अंतरराष्ट्रीय

जून 13, 2024 9:08 पूर्वाह्न

views 32

इटली: पेरुगिया चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में भारत के सुमित नागल पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

इटली में पेरुगिया चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में भारत के सुमित नागल पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में मेजबान देश के एलेसेंड्रो जियानेसी को 0-6, 7-5, 7-6 से हराया। इतालवी खिलाड़ी ने पहले सेट में नागल को 0-6 से कड़ी शिकस्त दी, हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने अगले दो ...

जून 13, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 33

दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले में  मार गिराया गया है हिज़्बुल्लाह कमांडर सामी तालेब अब्दुल्ला ,इजरायली सेना ने की पुष्टि

  इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने दो दिन पहले दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले में वरिष्ठ हिज़्बुल्लाह कमांडर सामी तालेब अब्दुल्ला को मार गिराया है। सेना ने एक बयान में कहा कि सामी  अब्दुल्ला हिजबुल्लाह की नस्र यूनिट का कमांडर है। लेबनानी मीडिया ने भी अब्दुल्ला की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि...

जून 13, 2024 11:18 पूर्वाह्न

views 24

अमरीकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई से निपटने के लिए साल के अंत तक कटौती के दिए संकेत

  अमरीकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन संकेत दिया है कि महंगाई से निपटने के प्रयास जारी रखते हुए साल के अंत तक कटौती की जा सकती है। फेडरल रिजर्व के शीर्ष अधिकारियों की दो दिन की बैठक के बाद कल रात यह घोषणा की गई। बेंचमार्क ब्याज दरें बिना किसी बदलाव के लगातार सातवीं ...

जून 13, 2024 10:54 पूर्वाह्न

views 27

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याहया से बात कर कुवैत आग हादसे की जानकारी ली

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याहया से बात कर कुवैत आग हादसे के बारे में जानकारी ली है। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें कुवैत के अधिकारियों ने इस संबंध में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया है।  यह भी आश्वासन दिया गया है कि घटना की पूरी जां...

जून 13, 2024 8:44 पूर्वाह्न

views 36

टी-20 विश्व कप: भारत ने अमरीका को 7 विकेट से हराकर सुपर- 8 में अपनी जगह पक्की की

  आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने अमरीका को 7 विकेट से हराकर सुपर- 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरीका ने 110 रन बनाए। अमरीका के लिए नीतीश कुमार ने 23 गेंदों पर सर्वाधिक 27 रन की पारी खेल...

जून 13, 2024 8:24 पूर्वाह्न

views 15

कुवैत: श्रमिक आवास में आग लगने से लगभग 40 भारतीय नागरिकों की मौत और 50 से अधिक घायल 

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कुवैत के मंगफ इलाके में श्रमिक आवास में आग लगने से लगभग 40 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय दूतावास कुवैत के अधिकारियों और इनकी नियोक्ता कंपनी से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ले रहा है। मंत्रालय ने एक बयान में बताय...

जून 13, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 31

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए आज होंगे इटली रवाना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए आज इटली में अपुलिया के लिये रवाना होंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से कहा कि भारत को शिखर सम्‍मेलन में संपर्क देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। लगातार तीसरे कार्यकाल में सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री...

जून 13, 2024 8:00 पूर्वाह्न

views 33

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में आग दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत शहर में आग दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया श्री मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रख रहा है और प्रभावित...

जून 12, 2024 8:34 अपराह्न

views 16

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मानवाधिकार और कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मानवाधिकार और कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। आयोग ने कहा कि प्रांतीय चुनाव के अभाव में क्षेत्र के लोगों को पूरे साल स्थानीय सरकार में प्रतिनिधित्व नहीं मिला और 2023 में अधिनियमित एक भी कानून नहीं बनाया गया। आयोग ने आरोप लगाया क...

जून 12, 2024 7:45 अपराह्न

views 37

कुवैत में अग्निकांड के बाद भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर (+965-65505246) जारी किया है

कुवैत के मंगफ़ शहर में प्रवासी श्रमिकों की छह मंजिला भवन में आज सुबह लगी भयंकर आग में चालीस से अधिक लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हैं। मृतकों में दस भारतीय नागरिक हैं। इस भवन में लगभग 195 मजदूर रहते थे, जिसका स्‍वामित्‍व मलयाली व्यवसायी केजी अब्राहम के नेतृत्व वाली कंपनी के पास है। कुवैत...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला