अंतरराष्ट्रीय

मई 30, 2024 8:52 अपराह्न

views 24

काठमांडू घाटी सहित पूरे नेपाल में तापमान तेजी से बढ़ा है

काठमांडू घाटी सहित पूरे नेपाल में तापमान तेजी से बढ़ा है। इससे तराई के क्षेत्र में जन जीवन मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि काठमांडू घाटी में अधिकतम तापमान आज लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ रहा है। मॉनसून के भी एक सप्‍ताह में पहुंचने की संभावना है।

मई 30, 2024 8:44 अपराह्न

views 20

देश के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्‍तार और संधारण के लिए मुद्रीकरण की पहल शुरू

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने देश के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्‍तार और संधारण के लिए मुद्रीकरण की पहल शुरू की है। इसके लिए संयुक्त अरब अमीरात से निवेश आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ...

मई 30, 2024 1:12 अपराह्न

views 16

हमास पर कसा शिकंजा, इज़राइल सुरक्षा बल के नियंत्रण में गजा-मिस्र सीमा मार्ग

गजा में, इजरायल सुरक्षा बल ने गजा-मिस्र सीमा के साथ पूरे मार्ग का परिचालन अपने नियंत्रण ले लिया है। इस मार्ग को फिलाडेल्फी क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। इजराइल सुरक्षा बल के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हागेरी के अनुसार, कब्ज़ा की गई पट्टी गजा-मिस्र सीमा के साथ 14 किलोमीटर की है और इसे हथियारों की...

मई 30, 2024 12:45 अपराह्न

views 32

जेद्दा में की गई व्यवस्था से खुश हैं हज यात्री

जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास के भारतीय हज मिशन द्वारा हज यात्रियों के लिए की गई आवास व्‍यवस्‍थाएं लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। मिशन ने भारतीय हज समिति के माध्‍यम से आने वाले एक लाख 40 हजार जायरीनों (तीर्थ यात्रियों) के रहने के लिए लगभग 400 इमारतों को किराये पर लिया है। हज समिति के मुख्‍य क...

मई 30, 2024 12:39 अपराह्न

views 24

एनएचएआई ने यूएई से निवेश की पहल की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भारत के विस्तारित राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के रख-रखाव और विस्तार के लिए संयुक्त अरब अमीरात से निवेश की पहल की है। प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव और प्रबंध निदेशक सुरेश गोयल विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए दुबई और अबू धाबी में उच्च स्तरीय बैठकें कर रहे...

मई 30, 2024 10:09 पूर्वाह्न

views 19

ब्रिटेन की संसद भंग, 4 जुलाई को आम चुनाव  

ब्रिटेन में आम चुनाव कराने के लिए संसद को कल आधी रात में भंग कर दिया गया। इसके साथ ही देश में 4 जुलाई को आम चुनाव के लिए पांच सप्ताह की चुनावी प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। रात में 12 बजकर एक मिनट पर संसद की सभी 650 सीटें खाली हो गईं। भारी बारिश के बीच प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की चुनाव घोषणा क...

मई 30, 2024 11:36 पूर्वाह्न

views 22

भारत-बांग्लादेश वाणिज्यिक वार्ता संपन्न; वाणिज्यिक, वीजा और प्रत्यर्पण मामलों पर सहयोग बढ़ाने पर जोर

भारत और बांग्लादेश के बीच वाणिज्यिक वार्ता का चौथा दौर कल नई दिल्ली में संपन्न हुआ। भारत की ओर से वाणिज्यिक, पासपोर्ट और वीज़ा प्रभाग के संयुक्त सचिव डॉ. अमन पुरी ने नेतृत्व किया, जबकि बांग्लादेश का नेतृत्व महानिदेशक- दक्षिण एशिया रकीबुल हक ने किया। दोनों पक्षों ने वाणिज्यिक, वीजा और प्रत्यर्पण मामल...

मई 29, 2024 9:04 अपराह्न

views 18

बांग्लादेश की राजधानी ढाका और आसपास के इलाके में कांपी धरती, जानमाल का नुकसान नहीं

  बांग्लादेश की राजधानी ढाका और आसपास के इलाकों में आज शाम रिक्टर पैमाने पर पांच दशमलव पांच तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके ढाका, चट्टोग्राम, सिलहट और बांग्लादेश के कुछ अन्य हिस्सों में महसूस किए गए।   बांग्लादेश के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप शाम सात बजकर 13 मिनट पर आया। भूकंप...

मई 29, 2024 6:20 अपराह्न

views 18

पाकिस्तान में यात्री बस खड्ड में गिरी, 28 लोगों की मौत

  पाकिस्तान में सुदूर बलूचिस्तान प्रांत में एक तेज रफ्तार यात्री बस के सड़क से उतरकर खड्ड में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी तभी बस का एक टायर फट गया जिसके बाद वह खड्ड में गिर गई। घायलों को बसिमा सिविल अस्पताल ले जाया गया।   पाकिस्तान के प...

मई 29, 2024 5:40 अपराह्न

views 24

बेहतर चिकित्सा उत्पादों तक सबकी पहुंच होगी सुनिश्चित- केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव

  केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि भारत विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के सहयोग से सभी के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उत्पादों की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जेनेवा में 77वीं विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य सभा को संबोधित करते हुए श्री चंद्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरो...