अंतरराष्ट्रीय

जून 4, 2024 7:03 अपराह्न

views 19

अंतरिक्ष यान-चांग ई-6 चंद्रमा के सुदूर हिस्से से पृथ्वी की ओर अपनी यात्रा शुरू कर चुका है: चीन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी

  चीन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने घोषणा की है कि उसका अंतरिक्ष यान-चांग ई-6 चंद्रमा के सुदूर हिस्से से पृथ्वी की ओर अपनी यात्रा शुरू कर चुका है। इसके साथ ही चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने वापस लाने वाला चीन पहला देश हो जाएगा। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने कहा कि यान चांग'ई-6 ने चंद्रमा ...

जून 4, 2024 7:02 अपराह्न

views 24

पाकिस्‍तान में एक कोयला खदान में मिथेन गैस के रिसाव के कारण कम से कम 11 लोगों की मृत्‍यु हुई

  पाकिस्‍तान में क्‍वेटा से लगभग 50 किलोमीटर दूर सांजदी क्षेत्र की एक कोयला खदान में मिथेन गैस के रिसाव के कारण कम से कम 11 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। कल हुई इस दुर्घटना में कोयला खदान के 9 श्रमिकों, कम्‍पनी के प्रबन्‍धक और एक ठेकेदार की मृत्‍यु हो गई। मीडिया की खबरों के अनुसार जब ये श्रमिक कोयला खद...

जून 4, 2024 10:41 पूर्वाह्न

views 10

इस्रायली सेना ने हमास द्वारा पिछले वर्ष अक्टूबर में बंधक बनाए गए चार लोगों की मौत की पुष्टि की

  इस्रायली सेना ने पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को हमास द्वारा बंधक बनाए गए चार और लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस्रायली रक्षा बल के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हैगारी ने कहा कि इन चारों की मृत्यु दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में इस्रायली हमले के दौरान हुई। इनके शव अब भी हमास आतंकवादियों के कब्जे में हैं...

जून 3, 2024 6:15 अपराह्न

views 17

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टिल ने किया आगाह; पृथ्वी के जलवायु तापमान में, 2.7 डिग्री सेल्सियस की हो सकती है वृद्धि

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टिल ने आगाह किया है कि पृथ्वी के जलवायु तापमान में, 2 दशमलव 7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इस वृद्धि को एक दशमलव 5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखना बेहद कठिन है। जर्मनी में बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में श्री स्टिल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा बुला...

जून 3, 2024 9:32 अपराह्न

views 22

सीरिया में, इजरायली हवाई हमले में ईरान समर्थक 12 लड़ाके मारे गए

सीरिया के अलप्‍पो में आज इस्राइली हवाई हमले में ईरान समर्थक 12 लड़ाके मारे गए। ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानव अधिकार संस्‍था ने बताया है कि इन लडाकों में सीरियाई और गैर सीरियाई नागारिक शामिल थे। इस हमले में अलप्‍पो के ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों विशेषकर हय्यान कस्‍बे को निशाना बनाया गया। इस्राइल, सीर...

जून 3, 2024 1:58 अपराह्न

views 19

जापान के मध्य इशिकावा प्रान्त के नोटो क्षेत्र में आया 6 तीव्रता का भूकंप

जापान के मध्य इशिकावा प्रान्त के नोटो क्षेत्र में आज 6 तीव्रता का भूकंप आया। देश के मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर 14 किमी गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र 37.5 डिग्री उत्तर अक्षांश और 137.3 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। भूकंप के बाद क्षेत्र में हल्‍क...

जून 3, 2024 1:56 अपराह्न

views 75

मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं क्लाउडिया शीनबाम

क्लाउडिया शीनबाम मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं। सत्तारूढ़ मोरेना पार्टी की उम्मीदवार क्लाउडिया शीनबाम ने 58.3 से 60.7 प्रतिशत वोटों के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीता है। शीनबाम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज़ोचिटल गैल्वेज़ को हराकर जीत हासिल की।

जून 3, 2024 7:54 पूर्वाह्न

views 21

श्रीलंका में भीषण बारिश से बड़े पैमाने पर तबाही, 15 लोगों की मौत और 19 हजार से अधिक लोग बेघर

श्रीलंका में हुई भीषण बारिश से पूरे द्वीप में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 5 हजार से अधिक परिवारों के 19 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि राजधानी कोलंबो सहित सात जिले प्रभावित हुए हैं। चार हजार से अधिक घरों को आंशिक क्षति हुई है, ...

जून 2, 2024 9:27 अपराह्न

views 16

म्यांमां में आज दोपहर  मध्यम भूकंप आया

म्यांमां में आज दोपहर  मध्यम भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 मापी गई।  भूकंप के झटके ढाका, चट्टोग्राम, सिल्‍हट और बांग्‍लादेश के कुछ अन्‍य हिस्‍सों में भी महसूस किए गए। अभी तक कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

जून 2, 2024 9:25 अपराह्न

views 18

श्रीलंका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह शुरू

 श्रीलंका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह शुरू हो गया है। इस अवसर पर जाफना  स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेज और जाफना टीचिंग अस्‍पताल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। पिछले शुक्रवार को हंबनटोटा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के साथ ही य...