अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 23, 2024 2:00 अपराह्न

views 9

नेपाल: गंडकी प्रांत के तनहुन जिले में नदी में गिरी एक भारत पंजीकृत यात्री बस

नेपाल में गंडकी प्रांत के तनहुन जिले में एक भारत पंजीकृत यात्री बस मर्सियांगडी नदी में गिर गई। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह हादसा पृथ्वीराज राजमार्ग पर हुआ।   तनहुन के पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार राय के अनुसार पोखरा से काठमांडू जा रही उत्तर प्रदेश के नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई। उनके अनु...

अगस्त 23, 2024 1:54 अपराह्न

views 14

यूक्रेन की एक दिवसीय यात्रा पर कीव पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पोलैंड की अपनी सफल यात्रा पूरी करने के बाद यूक्रेन के कीव पहुंचे। श्री मोदी के आगमन पर भारतीय समुदाय ने उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में, श्री मोदी ने कीव के ए. वी. फोमिन गार्डन में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मोदी यूक्रेन के रा...

अगस्त 23, 2024 12:32 अपराह्न

views 17

पोलैंड यात्रा पूरी कर यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पोलैंड की यात्रा पूरी करने के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। श्री मोदी युक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्‍सकी के साथ बैठक करेंगे। यूक्रेन के लिए प्रस्‍थान के समय श्री मोदी ने कहा कि वे राष्‍ट्रपति जेलेन्‍सकी के साथ आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए अब तक हुई बातचीत ...

अगस्त 23, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 7

भारत और अमरीका स्वाभाविक सहयोगी हैं, उनका मजबूत साझेदार बनना तय: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और अमरीका स्वाभाविक सहयोगी हैं और उनका मजबूत साझेदार बनना तय है। अमरीका की सरकारी यात्रा के पहले दिन श्री सिंह ने वाशिंगटन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया।   रक्षा मंत्री ने वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह देखकर ...

अगस्त 23, 2024 11:40 पूर्वाह्न

views 13

अमरीका: कमला हैरिस ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनना स्वीकार किया

अमरीका की उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस ने 2024 के राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनना स्वीकार कर लिया है। वे रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रम्‍प के खिलाफ चुनाव लडेंगीं। सुश्री हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी के चार दिन के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के अंतिम दिन लोगों को संबोधित करते हुए ...

अगस्त 23, 2024 11:39 पूर्वाह्न

views 10

वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने हुए राष्‍ट्रपति चुनाव को वैध घोषित किया

वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने हुए राष्‍ट्रपति चुनाव को वैध घोषित किया है। इस चुनाव में निकोलस मादुरो को फिर से राष्‍ट्रपति चुना गया था। राष्‍ट्रीय निर्वाचन परिषद ने घोषणा की, कि अदालत के निर्वाचन चैम्‍बर ने 28 जुलाई को हुए राष्‍ट्रपति चुनाव के परिणाम को वैध करार दिया है।   अदालत की व्‍यव...

अगस्त 23, 2024 8:26 पूर्वाह्न

views 16

भारत और अमरीका ने किया द्विपक्षीय और गैर-बाध्यकारी आपूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा का समझौता

भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय और गैर-बाध्यकारी आपूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा का समझौता किया है। यह दोनों देशों को राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक दूसरे से आवश्यक औद्योगिक संसाधन प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। पेंटागन ने कहा कि इस सौदे पर कल अमरीकी रक्षा विभाग के औद्योगिक आधार नीति क...

अगस्त 23, 2024 8:22 पूर्वाह्न

views 16

यूक्रेन की सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ के दौरान कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने का प्रयास किया था: व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन की सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ के दौरान कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने का प्रयास किया था। श्री पुतिन ने कहा कि इस संबंध में अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को सूचित कर दिया गया है।   गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में ...

अगस्त 23, 2024 8:02 पूर्वाह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक पोलैंड यात्रा हुई संपन्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड की ऐतिहासिक यात्रा कल संपन्न हो गई। श्री मोदी ने इस दौरान वारसॉ में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा के साथ बैठक की। श्री मोदी ने इस यात्रा को विशेष बताते हुए पोलैंड को भारत का मूल्यवान मित्र बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में प्र...

अगस्त 23, 2024 7:45 पूर्वाह्न

views 14

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा से संघर्ष समाप्त होने की आशा व्यक्त की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरेस ने आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा संघर्ष समाप्त करने में योगदान देगी। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा के बारे में कहा कि इस यात्रा से यूक्रेन संघर्ष समाप्त होने की संभावना...