अंतरराष्ट्रीय

दिसम्बर 29, 2024 10:07 अपराह्न

views 26

दक्षिण कोरिया विमान दुर्घटना में 179 यात्रियों के मारे जाने की आशंका

दक्षिण कोरिया का एक विमान आज दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया जिसमें 179 लोग मारे गए। विमान जेजू एयर फ्लाइट में 181 लोग सवार थे। मृतकों में 175 यात्री और चालक दल के चार सदस्‍य शामिल हैं। चालक दल के दो सदस्‍यों को बचा लिया गया है। यह दुर्घटना मुआन अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह उस समय हुई जब बोइंग 737-8...

दिसम्बर 29, 2024 1:50 अपराह्न

views 18

जॉर्जिया: राष्ट्रपति मिखाइल कैवेलशविली के शपथ ग्रहण से पहले हज़ारों लोग राजधानी त्बिलिसी में कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन

जॉर्जिया में, हज़ारों लोग आज राष्ट्रपति मिखाइल कैवेलशविली के शपथ ग्रहण से पहले राजधानी त्बिलिसी में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जॉर्जिया की संसद ने 14 दिसंबर को मिखाइल कैवेलशविली को देश का राष्ट्रपति चुना था। वहीं वर्तमान राष्ट्रपति सैलोम ज़ुराबिचविली ने चुनाव को अवैध बताते हुए पद छोड़ने से इनकार कर ...

दिसम्बर 29, 2024 1:54 अपराह्न

views 12

जेजू एयरलाइनस का विमान दक्षिण कोरिया के हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त, 181 यात्रियों में से 179 के मारे जाने की आशंका

दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में जेजू एयर फ्लाइट में सवार 181 यात्रियों में से दो को छोड़कर सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह विमान बैंकॉक से सिओल से करीब 290 किलोमीटर दूर मुआन जा रहा था। यह दुर्घटना जेजू एयरलाइंस विमान के आज सुबह मुआन अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय हुई।   ...

दिसम्बर 29, 2024 9:13 पूर्वाह्न

views 14

यूरोपीय संघ के देशों में स्‍मार्टफोन, टैबलेट और कैमरे के लिए एक समान सी-टाइप चार्जर की व्‍यवस्‍था लागू हुई

यूरोपीय संघ के देशों में स्‍मार्ट फोन, टैबलेट और कैमरे के लिए एक समान सी-टाइप चार्जर की व्‍यवस्‍था कल से लागू हो गई है। इसके साथ ही, संघ के सभी 27 देशों में यू.एस.बी. सी-टाइप पोर्ट वाले उपकरण उपलब्‍ध कराना निर्माताओं के लिए बाध्‍यकारी हो गया है। हैड फोन, स्‍पीकर, की-बोर्ड और अन्‍य इलेक्‍ट्रॉनिक उपकर...

दिसम्बर 28, 2024 8:51 अपराह्न

views 7

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने रूस की हवाई सीमा में एक यात्री विमान को गिराए जाने की घटना पर अजरबैजान के राष्‍ट्रपति इल्‍हाम अलीयेव से माफी मांगी

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने रूस की हवाई सीमा में एक यात्री विमान को गिराए जाने की घटना पर अजरबैजान के राष्‍ट्रपति इल्‍हाम अलीयेव से माफी मांगी है। इस घटना में 38 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, श्री पुतिन ने इस घटना के लिए रूस को सीधे रूप से जिम्‍मेदार नहीं माना है। श्री पुतिन और श्री अलीये...

दिसम्बर 28, 2024 4:57 अपराह्न

views 8

पाकिस्तान और अफगानी सीमा बलों के बीच सीमा चौकियों पर हुए भीषण संघर्ष में 19 पाकिस्तानी सैनिक और तीन अफगानी नागरिक मारे गए

पाकिस्तान और अफगानी सीमा बलों के बीच सीमा चौकियों पर हुए भीषण संघर्ष में आज 19 पाकिस्तानी सैनिक और तीन अफगानी नागरिक मारे गए। पाकिस्तान की सीमा से लगे पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त और पक्तिका प्रांतों में भीषण झड़पें जारी हैं। अफगान सीमा बलों ने कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को आग लगा दी है। दंड-ए-पाटन ...

दिसम्बर 28, 2024 4:07 अपराह्न

views 9

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के प्रतिनिधि और अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान अमरीका के प्रतिनिधि और अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय साझेदारी के साथ-साथ मौजूदा वैश्विक मुद्दों पर व्यापक बातचीत...

दिसम्बर 28, 2024 11:57 पूर्वाह्न

views 13

पूर्वी म‍ेक्सिको में एक यात्री बस और ट्रक की टक्‍कर में आठ लोग मारे गये और 27 घायल

पूर्वी म‍ेक्सिको में एक यात्री बस और ट्रक की टक्‍कर में आठ लोग मारे गये और 27 घायल हुए हैं। मरने वालों में चार महिलाएं हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं के मामले में इस वर्ष मेक्सिको सातवें स्‍थान पर है। लैटिन अमरीका में दुर्घ...

दिसम्बर 27, 2024 9:45 अपराह्न

views 10

जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर ने संसद के निचले-सदन को भंग कर 23 फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा की

जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर ने संसद के निचले सदन को भंग कर 23 फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा की है। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज के गठबंधन ने 16 दिसम्‍बर को संसद में विश्‍वासमत खो दिया था। उसके बाद आकस्मिक चुनाव कराने के लिए जर्मन संसद के निचले सदन को भंग कर दिया गया।   बर्लिन म...

दिसम्बर 27, 2024 6:55 अपराह्न

views 7

यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों द्वारा गिरफ्तार किए गए 13 संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की रिहाई पर बातचीत पूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधोनम घेब्रेयसस ने कहा है कि यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों द्वारा गिरफ्तार किए गए 13 संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की रिहाई पर बातचीत पूरी हो गई है। श्री घेब्रेयसस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन बंदियों की तत्काल रिहाई ...