अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 17, 2024 12:19 अपराह्न

views 15

भारत और जापान के बीच तीसरी बैठक नई दिल्‍ली में 20 अगस्त को आयोजित होगी

  भारत और जापान के रक्षा और विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक नई दिल्‍ली में मंगलवार को होगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर हिस्सा लेंगे। जापान की ओर से रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा और विदेश मंत्री योको कामिकावा बैठक में शामिल होंग...

अगस्त 17, 2024 11:16 पूर्वाह्न

views 13

इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष को रोकने के लिए दोहा में हुई वार्ता बेनतीजा रही

  इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच गज़ा में जारी संघर्ष को रोकने के लिए कतर की राजधानी दोहा में हुई वार्ता बेनतीजा रही है। कतर, अमरीका और मिस्र ने संयुक्त बयान में कहा कि अमरीका ने संघर्ष-विराम समझौते को तेजी से लागू करने के लिए एक नया प्रस्ताव पेश किया है। अब तीनों देश समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अग...

अगस्त 17, 2024 12:50 अपराह्न

views 20

बांग्‍लादेश में राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद शाहबुद्दीन ने चार और सलाहकारों को शपथ दिलाई

  बांग्‍लादेश में कल अंतरिम सरकार के चार और सलाहकारों को शपथ दिलाई गई। राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद शाहबुद्दीन ने उन्‍हें बंग भवन के दरबार हॉल में शपथ दिलाई। नये सलाहकारों को अंतरिम सरकार के मुख्‍य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्‍मद यूनुस और अन्‍य सलाहकारों की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर तीनों सेना प्रमुख ...

अगस्त 16, 2024 8:43 अपराह्न

views 20

यमन में आज सुबह एक आत्मघाती आतंकी हमले में 14 सैनिक मारे गए

यमन में आज सुबह एक आत्मघाती आतंकी हमले में 14 सैनिक मारे गए। विस्फोट में 17 सैन्यकर्मी सहित बड़ी संख्या में लोग घायल हुए है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। इस हमले को आत्मघाती हमला माना जा रहा है जिसका दक्षिणी प्रांत अबयान में अल-कायदा से जुड़े होने का संदेह है।

अगस्त 16, 2024 8:18 अपराह्न

views 14

भारत ने सीरिया को मानवीय सहायता भेजी

भारत ने सीरिया को मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि भारत ने अपनी मानवीय प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखते हुए सीरिया को कैंसर रोधी दवाएँ भेजी हैं। उन्होंने कहा कि लगभग एक हज़ार चार सौ किलोग्राम की यह खेप सीरियाई सरकार और उसके लोगों को इस...

अगस्त 16, 2024 8:16 अपराह्न

views 26

बांग्लादेश में जुलाई और अगस्त में विरोध प्रदर्शनों के बाद अवामी लीग सरकार के पतन से सॉवेरन क्रेडिट प्रोफ़ाइल के बारे में अनिश्चितता बढ़ गयी: फ़िच रेटिंग्स

फ़िच रेटिंग्स ने कहा है कि बांग्लादेश में जुलाई और अगस्त में विरोध प्रदर्शनों के बाद अवामी लीग सरकार के पतन से सॉवेरन क्रेडिट प्रोफ़ाइल के बारे में अनिश्चितता बढ़ गयी  है। फ़िच रेटिंग्स ने कहा है कि अगर राजनीतिक परिवर्तन में लंबे समय तक हिंसा सहित चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, या नीतिगत नि‍ष्‍क्...

अगस्त 16, 2024 7:46 अपराह्न

views 22

भारत, तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन की कल वर्चुअल प्रारूप में मेजबानी करेगा

भारत, तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन की कल वर्चुअल प्रारूप में मेजबानी करेगा। शिखर सम्मेलन का विषय है-"सतत भविष्य के लिए सशक्त ग्लोबल साउथ " विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सभी ग्लोबल साउथ देशों को आमंत्रित कि...

अगस्त 16, 2024 7:55 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर विचार विमर्श किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर विचार विमर्श किया। श्री मोदी को श्री नेतन्‍याहू ने फोन किया था। बातचीत के दौरान श्री मोदी ने क्षेत्र में तनाव घटाने पर जोर दिया। उन्‍होंने दोहराया कि भारत सभी बंधकों की तुरंत रिहाई और मान...

अगस्त 16, 2024 8:40 अपराह्न

views 16

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपने देश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा  का आश्वासन दिया है। उन्‍होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। बातचीत के दौरान उन्‍होंने मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान प्रदान किया श्री मोदी ने लोकतंत्रातिक, स्थिर, शांतिपूर्...

अगस्त 16, 2024 5:25 अपराह्न

views 19

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक विस्फोटक हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज एक विस्फोटक हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल हो गये। यह घटना पेशावर में हुई जहां एक पुलिस वाहन पर सड़क किनारे विस्फोटक से हमला किया गया। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला