अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 6, 2024 11:57 पूर्वाह्न

views 38

संयुक्त राष्ट्र ने कहा- फलिस्‍तीनी शरणार्थी एजेंसी के 9 कर्मचारी इस्राइल पर हमास के हमले में शामिल हो सकते हैं

  संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उसकी फलिस्‍तीनी शरणार्थी एजेंसी के नौ कर्मचारी पिछले वर्ष इस्राइल पर हमास के आतंकी हमले में शामिल हो सकते हैं। फलिस्‍तीन के आतंकी गुट हमास ने पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को इस्राइल पर आतंकी हमला किया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 को बंधक बना लिया गया था। इसके बा...

अगस्त 6, 2024 10:54 पूर्वाह्न

views 25

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा- संसद भंग करने के बाद देश में अंतरिम सरकार का गठन होगा

  बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा है कि संसद भंग करने के बाद देश में अंतरिम सरकार का गठन होगा। ढाका के बंग भवन में सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने यह बात कही। राष्ट्र...

अगस्त 5, 2024 5:19 अपराह्न

views 27

बांग्लादेश: प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से दिया इस्तीफा, सेना के एक हेलिकॉप्टर में सवार होकर छोड़ा देश

  बांग्लादेश इस समय जबर्दस्‍त हिंसा की चपेट में है। आज कई ऐसी खबरें आईं कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और सेना के एक हेलिकॉप्टर में सवार होकर देश छोड़ दिया। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार शेख हसीना के ढाका स्थित आवास गणभवन में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के घुस जाने के बाद उन्हें ...

अगस्त 5, 2024 4:37 अपराह्न

views 18

बांग्लादेश में पुलिस और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों से स्थिति बनी  गंभीर

  बांग्लादेश में पुलिस और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों से स्थिति गंभीर बनी हुई है। देशभर में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने आज 'ढाका तक लम्‍बे मार्च का ऐलान किया है। सरकार ने अशांति को रोकने के प्रयास में देश के कई हिस्सों में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है और मोबाइल इं...

अगस्त 5, 2024 4:23 अपराह्न

views 25

इज़राइल द्वारा हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनिया का मारा जाना एक बड़ी गलती थी, इसका जवाब दिया जाएगा: ईरानी राष्ट्रपति

  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने कहा है कि कथित तौर पर इज़राइल द्वारा हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनिया का मारा जाना एक बड़ी गलती थी और इसका जवाब दिया जाएगा। तेहरान में जॉर्डन के विदेश मंत्री ऐमन सफ़ादी की मेजबानी के दौरान ईरान के राष्ट्रपति ने यह बयान दिया। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि ...

अगस्त 5, 2024 2:23 अपराह्न

views 20

अमरीकी मंदी की आशंकाओं के बीच वैश्विक बाजारों में गिरावट; जापान निक्केई में 1987 के बाद सबसे बड़ी इंट्रा-डे गिरावट

  विश्व के प्रमुख सूचकांकों में पिछले सप्‍ताह बड़ी गिरावट के बाद आज वैश्विक बाजार में गिरावट दर्ज की गई। अमरीका में शुक्रवार को अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के बाद एशिया के शेयर बाजारों में कमी दर्ज की गई। जापान में, निक्केई 225 और टॉपिक्स इंडेक्स दोनों दोपहर के कारोबार में 10 प्रतिशत से अधिक नीचे...

अगस्त 5, 2024 1:03 अपराह्न

views 20

नेपाल मनाया जाने वाला भोटो जात्रा उत्सव का आज समापन

  नेपाल के पाटन में भोटो जात्रा समारोह आज सम्पन्न हो रही है। काठमांडू घाटी में आज सार्वजनिक अवकाश है क्योंकि उत्सव में भाग लेने के लिए घाटी भर से लोग पाटन पहुंचते हैं। इसका आयोजन रातो मछिंदरनाथ यात्रा के महीने भर चलने वाले रथ जुलूस के अंतर्गत किया जाता है।

अगस्त 5, 2024 2:44 अपराह्न

views 26

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन की सरकारी यात्रा पर फिजी पहुंची

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन की सरकारी यात्रा पर फिजी के नाडी पहुंच गई हैं। फिजी के उप-प्रधानमंत्री बि‍लियम गावोका और भारत के उच्चायुक्त पी एस कार्तिकेयन ने उनकी अगवानी की। भारत के किसी राष्‍ट्रपति की यह पहली फिजी यात्रा है।

अगस्त 5, 2024 12:42 अपराह्न

views 20

यूक्रेन ने अमेरिका में निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमानों का शुरू किया इस्तेमाल

  यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अमरीका में निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान उनके देश को मिल गये हैं। इसकी घोषणा करते हुए श्री जेलेंस्की ने डेनमार्क, नीदरलैंड, अमरीका और यूक्रेन के अन्य भागीदारों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पायलट पहले ही एफ-16 विमान का इस्तेमाल शुरू...

अगस्त 5, 2024 2:43 अपराह्न

views 20

एंटनी ब्लिंकन ने जी-7 को इजरायल के खिलाफ ईरान और हिजबुल्लाह की संभावित जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, इज़राइल पर ईरान और हिज्बुल्लाह की संभावित जवाबी कार्रवाई के बारे में जी7 देशों के विदेश मंत्रियों को कड़ी चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी हाल में हिजबुल्लाह और हमास में प्रमुख हस्तियों की हत्याओं के मद्देनजर आई है।