फ़रवरी 15, 2026 1:32 अपराह्न
35
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जर्मनी में जी-4 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जर्मनी में जी-4 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। इस समूह में भारत के अलावा ब्राजील, जर्मनी और जापान शामिल हैं। बैठक के दौरान डॉ. जयशंकर ने बहुपक्षवाद पर चर्चा की। यह बैठक जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन - 2026 से इतर पहली बार हुई है।