अंतरराष्ट्रीय

जुलाई 8, 2024 8:16 अपराह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर मॉस्‍को पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर मॉस्‍को पहुंच गये है। मॉस्को एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री का स्वागत उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने किया। 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादि...

जुलाई 8, 2024 4:57 अपराह्न

views 32

मंगोलिया में सत्‍तारूठ मंगोलियन पिपल्‍स पार्टी, मुख्‍य विपक्षी दल डेमोक्रेटिव पार्टी और हून पार्टी ने गठबंधन सरकार बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

मंगोलिया में सत्‍तारूठ मंगोलियन पिपल्‍स पार्टी, मुख्‍य विपक्षी दल डेमोक्रेटिव पार्टी और हून पार्टी में गठबंधन सरकार के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए। जून में हुए संसदीय चुनाव में मंगोलियन पिपल्‍स पार्टी ने 126 में से 68 सीट जीत कर करीबी बढ़त हासिल की थी। डेमोक्रेटिव पार्टी ने 42 और हून पार्टी ...

जुलाई 8, 2024 12:50 अपराह्न

views 24

रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। रूस के लिए रवाना होने से पहले, प्रधान मंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह यात्रा रूस और ऑस्ट्रिया के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने का एक शानदार अवसर होगा। इन देशों के साथ भारत की मित्रता समय की कसौ...

जुलाई 8, 2024 12:41 अपराह्न

views 27

थाईलैंड के ताक प्रांत में भारत और थाईलैंड के बीच चल रहा है संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-2024’

भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्याभ्यास मैत्री-2024 थाईलैंड के ताक प्रांत में चल रहा है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों देशों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। रक्षा जनसम्पर्क कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों देशों क...

जुलाई 8, 2024 12:27 अपराह्न

views 28

फ्रांस के संसदीय चुनावों के लिए पुदुचेरी में भी हुआ मतदान

फ्रांस की संसद के लिए दूसरे और अंतिम दौर का चुनाव कल पुदुचेरी में भी हुआ। इसमें पुदुचेरी में रह रहे फ्रांसीसी नागरिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फ्रांस के वाणिज्य दूतावास ने केन्द्रशासित प्रदेश में दो मतदान केंद्र स्थापित किए। पहला मतदान केन्‍द्र दूतावास में और दूसरा फ्रेंच इंस्टीट्यूट में स्...

जुलाई 8, 2024 12:23 अपराह्न

views 26

रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रवाना होने से पहले बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- शांति और स्थिरता के लिए काम करना चाहता है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 वर्षों में कई क्षेत्रों में आगे बढ़ी है। इन क्षेत्रों में ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं। आज से शुरू हो रही रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा ...

जुलाई 8, 2024 11:43 पूर्वाह्न

views 34

जापान के पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप

जापान के पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह में आज सवेरे 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। स्थानीय मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप भारतीय समयानुसार देर रात एक बजकर 32 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह से 530 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।   भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप के कारण कि...

जुलाई 8, 2024 11:10 पूर्वाह्न

views 35

उरुग्वे में एक नर्सिंग होम में लगी आग, आठ महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत

उरुग्वे में कल शाम एक नर्सिंग होम में लगी आग में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आठ महिलाएं हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पिछले सप्ताह उरुग्वे भीषण शीतलहर की चपेट में रहा। कई बार सुबह का तापमान शून्य से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया।

जुलाई 8, 2024 11:48 पूर्वाह्न

views 41

फ्रांस में संसदीय चुनाव के मतदान बाद सर्वेक्षणों में त्रिशंकु संसद का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया

फ्रांस में संसदीय चुनाव के मतदान बाद सर्वेक्षणों में त्रिशंकु संसद का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। दूसरे दौर के मतदान में वामपंथी न्यू पॉपुलर फ्रंट को अधिकांश सीटें मिलने की संभावना है। सर्वेक्षण में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मध्यपंथी एंसेंबल गठबंधन दूसरे स्थान पर जबकि धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली ...

जुलाई 8, 2024 8:57 पूर्वाह्न

views 39

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। पहले चरण में वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन के लिए मॉस्को जाएंगे। यह सम्‍मेलन प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को रक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सहयोग, शिक्षा, संस्कृति तथा...