अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 9, 2024 9:13 पूर्वाह्न

views 21

मिस्र, कतर और अमरीका के नेताओं ने इस्राइल और हमास से किया अनुरोध, युद्ध विराम समझौते को जल्दी लागू करें

  मिस्र, कतर और अमरीका के नेताओं ने इस्राइल और हमास से अनुरोध किया है कि युद्धविराम समझौते को अंतिम रूप देने में और समय व्यर्थ न करें।  कल रात जारी किए गए एक संयुक्त वक्‍तव्‍य में, तीनों देशों ने इज़राइल और हमास से 15 अगस्त को दोहा या काहिरा में बिना कोई देरी किए समझौता लागू करें।  

अगस्त 9, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 12

न्यूजीलैंड की दो दिन की राजकीय यात्रा पर हैं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, ऑकलैंड में एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के साथ करेंगी बातचीत 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु न्यूजीलैंड की दो दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। वे आज ऑकलैंड में एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करेंगी। न्‍यूजीलैंड में लगभग तीन लाख भारतीय रहते हैं। ये न्यूजीलैंड और भारत के बीच पुल के रूप में कार्य कर रहे हैं। राजकीय भोज के दौरान कल राष्‍ट्रपति म...

अगस्त 9, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 19

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर आज से मालदीव की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर

  विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर आज से मालदीव की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करना और नये अवसरों की खोज करना है। विदेश मंत्री की यह यात्रा इस वर्ष जून में नए केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के ...

अगस्त 8, 2024 9:06 अपराह्न

views 13

जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद और बड़े भूकम्‍प की चेतावनी जारी

  जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने नानकाई में और बडे भूकम्‍प की चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि बड़े भूकंप की संभावना सामान्य से अधिक है। इससे पहले दक्षिणी मियाज़ाकी प्रान्त में मियाज़ाकी बंदरगाह भूकंप के बाद 50 सेंटीमीटर सुनामी लहरों की चपेट में आ गया था। ...

अगस्त 8, 2024 9:00 अपराह्न

views 18

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीता।

  भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीत लिया है। भारत ने आज खेले गए शानदार मुकाबले में कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह की बदौलत स्‍पेन को 2-1 से हरा दिया। हरमनप्रीत ने 30वें और 34वें मिनट में भारत के लिए गोल दागे और फिर भारत की रक्षा पंक्ति ने पूरे मैच में मजबूती दिखाते हुए स्‍पेन को गोल करने स...

अगस्त 8, 2024 8:34 अपराह्न

views 20

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेलिंगटन में सफल द्विपक्षीय बैठकों के बाद आज शाम ऑकलैंड पहुंचीं

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेलिंगटन में सफल द्विपक्षीय बैठकों के बाद आज शाम ऑकलैंड पहुंचीं। इस दौरान सीमा शुल्क सहयोग व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए गए और न्यूजीलैंड ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन समझौते का समर्थन किया।   इससे पहले दिन में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में गवर्नमेंट हाउस में एक राज...

अगस्त 8, 2024 7:32 अपराह्न

views 19

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बांग्लादेश और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बांग्लादेश और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने बताया कि उन्हें ब्रिटेन के विदेश मंत्री का फोन आया था  और उन्होंने बांग्लादेश और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की।

अगस्त 8, 2024 6:26 अपराह्न

views 20

रूस के कुरस्‍क क्षेत्र में आपात स्थिति लागू

  रूस के कुरस्‍क क्षेत्र में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। बुधवार को सीमा पार से युक्रेनी सेनाओं के हमले के बाद यह कदम उठाया गया है। रूस के अधिकारियों ने बताया कि हमला शुरू होने के बाद से कम से कम पांच आम नागरिक मारे गये हैं और 31 लोग घायल हुए हैं जिनमें छह बच्‍चे भी शामिल हैं। क्षेत्र के गवर्नर एले...

अगस्त 8, 2024 6:24 अपराह्न

views 21

श्रीलंका-भारत मैत्री आर्क का उद्घाटन प्लांट4 मदर अभियान के हिस्से के रूप में आज किया गया

  श्रीलंका-भारत मैत्री आर्क का उद्घाटन प्लांट4 मदर अभियान के हिस्से के रूप में आज किया गया। श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्देना और श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने संयुक्त रूप से श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे के राष्ट्रीय चंदन उद्यान में 'श्रीलंका - भारत मैत्री आर्क' का उद्घाटन क...

अगस्त 8, 2024 5:58 अपराह्न

views 15

जापान में 7 दशमलव एक तीव्रता का शक्तिशाली भूकम्‍प

  जापान में आज 7 दशमलव एक तीव्रता का शक्तिशाली भूकम्‍प आया। जापान के मौसम विभाग ने देश के तटवर्ती क्षेत्रों के लिए त्‍सुनामी की चेतावनी जारी की है। जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।