अंतरराष्ट्रीय

नवम्बर 12, 2024 4:25 अपराह्न

views 15

नेपाल के काठमांडू में हरि-प्रबोधनी एकादशी पर श्रद्धालु पूजा-अर्चनाा कर रहे हैं

आज हरि-प्रबोधनी एकादशी है। देश और विदेश में यह दिन श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। माना जाता है कि आज के दिन ही भगवान विष्णु चार महीने की नींद से जागते हैं   इस अवसर पर तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। तुलसी और आंवले के पेड़ की शाखाओं या शालिग्राम पत्थर को धागा बांधकर एकीकृत किया जा...

नवम्बर 12, 2024 1:58 अपराह्न

views 14

एलिक्स डिडिएर फिल्स-एइम ने हैती के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

एलिक्स डिडिएर फिल्स-एइम ने कल कैरेबियाई देश हैती के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के अपने भाषण में उन्‍होंने वर्तमान असुरक्षा के बीच व्यापक तैयारियां और निर्विरोध चुनाव आयोजित करने के लिए आभार व्‍यक्‍त किया। उन्होंने कहा कि स्थिति अराजक है, लेकिन कुछ भी असंभव नहीं है.   हैती बढ़ती...

नवम्बर 12, 2024 1:55 अपराह्न

views 11

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 12 मछुआरों को नागापट्टिनम से गिरफ्तार किया

तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले के अक्कराइपेट्टई के बारह मछुआरों को आज सुबह श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी नाव को भी जब्‍त किया गया है। वे मुल्लाइथिवु के पास मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जल में अतिक्रमण करने के आरोप में उन्हें घेर लिया और पूछताछ के लिए मटिला...

नवम्बर 12, 2024 10:05 पूर्वाह्न

views 19

श्रीलंका में आम चुनाव प्रचार समाप्त, मतदान तक प्रचार पर प्रतिबंध

श्रीलंका में आम चुनाव के लिए प्रचार अभियान कल आधी रात को समाप्त हो गया। श्रीलंका में चुनाव कानूनों के अनुसार अब सभी चुनाव प्रचार मतदान के दिन तक प्रतिबंधित रहेंगे।  

नवम्बर 12, 2024 7:51 पूर्वाह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस में ऐतिहासिक चुनावी जीत पर डॉ. नवीन रामगुलाम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस में ऐतिहासिक चुनावी जीत पर डॉ. नवीन रामगुलाम को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने डॉ. रामगुलाम से बात की और मॉरीशस का नेतृत्व करने में उनकी सफलता की कामना की। प्रधानमंत्री ने डॉ. रामगुलाम को भारत आने का निमंत्रण भी दिया। श्री मोदी न...

नवम्बर 11, 2024 9:17 अपराह्न

views 18

जापान में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिगेरू इशिबा को फिर देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया

जापान में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिगेरू इशिबा को आज फिर देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया। जापानी संसद डायट के दोनों सदनों में ज्‍यादातर वोट सुनिश्चित होने के बाद श्री इशिबा पुन: निर्वाचित हुए।       प्रधानमंत्री चुनने के लिए आज दोपहर संसद का असाधारण सत्र बुलाया गया। पिछले महीने ...

नवम्बर 11, 2024 7:26 अपराह्न

views 10

श्रीलंका में आम चुनावों के लिए प्रचार अभियान आज आधी रात को समाप्त हो जाएगा

श्रीलंका में आम चुनावों के लिए प्रचार अभियान आज आधी रात को समाप्त हो जाएगा। जिसके साथ ही हर तरह की चुनावी गतिविधियों पर रोक लग जाएगी। श्रीलंका में 14 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम चार बजे के बीच 13 हजार 400 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।   इस दिन 1 करोड 70 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रय...

नवम्बर 11, 2024 6:09 अपराह्न

views 9

अमरीकी-प्रशासन में देश की सीमाओं के प्रभारी का दायित्‍व संभालेंगे टॉम होमन

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि टॉम होमन नए प्रशासन में देश की सीमाओं के प्रभारी का दायित्‍व संभालेंगे। श्री होमन अप्रवासन और सीमा प्रवर्तन के पूर्व कार्यकारी निदेशक रहे हैं।   श्री ट्रंप ने देर रात सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री टॉम होमन को नया बॉर्डर जार बताया। इससे...

नवम्बर 11, 2024 3:58 अपराह्न

views 15

डोनाल्ड ट्रम्प और व्लादिमीर पुतिन के बीच टेलीफोन पर कथित बातचीत मामले का रूस ने किया खंडन

रूस ने आज उन रिपोर्टों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया है कि पिछले सप्ताह अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार की जीत के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई थी।   मॉस्को में प्रेस वार्ता में क्रेमलिन के प्र...

नवम्बर 11, 2024 3:50 अपराह्न

views 19

ख़राब मौसम के कारण भारत-श्रीलंका की नौका-सेवाएंँ नागपट्टिनम और कांकेसंथुराई के बीच रोकी गई

खराब मौसम के कारण भारत-श्रीलंका की नौका सेवाएं नागपट्टिनम और कांकेसंथुराई के बीच रोक दी गई हैं। इंडश्री फेरी सर्विस के निदेशक निरंजन नंदगोपन ने आकाशवाणी को बताया कि इससे पहले मानसून की शुरुआत के कारण फेरी सेवा को रोकना पड़ा।   उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्‍य हो जाने के बाद जनवरी में फिर से नियम...