अंतरराष्ट्रीय

जुलाई 19, 2024 2:13 अपराह्न

views 22

पूर्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को संयुक्त राज्य अमरीका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया

  पूर्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को संयुक्त राज्य अमरीका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री क्वात्रा के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की संभावना है। तत्कालीन राजदूत तरणजीत सिंह संधू के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था।

जुलाई 19, 2024 2:06 अपराह्न

views 30

बांग्‍लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्‍या बढकर 39 हो गई

  बांग्‍लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्‍या बढकर 39 हो गई है। मीडिया की खबरों के अनुसार सरकारी नौकरियों के लिए आरक्षण प्रणालियों में सुधार की मांग करने वाले विद्यार्थियों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। इस अशांति के कारण टेलीविजन न्‍यूज चैनल...

जुलाई 19, 2024 2:02 अपराह्न

views 23

रूस के क्रास्नोयार्स्क में आपात स्थिति में उतरने वाली एयर इंडिया की उडान के यात्रियों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास की टीम पहुंची

  रूस के क्रास्नोयार्स्क में आपात स्थिति में उतरने वाली एयर इंडिया की उडान के यात्रियों की सहायता के लिए रूस में भारतीय दूतावास के तीन वरिष्ठ अधिकारियों और दुभाषियों की एक टीम क्रास्नोयार्स्क पहुंच गई है। एयर इंडिया की यह उडान सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। टीम के सदस्‍य यात्रियों को हर संभव सहायता प्रद...

जुलाई 19, 2024 1:10 अपराह्न

views 18

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष के रूप में पुन: निर्वाचित होने पर उरसुला वॉन डेर लेएन को बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष के रूप में पुन: निर्वाचित होने पर उरसुला वॉन डेर लेएन को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि वे वैश्विक कल्‍याण के लिए रणनीतिक साझेदारी को सशक्‍त बनाने के प्रति मिलकर काम करने को उत्‍सुक हैं। यह यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष ...

जुलाई 19, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 15

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने जानलेवा हमले में बचने के बाद दिया पहला भाषण

  अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान उनकी हत्‍या के प्रयास के बाद अमरीकी लोगों के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्‍होंने कहा कि उनका संकल्प अटूट है और वह अमरीकी लोगों की सेवा करने वाली स...

जुलाई 19, 2024 11:33 पूर्वाह्न

views 25

ब्रिटेन में लीड्स शहर के आसपास निवासियों की प्रवर्तन एजेंसी के सुरक्षा कर्मियों के साथ झड़प

  ब्रिटेन में, कल शाम लीड्स शहर के आसपास के क्षेत्रो में सैकडों निवासियों की प्रवर्तन एजेंसी के सुरक्षा कर्मियों के साथ झडप के कारण अशांति फैल गई। लोगों ने पुलिस के वाहनों पर पत्थरबाजी की और एक बस में आग लगा दी।   वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने कहा है कि इस झडप में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है...

जुलाई 19, 2024 11:22 पूर्वाह्न

views 23

अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार किया

  अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने अमरीका के मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार कर लिया है। पिछले सप्ताह एक रैली में उन पर हुए हमले के बाद यह ट्रंप का पहला सार्वजनिक भाषण है। चार दिवसीय सम्मेलन में पूर्व राष्ट्रपति को रिपब्लिकन पार्ट...

जुलाई 19, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 16

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों के कोटा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के कारण राजधानी ढाका और अन्य शहरों में हिंसा बढ़ी

  बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के कारण राजधानी ढाका और अन्य शहरों में हिंसा बढ़ गई है। 1971 में देश की आजादी के लिए लड़ने वाले युद्ध वीरों के संबंधियों के लिए कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों को आरक्षित करने के खिलाफ विश्‍ववि...

जुलाई 19, 2024 10:51 पूर्वाह्न

views 17

स्पेन के राफेल नडाल आज शाम स्वीडिश ओपन के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के मारियानो नवोन से भिड़ेंगे

  टेनिस में, स्पेन के राफेल नडाल आज शाम स्वीडिश ओपन के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के मारियानो नवोन से भिड़ेंगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे खेला जाएगा। नडाल ने ब्रिटेन के कैमरून नोरी पर सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से जीत दर्ज करके क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। चौथी वरीयता प्राप्त...

जुलाई 19, 2024 10:37 पूर्वाह्न

views 25

नीदरलैंड के हिलवर्सम्सचे गोल्फ क्लब में डच महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में त्वेसा मलिक भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी

  नीदरलैंड के हिलवर्सम्सचे गोल्फ क्लब में आज से शुरू हो रहे डच महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में त्वेसा मलिक भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी। उनके साथ वाणी कपूर और रिधिमा दिलावरी भी शामिल हैं। एक अन्य शीर्ष भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर पेरिस में ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रही हैं और इस कारण वे इस टूर्नामेंट ...