में योगदान के लिए आईआईटी और आईआईएम के विद्यार्थियों की सराहना की

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने देश की प्रगति में विदेशी प्रतिभाओं के योगदान की प्रशंसा की है। सिंगापुर के एक समाचार चैनल से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि भारतीय प्रोद्योगिकी संस्‍थान-आईआईटी और भारतीय प्रबंधन प्रोग्राम-आईआईएम के विद्यार्थी बडी संख्‍या में सिंगापुर में काम कर रहे हैं। श्री लूं...

मई 11, 2024 1:54 अपराह्न

views 19

शक्तिशाली सौर आंधी के कारण आस्ट्रेलिया से ब्रिटेन तक आकाशीय बिजली दिखाई दी

कल रात एक असाधारण और शक्तिशाली सौर आंधी के कारण आस्ट्रेलिया से ब्रिटेन तक आकाशीय बिजली दिखाई दी। इसे अक्टूबर 2003 के हैलोवीन तूफान के बाद से अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। ऐसी स्थिति तब उत्पन्न होती है जब सूर्य के बाहरी आवरण का चुम्बकीय क्षेत्र और प्लाज्मा अधिक मात्रा में बाहर निकल रह...

मई 11, 2024 7:43 पूर्वाह्न

views 18

दुबई में भारतीय लोक कला और जनजातीय परंपराओं पर आधारित प्रदर्शनी स्वदेश आयोजित

भारत की लोक कला और जनजातीय परंपराओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी- स्वदेश का दुबई में आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य मंजुला कला और गोंड कला सहित देश के कई क्षेत्रों के अल्पज्ञात कला-स्वरूपों से लोगों को परिचित कराना था। इस प्रदर्शनी की क्यूरेटर विदिशा पांडेय ने बताया कि बिहार में टिकुली और मंजूषा कला भी ...

मई 9, 2024 6:55 अपराह्न

views 16

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर और मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने नई दिल्ली में हुए बैठक में भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं और क्षेत्रीय तथा सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की

  विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर और मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने आज नई दिल्ली में हुए बैठक में भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं और क्षेत्रीय तथा सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण और आपदा ...

मई 9, 2024 5:16 अपराह्न

views 27

श्रीलंका के चुनाव आयोग ने इस साल राष्ट्रपति चुनाव कराने की घोषणा की 

  श्रीलंका के चुनाव आयोग ने इस साल राष्ट्रपति चुनाव कराने की घोषणा की है। आयोग ने कहा कि चुनाव 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच होंगे। चुनाव के लिए संविधान में प्रावधानों के अनुसार कदम उठाए जाएंगे। 2019 में पिछले चुनाव में गोटबाया राजपक्षे ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। आर्थिक संकट और विरोध के ब...

मई 10, 2024 9:21 अपराह्न

views 27

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला क्रिकेट टी-ट्वेंटी श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच आज 

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला क्रिकेट टी-ट्वेंटी श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच आज खेला जाएगा। मैच बांग्लादेश के सिलहट क्रिकेट स्टेडियम में दिन के 3.20 मिनट से शुरू होगा। भारतीय टीम श्रृंखला के चारों मैच जीतकर अब क्‍लीन-स्‍वीप की तैयारी में हैं।  

मई 9, 2024 10:09 पूर्वाह्न

views 26

केरल: खाड़ी देशों के लिए एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की उड़ानें आज भी रद्द, हवाई अड्डा प्राधिकरण ने यात्रा से पहले जानकारी लेने का दिया परामर्श 

केरल में खाड़ी देशों के लिए एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की उड़ानें आज भी रद्द रहने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। एयर इंडिया ने कुवैत, दोहा, मस्कट और शारजाह से कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ानें रद्द कर दी। कन्नूर से शारजाह, मस्‍कट, दमन और अबूधाबी जाने वाली उड़ानें भी रद्द हैं। हवाई अड्डा प्राधि...

मई 9, 2024 8:28 पूर्वाह्न

views 22

बांग्लादेश में मनाई गई रबींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती, कई स्थानों पर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

बांग्लादेश में कल गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिचर्चा और कला प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया गया। इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय उच्चायोग ने रबींद्र जयंती मनाने के लिए ढाका में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रसिद्ध...