अंतरराष्ट्रीय

दिसम्बर 25, 2024 1:37 अपराह्न

views 13

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़गानिस्तान के पक्तिका प्रांत में 15 लोग मारे गए

अफ़गानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में पाकिस्तान द्वारा कल देर रात किए गए हवाई हमलों मे कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। अफ़गान मीडिया के अनुसार ये हमले पाकिस्तानी तालिबान को निशाना बनाकर पाकिस्तान की सीमा से सटे पहाड़ी इलाके में किए गए। हालाँकि, पाकिस्तान के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर हवाई ...

दिसम्बर 25, 2024 1:03 अपराह्न

views 13

भूमध्यसागर में रूस का उर्सा मेजर जहाज विस्फोट के बाद डूबा

  भूमध्यसागर में रूस का एक जहाज विस्फोट के बाद डूब गया है। उर्सा मेजर नामक इस जहाज में सैन्य साजो-सामान थे। जहाज के चालक-दल के 14 सदस्यों को बचा लिया गया है, हालांकि दो सदस्य अब भी लापता हैं।  

दिसम्बर 25, 2024 12:18 अपराह्न

views 14

यूएन महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने सीरिया-इस्रायल सीमा पर शहीद ब्रिगेडियर अमिताभ झा को श्रद्धांजलि अर्पित की

  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने सीरिया-इस्रायल सीमा पर शहीद हुए ब्रिगेडियर अमिताभ झा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री झा गोलान की पहाड़ियों पर संयुक्त राष्ट्र बल के उप-कमांडर थे जिन्हें चिकित्सीय कारणों से जान गंवानी पड़ी। सीरिया  में बशर अल-असद सरकार के पतन के बाद वे संयुक्त राष्...

दिसम्बर 24, 2024 9:43 अपराह्न

views 12

ताज़ा आईसीसी-रैंकिंग में स्मृति मंधाना वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय-रैंकिंग में दूसरे स्थान के क़रीब पहुंँचीं

आज जारी ताजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद -आईसीसी रैंकिंग में भारत की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान के करीब पहुंच गई हैं।   वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा घरेलू वनडे श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन से दूसरे स्थान पर बरकरार है जबकि टी20 रैंकिंग...

दिसम्बर 24, 2024 6:21 अपराह्न

views 14

दक्षिण कोरिया की सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी ने क्वोन यंग-से को अपनी आपातकालीन-नेतृत्व समिति का प्रमुख नियुक्त किया

दक्षिण कोरिया की सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी-पीपीपी ने आज पांच बार के सांसद क्वोन यंग-से को अपनी आपातकालीन नेतृत्व समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। यह समिति राष्ट्रपति यून सूक योल के महाभियोग से सामने आये राजनीतिक नतीजों को संभालने के लिए बनायी गयी है।       क्वोन को इस पद के लिए पूर्व पीपीपी...

दिसम्बर 24, 2024 6:10 अपराह्न

views 13

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर ने अपने क्रिसमस संदेश में मध्‍यपूर्व में शांति और सभी लोगों के लिए उज्‍वल भविष्‍य की कामना की

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर ने अपने क्रिसमस संदेश में मध्‍यपूर्व में शांति और सभी लोगों के लिए उज्‍वल भविष्‍य की कामना की है। ब्रिटेन का प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद श्री स्‍टार्मर का यह पहला त्‍यौहारी संदेश है। उन्‍होंने क्रिसमस संदेश में क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष के बीच विशेष रूप से ...

दिसम्बर 24, 2024 6:05 अपराह्न

views 9

वानुअतु की राजधानी पोर्ट विला में आए 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद एशियाई विकास बैंक ने 5 मिलियन डॉलर की सहायता राशि प्रदान की

वानुअतु की राजधानी पोर्ट विला में आए 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद एशियाई विकास बैंक-एडीबी ने आपातकालीन राहत प्रयासों के लिए 5 मिलियन डॉलर की सहायता राशि प्रदान की है।       17 दिसम्‍बर को पोर्ट विला में आए सात दशमलव तीन तीव्रता के भूकंप के बाद वानुअतु में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसमें 14 लोग...

दिसम्बर 24, 2024 6:28 अपराह्न

views 58

टोंगा के नये प्रधानमंत्री चुने गये अइसाके वलू इके

अइसाके वलू इके टोंगा के नये प्रधानमंत्री चुने गये हैं। उन्‍हें अगले वर्ष फरवरी में आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। वे हुकावामेलिकु सियाओसी सोवालेनी की जगह लेंगे, जिन्होंने 9 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया था।       वलू इके पहली बार 2010 में संसद के लिए चुने गए थे और उन्‍होंने 201...

दिसम्बर 24, 2024 2:03 अपराह्न

views 15

दुबई में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रतिष्ठित स्थानों और बाजारों में रौनक बढ़ी

दुबई में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रतिष्ठित स्थानों और बाजारों में रौनक बढ़ गई हैं। वाफी सिटी में आगंतुकों के लिए एक शानदार सर्कस मेले का आयोजन किया गया है और इसमें दुबई का सबसे ऊंचा क्रिसमस पेड़ भी बनाया गया है।

दिसम्बर 24, 2024 1:31 अपराह्न

views 16

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवासन में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया

  दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवासन में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने कहा कि इस मामले में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पांच बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस उपायुक्‍त ने कहा कि आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट के...