अंतरराष्ट्रीय

जून 27, 2024 11:42 पूर्वाह्न

views 30

केन्या के राष्‍ट्रपति विलियम रूटो ने कहा कि विवादास्‍पद वित्‍त विधेयक वापस ले लिया जाएगा

केन्या के राष्‍ट्रपति विलियम रूटो ने कहा है कि विवादास्‍पद वित्‍त विधेयक वापस ले लिया जाएगा। इस विधेयक के कारण देशभर में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। खबरों के अनुसार राष्‍ट्रपति ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया और इसमें संशोधन के लिए फिर संसद में भेज दिया गया है। एक वक्‍तव...

जून 27, 2024 10:25 पूर्वाह्न

views 30

दुबई आर्ट सेंटर में चल रही है भारतीय लोक और जनजातीय कला की मनमोहक प्रदर्शनी

दुबई के सबसे पुराने कला संस्थान दुबई आर्ट सेंटर में इन दिनों भारतीय लोक और जनजातीय कला की मनमोहक प्रदर्शनी चल रही है। हुनर नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी में भारत की विभिन्न लोक कलाओं और जनजातीय कला विधाओं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। आगंतुक प्रदर्शनी में उत्तराखंड की एप्‍पन कला, बिहार...

जून 27, 2024 10:18 पूर्वाह्न

views 29

बोलीविया: नाकाम सैनिक विद्रोह के बाद राष्ट्रपति भवन से वापस लौटीं सशस्त्र सेनाएं, सैनिक कमांडर जनरल जुवान जोज जुनीगा गिरफ्तार

बोलीविया में कल रात हुए नाकाम विद्रोह के कुछ घंटों बाद ही देश की सशस्‍त्र सेनाएं ला पाज में राष्‍ट्रपति भवन से वापस लौट गईं। बोलीविया की पुलिस ने नाकाम विद्रोह का नेतृत्‍व करने वाले सैनिक कमांडर जनरल जुवान जोज जुनीगा को गिरफ्तार कर लिया। बोलीविया के राष्‍ट्रपति लुइस आर्से ने सैनिक विद्रोह की कोशिश क...

जून 26, 2024 8:47 अपराह्न

views 19

नैटो के अगले महासचिव के रूप में निवर्तमान डच प्रधानमंत्री मार्क रट को नियुक्त करने का निर्णय

उत्तर अटलांटिक परिषद ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन - नैटो के अगले महासचिव के रूप में निवर्तमान डच प्रधानमंत्री मार्क रट को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। नैटो ने आज एक वक्तव्य में कहा कि मार्क रट नैटो के महासचिव के रूप में पहली अक्टूबर से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस इओहन...

जून 26, 2024 8:08 अपराह्न

views 24

पैरागुआ, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने वाला 100वां देश

पैरागुआ, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने वाला 100वां देश बन गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आज नई दिल्ली में डिपॉजिटरी के प्रमुख, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह के साथ पैरागुआ के राजदूत फ्लेमिंग राउल डुआर्टे की बैठक के दौरान अनुसमर्थन दस्तावेज सौंपा गया।

जून 26, 2024 7:59 अपराह्न

views 16

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज म्यांमा के विदेश मंत्री के साथ भारतीय सीमा पर म्यांमा में जारी हिंसा और अस्थिरता पर भारत की गहरी चिंता को लेकर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज म्यांमा के विदेश मंत्री के साथ भारतीय सीमा पर म्यांमा में जारी हिंसा और अस्थिरता पर भारत की गहरी चिंता को लेकर चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने आज  म्यांमा के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री यू थान श्वे के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत इस स्...

जून 26, 2024 7:38 अपराह्न

views 18

अंतरराष्ट्रीय नशा और अवैध तस्करी निषेध दिवस आज विश्व भर में मनाया जा रहा है

अंतरराष्ट्रीय नशा और अवैध तस्करी निषेध दिवस आज विश्व भर में मनाया जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर जिला प्रशासन ने आज शहर में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते नशीले पदार्थों और अवैध तस्करी की समस्या से निपटना है।   इन कार्यक्रमों के एक हिस्से के रूप...

जून 26, 2024 2:10 अपराह्न

views 32

अमरीका के उत्तर मध्य भाग में आई बाढ़ से दो लोगों की हुई मौत 

अमरीका के उत्तर मध्य भाग में आई बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। पिछले सप्ताह से हो रही तेज बारिश के कारण पूर्वी नेब्रास्का, दक्षिणी डकोटा, आयोवा और मिनेसोटा क्षेत्र के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण जल-जमाव हो गया है।    बाढ़ के कारण क्षेत्र की कई सड़कें क्...

जून 26, 2024 1:59 अपराह्न

views 11

सुरक्षा परिषद की वार्षिक रिपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा बोले भारत के प्रतिनिधि प्रतीक माथुर, कहा-  सुरक्षा परिषद को विश्वसनीयता साबित करने और अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत  

सुरक्षा परिषद की वार्षिक रिपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में चर्चा के दौरान भारत के प्रतिनिधि प्रतीक माथुर ने कहा कि सुरक्षा परिषद को भी अपनी विश्वसनीयता साबित करने और अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है।   भारत ने इस बात पर बल दिया है कि स्थायी और गैर-स्थायी श्रेणियों का विस्तार करके सुरक्षा...

जून 26, 2024 1:12 अपराह्न

views 33

केन्या: संसद भवन पर हमले और एक हिस्सा जलाये जाने के बाद पुलिस कार्रवाई में मारे गए पांच प्रदर्शनकारी

केन्या में प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद भवन पर हमले और उसका एक हिस्सा जलाये जाने के बाद पुलिस कार्रवाई में पांच प्रदर्शनकारी मारे गए। संसद द्वारा एक वित्‍त विधेयक के पारित किये जाने के बाद देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।     इस विधेयक के जरिये सरकार ने कई करों में वृद्धि की है। दुनिया के कई...