अंतरराष्ट्रीय

अक्टूबर 31, 2024 4:45 अपराह्न

views 10

एनएसए अजीत डोभाल ने अपने अमरीका-समकक्ष जेक सुलिवन के साथ बातचीत की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा विकास पर चर्चा की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक स्तर पर स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आगे के प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।       व्हाइट हाउस...

अक्टूबर 31, 2024 1:49 अपराह्न

views 17

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के उस प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया है जिसमें अमरीका की ओर क्यूबा पर लंबे समय से आर्थिक, वाणिज्यिक और वित्तीय प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग की गई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की सचिव स्नेहा दुबे ने कहा कि इन प्रतिबंधों से क्यूबा की अर्थव्यवस्था और लोगों पर बुरा ...

अक्टूबर 31, 2024 1:03 अपराह्न

views 20

अमेरिका में आया भूकंप, रिक्‍टर पैमाने पर तीव्रता छह मापी गई

अमेरिका में कल रात ओरेगॉन प्रांत के बैंडन से 279 किलोमीटर पश्चिम में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर छह मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। विभाग के अनुसार, सुनामी की कोई चेतावनी, सलाह, निगरानी जारी नहीं की गई और हताहतों की फिलहाल कोई सूचना नहीं...

अक्टूबर 31, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 20

संयुक्‍त राष्‍ट्र राहत और कार्य एजेंसी गजा पट्टी में मानवीय सहायता कार्यों के लिए महत्‍वपूर्ण,अन्‍य कोई संगठन इसका कोई स्‍थान नहीं ले सकता: यूएनएससी

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने कहा है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र राहत और कार्य एजेंसी गजा पट्टी में मानवीय सहायता कार्यों के लिए महत्‍वपूर्ण है और अन्‍य कोई संगठन इसका कोई स्‍थान नहीं ले सकता।   सुरक्षा परिषद के सदस्‍यों ने कल एक प्रेस विज्ञप्ति में फलीस्‍तीनी शरणार्थियों के लिए एजेंसी की महत्‍वप...

अक्टूबर 31, 2024 7:27 पूर्वाह्न

views 20

उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट के जलक्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है। दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य प्रमुख ने यह जानकारी दी।कुछ दिन पहले दक्षिण कोरिया की सैन्य खुफिया एजेंसी ने संसद को जानकारी दी थी कि उत्तर कोरिया ने सातवें परमाणु परीक्षण की तैयारी पूरी कर ली है और अमरीका तक मार करने में सक्षम लं...

अक्टूबर 31, 2024 7:17 पूर्वाह्न

views 13

अरब लीग ने आपात सत्र बुलाने की घोषणा की, संयुक्‍त राष्‍ट्र राहत और कार्य एजेंसी का परिचालन फिलिस्‍तीन में प्रतिबंधित करने के इस्राइल के फैसले पर होगा विचार

अरब लीग ने आज आपात सत्र बुलाने की घोषणा की है। बैठक में संयुक्‍त राष्‍ट्र राहत और कार्य एजेंसी का परिचालन फलीस्‍तीन में प्रतिबंधित करने के इस्राइल के फैसले पर विचार होगा। अरब लीग ने कहा कि यमन के नेतृत्‍व में आयोजित इस सत्र में प्रतिबंध के खिलाफ लीग के स्‍थायी प्रतिनिधियों को एकजुट करने का प्रयास हो...

अक्टूबर 30, 2024 7:54 अपराह्न

views 18

गुरुवार को समाप्त होने वाली है संयुक्त अरब अमीरात सरकार की एमनेस्टीः 2024 योजना

    संयुक्त अरब अमीरात सरकार की एमनेस्टीः 2024 योजना कल समाप्त होने वाली है। इस योजना के  तहत निर्धारित सीमा से अधिक समय तक रहने वाले विदेशियों को अपनी वीज़ा स्थिति को नियमित करने या बिना दंड के देश से बाहर निकलने का अवसर प्रदान किया जाता है। फिलहाल इस योजना को आगे बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं की गई है। ...

अक्टूबर 30, 2024 6:34 अपराह्न

views 13

सऊदी अरब के रियाध में लुलु सुपर बाजार में ‘लुलु वाली दिवाली’ उत्‍सव की शुरूआत

सऊदी अरब के रियाध में लुलु सुपर बाजार में 'लुलु वाली दिवाली' उत्‍सव की शुरूआत हुई। इस उत्‍सव में भारत के प्रकाश पर्व का उत्‍साह जीवंत हो उठा। इस कार्यक्रम में भारतीय शिष्‍टमंडल के गणमान्‍य व्‍यक्तियों और प्रवासी सदस्‍यों ने भाग लिया। ये भारत और सऊदी अरब के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों और पारस्परिक सम...

अक्टूबर 30, 2024 6:32 अपराह्न

views 19

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए रवाना हुए उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सऊदी अरब की राजधानी रियाद में व्यापक राजनयिक और सांस्‍कृतिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए रवाना हुए, जिसमें उच्च स्तरीय बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से भारत-सऊदी संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। श्री गोयल कल से रियाद गए हुए है। &n...

अक्टूबर 30, 2024 6:20 अपराह्न

views 19

उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक सोने की खदान ढहने से तीन खनिकों की मौत

उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक सोने की खदान ढहने से तीन खनिकों की मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बताया कि यह दुर्घटना अर्घांचख्वा जिले के पहाड़ी इलाके में हुई। बदख्शां अफगानिस्तान का एक सुदूर और पहाड़ी प्रांत है।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला