अंतरराष्ट्रीय

सितम्बर 3, 2024 1:51 अपराह्न

views 16

भारत और सिंगापुर के द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्‍तर पर ले जाने का समय आ गया है: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और सिंगापुर के द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्‍तर पर ले जाने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सिंगापुर यात्रा से पहले एक साक्षात्‍कार में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के संबंध पिछले दो दशकों में बहुत अधिक सशक्‍त रहे हैं।  ...

सितम्बर 3, 2024 1:39 अपराह्न

views 16

गज़ा-मिस्र सीमा पर फिलाडेल्फी गलियारे में इस्राइली रक्षा बल की तैनाती रणनीतिक आवश्यकता और अनिवार्यता: बेंजामिन नेतन्याहू ने

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा-मिस्र सीमा पर फिलाडेल्फी गलियारा में इज़राइली रक्षा बल तैनात रखना इस्राइल की रणनीतिक आवश्यकता और अनिवार्यता है। एक बयान में, नेतन्याहू ने इस बात पर जोर दिया कि इजरायल के लिए अपने युद्ध लक्ष्यों को हासिल करने के लिए 14 किलोमीटर की भूमि की...

सितम्बर 3, 2024 1:09 अपराह्न

views 17

श्रीलंका में 64वें पास-पड़ोस सामरिक अध्‍ययन दौरे पर भारत के राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल

भारत के राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों श्रीलंका  में 64वें पास-पड़ोस सामरिक अध्‍ययन दौरे पर है। इसमें वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारी शामिल हैं। शिष्‍टमंडल के सदस्‍यों ने दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध सुदृढ करने के लिए श्रीलंका के सैन्‍य अधिकारियों से भेंट की।   इनमें श्रीलंक...

सितम्बर 3, 2024 9:00 पूर्वाह्न

views 19

लाल सागर में पनामा के झंडे वाले तेल के टैंकर जहाज ब्‍लू लैगून-वन पर हमले की जिम्‍मेदारी यमन के हूती मिलिशिया समूह ने ली

यमन के हूती मिलिशिया समूह ने लाल सागर में पनामा के झंडे वाले तेल के टैंकर जहाज ब्‍लू लैगून-वन पर हमले की जिम्‍मेदारी ली है। हू‍ती के प्रवक्‍ता याह्या सरेया ने कहा है कि जहाज पर कई मिसाइलों और ड्रोन से आक्रमण किया गया और उस पर सीधे निशाना साधा गया।   प्रवक्‍ता ने कहा कि यह जहाज जिस कंपनी का है उसने इ...

सितम्बर 3, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 19

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने आधिकारिक तौर पर आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर का किया उद्घाटन

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने आज आधिकारिक तौर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली-अबू धाबी परिसर का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठित आईआईटी ब्रांड को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थापित करना अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।   इस अवसर पर...

सितम्बर 3, 2024 8:03 पूर्वाह्न

views 13

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर होंगे रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में कल विदेश मंत्रालय के पूर्वी मामलों के सचिव जयदीप मजुमदार ने बताया कि प्रधानमंत्री ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनअल बोलकिया के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।   वे आज और कल ब्रुनेई की यात्रा पर रहेंगे। ...

सितम्बर 2, 2024 5:54 अपराह्न

views 9

श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्‍याशी नमल राजपक्ष ने कोलंबो में अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया

श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्‍याशी नमल राजपक्ष ने आज कोलंबो में अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति गोटबया राजपक्ष और महिंदा राजपक्ष भी उपस्थित थे।     राष्‍ट्रपति पद के अन्‍य प्रमुख उम्मीदवार वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघ, साजिथ प्रेमदासा...

सितम्बर 2, 2024 5:41 अपराह्न

views 19

पेरिस पैरालिंपिकः नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-3 श्रेणी का स्‍वर्ण-पदक जीता

पेरिस पैरालिंपिक में नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-3 श्रेणी का स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में उन्‍होंने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराकर स्‍वर्ण जीता।     इससे पहले योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 स्पर्धा में रजत पदक जीता...

सितम्बर 2, 2024 5:17 अपराह्न

views 26

पेरिस पैरालिंपिकः योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस-थ्रो एफ-56 स्पर्धा में जीता रजत-पदक

पेरिस पैरालिंपिक में योगेश कथुनिया ने आज पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। अपने पहले ही प्रयास में 42 दशमलव दो-दो मीटर की दूरी तक चक्‍का फेंक कर उन्‍होंने सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरा पैरालंपिक रजत पदक जीता।     पैरा-बैडमिंटन खिलाडी नितेश कुमार औ...

सितम्बर 2, 2024 5:13 अपराह्न

views 10

रूसः एमआई-8 हेलीकॉप्टर-दुर्घटना में मारे गए सभी 22 लोगों के शव मिले

रूस में एमआई-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी 22 लोगों के शव मिल गए हैं। रूस के सुदूर पूर्व के कामचटका क्षेत्र में 22 लोगों को ले जा रहा यह हेलीकॉप्टर 31 अगस्त को लापता हो गया था। उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था।      

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला