अंतरराष्ट्रीय

नवम्बर 13, 2024 4:20 अपराह्न

views 16

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले-आईआईटीएफ का 43वां संस्करण कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले-आईआईटीएफ का 43वां संस्करण कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। इस वर्ष के मेले की थीम '2047 में विकसित भारत' है। इस वर्ष फोकस राज्य झारखंड है, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश भागीदार राज्य हैं।

नवम्बर 13, 2024 1:22 अपराह्न

views 13

दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय परिधान और वस्त्र मेला में अपनी बेहतरीन और उच्च गुणवत्ता वाले बुने कपड़े प्रदर्शित कर रहा है भारत

भारत, फेस्टिवल एरिना, दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय परिधान और वस्त्र मेला (आईएटीएफ) में अपनी बेहतरीन और उच्च गुणवत्ता वाले बुने कपड़ों प्रदर्शित कर रहा है। वह, निर्माताओं, बुनकरों और कारीगरों के एक मजबूत प्रतिनिधिमंडल के साथ, कपड़ा उत्पादन में अपनी समृद्ध विरासत और आधुनिक क्षमताओं को प्रदर्शित कर र...

नवम्बर 13, 2024 1:19 अपराह्न

views 22

फ्रांस के राजदूत थियरी मथौ ने की सिक्किम के राज्‍यपाल ओम प्रकाश माथुर से राजभवन में शिष्‍टाचार भेंट

फ्रांस के राजदूत थियरी मथौ ने कल सिक्किम के राज्‍यपाल ओम प्रकाश माथुर से राजभवन में शिष्‍टाचार भेंट की। श्री मथौ ने सिक्किम के साथ सहयोगी परियोजनाओं के लिए फ्रांस की योजना को साझा किया। इसका मुख्‍य बिन्‍दु रेड पांडा प्रोजेक्‍ट के माध्‍यम से सिक्किम की जैव विविधता का संरक्षण करना है, जिसका सहयोग फ्रा...

नवम्बर 13, 2024 11:48 पूर्वाह्न

views 19

अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की घोषणा, टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क और उद्यमी विवेक रामास्वामी के नेतृत्व में सरकारी दक्षता विभाग की होगी स्थापना

अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क और उद्यमी विवेक रामास्वामी के नेतृत्व में एक नए "सरकारी दक्षता विभाग" की स्थापना की घोषणा की है। विभाग को सरकार में नौकरशाही प्रवृत्ति कम करने, अतिरिक्त नियमों में कटौती करने और व्यर्थ के खर्च को खत्म करने का काम सौंपा गया है।...

नवम्बर 13, 2024 8:02 पूर्वाह्न

views 7

गंभीर खतरे में महत्‍वाकांक्षी पेरिस समझौता, दुनिया भर में औसत मासिक तापमान बढ़ने के कारण 2024 के अब तक का सबसे गर्म वर्ष रहने की आशंका

दुनिया भर में औसत मासिक तापमान अत्‍यधिक बढने के कारण 2024 के अब तक का सबसे गर्म वर्ष रहने की आशंका है। कॉप-29 सम्‍मेलन के दौरान जारी विश्‍व मौसम संगठन की रिपोर्ट में कहा गया है कि महत्‍वाकांक्षी पेरिस समझौता गंभीर खतरे में है। पेरिस समझौते का लक्ष्‍य धरती की सतह के दीर्घकालिक औसत तापमान में वृद्धि क...

नवम्बर 12, 2024 9:30 अपराह्न

views 20

माइक वाल्ट्ज होंगे अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल फ्लोरिडा के कांग्रेसी माइक वाल्ट्ज को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाने की घोषणा की है। माइक वाल्ट्ज इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं। 50 वर्षीय वाल्ट्ज एक सेवानिवृत्त सेना कर्नल हैं। वह 2019 से अमरीका प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं।   श्री व...

नवम्बर 12, 2024 9:20 अपराह्न

views 14

अज़रबैजान के बाकू में जारी जलवायु परिवर्तन सम्मेलन-कॉप29 में कई कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा भारत

भारत अजरबैजान के बाकू में जारी जलवायु परिवर्तन सम्मेलन- कॉप29 में संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय संगठनों के साथ साझेदारी में कई कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। सम्‍मेलन में भारत की महत्वाकांक्षाओं पर सूत्रों ने कहा कि कॉप29 को विकासशील देशों पर अनुचित दायित्वों को थोपने से रोकने के लिए जलवायु परिवर...

नवम्बर 12, 2024 8:58 अपराह्न

views 13

दक्षिणी-चीन में झुहाई शहर के एक स्पोर्ट-सेंटर में घुसी कार, 35 की मौत और 43 घायल

दक्षिणी-चीन के झुहाई शहर में कल एक खेल केंद्र में कार के घुस जाने के कारण 35 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।   यह घटना चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा आयोजित झुहाई एयरशो से एक दिन पहले हुई।

नवम्बर 12, 2024 8:45 अपराह्न

views 22

श्रीलंका में प्रवासी-भारतीय दिवस वेबसाइट के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुआ भारतीय उच्चायोग

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग प्रवासी भारतीय दिवस वेबसाइट के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुआ। प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित कुमार नदेसन के साथ-साथ कौशिक उदेशी, खुजैमा जाफरजी, किशोर रेड्डी सहित प्रवासी भारतीय लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम में शामिल हुए।

नवम्बर 12, 2024 8:39 अपराह्न

views 17

विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर ने 18वें प्रवासी-भारतीय दिवस के लिए वेबसाइट का शुभारंभ किया

विदेशमंत्री सुब्रह्मणयम जयशंकर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने हमेशा प्रवासी भारतीयों की भलाई को प्राथमिकता दी है। नई दिल्ली में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ 18वें प्रवासी भारतीय दिवस के लिए वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए डॉक्‍टर जयशंकर ने यह बात कहीं। &...