अक्टूबर 11, 2024 7:36 पूर्वाह्न
11
भीषण तूफान मिल्टन ने अमरीका के फ्लोरिडा में मचाई भारी तबाही, अब तक दस लोगों के मारे जाने की खबर
अमरीका में भीषण तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में भारी तबाही मचाई है। अब तक दस लोगों के मारे जाने की खबर है। तीस लाख लोग बिजली के बिना रहने को बाध्य हैं। मिल्टन तूफान बुधवार की रात फलोरिडा के पश्चिम मध्य तट से टकराया था। अब यह कमजोर पड़ गया है और स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने की आशा है। ...