अंतरराष्ट्रीय

जून 2, 2024 1:31 अपराह्न

views 13

भारत ने क्यूबा को मानवीय सहायता के तौर पर भेजी दवा निर्माण में प्रयुक्त नौ सामग्री की खेप

भारत ने क्यूबा को मानवीय सहायता के तौर पर दवा निर्माण में प्रयुक्त नौ सामग्री की 90 टन की खेप भेजी है। भारत में बनी इन सामग्री को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से रवाना किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इन सामग्री से आवश्यक दवाओं के निर्माण में मदद ...

जून 1, 2024 7:44 अपराह्न

views 18

पूर्वी अफगानिस्‍तान के नांगरहार सूबे में नदी में नाव डूबने से 20 लोगों की मौत

पूर्वी अफगानिस्‍तान के नांगरहार सूबे में नदी में नाव डूबने से 20 लोगों की मौत हो गई है। नांगरहार सूबे के सूचना विभाग के प्रमुख कुरैशी बदलून ने बताया कि मोमांद दारा जिले के बसावुल इलाके में आज सुबह सात बजे 25 लोगों को ले जा रही नाव नदी में डूब गई। पांच लोगों को बचा लिया गया। अब तक पांच शव निकाले जा च...

जून 1, 2024 5:41 अपराह्न

views 11

फिलीपिंस सरकार क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भारत, दक्षिण कोरिया और अन्‍य मित्र देशों के साथ संबंध और मजबूत करेंगी- राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर

फिलीपिंस के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा है कि उनकी सरकार क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भारत, दक्षिण कोरिया और अन्‍य मित्र देशों के साथ संबंध और मजबूत करेंगी। कल रात वार्षिक शांगरिला संवाद में उन्‍होंने फिलीपिंस के हित में व्‍यापक द्वीप समूह रक्षा अवधारणा के तहत रक्षा संबंध मजबूत करने पर ज...

जून 1, 2024 5:27 अपराह्न

views 11

प्रशिक्षु प्रशिक्षण कार्यक्रम-टीआईटीपी के तहत तीन से पांच वर्षों के लिए जापान में रोजगार के दौरान कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा

मुम्‍बई में जापान के महावाणिज्‍य दूत यागी कोजी ने कहा कि महाराष्‍ट्र के चुने हुए विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षु प्रशिक्षण कार्यक्रम-टीआईटीपी के तहत तीन से पांच वर्षों के लिए जापान में रोजगार के दौरान कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि महाराष्‍ट्र के विद्यार्थियों का पहला बैच इस महीने जाप...

जून 1, 2024 1:31 अपराह्न

views 20

हमास पर इस्रायल के युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार करने का बढ़ा दबाव

कतर और मिस्र के वार्ताकार अमरीका की तरफ से इस्रायल के युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए हमास के नेतृत्व पर दबाव डाल रहे हैं। कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद-बिन-अब्दुलरहमान-अल-थानी और मिस्र के मेजर जनरल अब्बास कामेल ने कल रात हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनियेह से मुलाकात की। उन्होंने इस आतं...

जून 1, 2024 1:04 अपराह्न

views 25

भारत ने समोआ को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी

भारत ने सामोआ को 62वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में समोआ सरकार और समोआ की जनता को बधाई देते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच विशेष रूप से शिक्षा, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग मे...

जून 1, 2024 8:38 पूर्वाह्न

views 18

पाकिस्तान ने माना- पाक अधिकृत कश्मीर है विदेशी क्षेत्र

पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में यह स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्‍मीर विदेशी क्षेत्र है। पाकिस्तान के अपर महान्यायवादी ने अदालत को बताया कि कश्‍मीरी शायर और पत्रकार अहमद फरहद शाह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्‍मीर में पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश...

मई 31, 2024 8:29 अपराह्न

views 23

जर्मनी ने घोषणा की है कि अमरीका के फैसले के बाद यूक्रेन की सेनाएं रूस के अंदर जर्मनी द्वारा भेजे गए हथियारों का उपयोग कर सकती हैं

जर्मनी ने घोषणा की है कि अमरीका के फैसले के बाद यूक्रेन की सेनाएं रूस के अंदर जर्मनी द्वारा भेजे गए हथियारों का उपयोग कर सकती हैं। जर्मनी ने कहा है कि यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप रूस के अंदर वैध सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है। जर्मनी सरकार के प्रवक्ता स्टीफन हेबेस्ट्रेइट ने कहा है कि...

मई 31, 2024 8:25 अपराह्न

views 26

श्रीलंका में इस साल मई में महंगाई दर घटकर शून्‍य दशमलव नौ प्रतिशत रह गई है

श्रीलंका में इस साल मई में महंगाई दर घटकर शून्‍य दशमलव नौ प्रतिशत रह गई है। जनगणना और सांख्यिकी विभाग के अनुसार कोलंबो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक द्वारा मापी गई मुद्रास्फीति की कुल दर इस वर्ष अप्रैल में डेढ प्रतिशत थी। पिछले सप्ताह केंद्रीय बैंक ने प्रमुख दरों को अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया था। इस सा...

मई 31, 2024 7:52 अपराह्न

views 15

देश में आज विश्व तंबाकू दिवस मनाया जा रहा है

देश में आज विश्व तंबाकू दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आकाशवाणी समाचार से विशेष रूप से बात करते हुए, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- एम्स,नई दिल्ली में रुमेटोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. उमा कु...