अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 27, 2024 2:03 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति से फोन पर बात की; यूक्रेन और बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बातचीत की और यूक्रेन की स्थिति सहित क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। अमरीका के राष्ट्रपति ने श्री मोदी को टेलीफोन किया था। उनसे वार्ता में श्री मोदी ने लोकतंत्र, विधि सम्मत शासन और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत सं...

अगस्त 26, 2024 9:56 अपराह्न

views 21

भारत और सिंगापुर के मंत्रियों की दूसरी गोलमेज बैठक आज सिंगापुर में हुई

भारत और सिंगापुर के मंत्रियों की दूसरी गोलमेज बैठक आज सिंगापुर में हुई। बैठक के दौरान भारत और सिंगापुर के नेताओं ने दोनों देशों के बीच उभरते हुए और भावी क्षेत्रों में सहयोग बढाने के तौर-तरीकों पर विचार किया। दोनों देशो ने छह प्रमुख क्षेत्रों का चयन किया। इनमें डिजिटलीकरण, कौशल विकास, स्थिरता, स्‍वास...

अगस्त 26, 2024 9:35 अपराह्न

views 21

जापान में चक्रवात शानशान को लेकर हाई-अलर्ट जारी किया गया

जापान में चक्रवात शानशान को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस चक्रवात के मंगलवार तक देश के समुद्र तट को पार करने की संभावना है। चक्रवात से देश के कई भागों में एक सौ 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और समुद्र में नौ मीटर ऊंची लहरे उठने की संभावना है। अगले चौबीस घंटों के दौरान मूसल...

अगस्त 26, 2024 9:08 अपराह्न

views 16

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने मंकीपॉक्‍स की घातक महामारी को रोकने के लिए विश्‍व भर में छह महीने की कार्यनीतिक बचाव योजना शुरू की

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने मंकीपॉक्‍स की घातक महामारी को रोकने के लिए विश्‍व भर में छह महीने की कार्यनीतिक बचाव योजना शुरू की है। इस योजना का लक्ष्‍य समन्वित वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्‍ट्रीय प्रयासों के जरिये मानव से मानव को फैलने वाले मंकीपॉक्‍स की रोकथाम करना है। अगले महीने से शुरू होने वाला यह ...

अगस्त 26, 2024 6:59 अपराह्न

views 11

बांग्लादेशः मिर्जा फखरूल इस्‍लाम आलमगीर ने अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रो0 मोहम्‍मद यूनुस के राष्‍ट्र के नाम संदेश पर असंतोष व्‍यक्‍त किया

बंग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी-बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरूल इस्‍लाम आलमगीर ने सोमवार को देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रोफेसर मोहम्‍मद यूनुस के राष्‍ट्र के नाम संदेश पर असंतोष व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि इसमें लोकतंत्र की वापसी की रूपरेखा का अभाव है।   एक परिचर्चा में भाग लेते हुए फखरूल ने उ...

अगस्त 26, 2024 6:47 अपराह्न

views 16

काठमांडू में फुटबॉल की सैफ अंडर-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारत और बांग्‍लादेश का मुकाबला जारी

काठमांडू में फुटबॉल की सैफ अंडर-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारत और बांग्‍लादेश का मुकाबला जारी है। ताजा समाचार मिलने तक मैच के दूसरे हाफ में भारत और बांग्‍लादेश एक-एक गोल कर बराबरी पर है। यह मैच काठमांडू के ए.एन.एफ.ए. कॉम्‍पलेक्‍स में चल रहा है।

अगस्त 26, 2024 1:19 अपराह्न

views 15

लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री सलीम अल-होस का 94 वर्ष की आयु में निधन

लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री सलीम अल-होस का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने तीन दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मिकाती ने सलीम अल-होस को सबसे कठिन समय में उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अल-होस चार बार लेबनान के प्रधानमंत्री रहे।

अगस्त 26, 2024 1:08 अपराह्न

views 22

दक्षिण कोरिया में इस वर्ष अब तक मंकीपॉक्‍स के 11 मामले सामने आए

दक्षिण कोरिया में इस वर्ष अब तक मंकीपॉक्‍स के 11 मामले सामने आए हैं, लेकिन इनमें से सभी मामले कम घातक क्‍लेड-2 वेरियंट के हैं। कोरिया रोग नियंत्रण और निवारण एजेंसी ने कहा कि अंतिम मामला पिछले महीने सामने आया था। एजेंसी ने बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने घातक नए वेरियंट से निपटने के लिए सीमाओं पर...

अगस्त 26, 2024 12:57 अपराह्न

views 15

जाम्बिया में एक खदान ढ़हने से आठ खनिकों की मौत

जाम्बिया में एक खदान ढहने से आठ खनिकों की मौत हो गई। दुर्घटना में बचे व्‍यक्ति ने बताया कि घटनास्थल पर नौ लोग मौजूद थे। आठ शवों को निकाल लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। जाम्बिया में पिछले वर्ष नवम्‍बर में एक तांबे की खदान में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत हो गई थी।

अगस्त 26, 2024 12:50 अपराह्न

views 18

पाकिस्‍तान में बलूचिस्‍तान के मुसाखेल जिले में बंदूकधारियों ने कम से कम 23 लोगों की हत्‍या की

पाकिस्‍तान में बलूचिस्‍तान के मुसाखेल जिले में बस और ट्रक यात्रियों की पहचान की जांच करने के बाद बंदूकधारियों ने कम से कम 23 लोगों की हत्‍या कर दी है। सहायक आयुक्‍त मुसाखैल नजीब काकर के अनुसार बंदूकधारियों ने मुसाखेल में अंतर-प्रांतीय राजमार्ग को बाधित करके ट्रक और बसों के यात्रियों को उतारकर उनकी प...