अंतरराष्ट्रीय

मार्च 3, 2026 12:17 अपराह्न

views 77

इंडोनेशिया: सुमात्रा द्वीप में 6.2 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। भारतीय समयानुसार 10:26 पर यह झटके महसूस किये गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया में 20 किलोमीटर की गहराई पर था। अभी तक किसी के हताहत होने क...

मार्च 3, 2026 12:12 अपराह्न

views 39

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच विदेशी नौकाओं पर तैनात तीन भारतीय नाविकों की मौत, एक घायल: नौवहन महानिदेशालय

नौवहन महानिदेशालय ने बताया है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच विदेशी नौकाओं पर तैनात तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है। महानिदेशालय और प्रशासन अन्य सभी हितधारकों के साथ मिलकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। नाविकों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक...

मार्च 3, 2026 12:10 अपराह्न

views 60

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच व्हाइट हाउस में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात करेंगे

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच आज व्हाइट हाउस में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद द्विपक्षीय बैठक होगी। रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट में जर्मनी के चांसलर ने कहा था कि वे ट्रम्प से पश्चिम एशिया के ताजा हा...

मार्च 3, 2026 12:12 अपराह्न

views 50

नई दिल्ली में कोस्त्रोमा रशियन नेशनल बैले की प्रस्तुति, भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ''कोस्त्रोमा रशियन नेशनल बैले'' आज शाम नई दिल्ली के कमानी थिएटर में रूस की सांस्कृतिक और शैक्षिक परियोजना 'ग्लोबल डांस ओवरचर' प्रस्तुत करेगा। संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत और रूसी संघ के बीच स्थायी और विशेष रणनीतिक साझेदारी का एक हिस्सा है। संस्कृति म...

मार्च 3, 2026 10:36 पूर्वाह्न

views 129

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने अपने परमाणु शस्त्रागार में वृद्धि करने की घोषणा की

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने घोषणा की है कि फ्रांस अपने परमाणु शस्त्रागार में वृद्धि करेगा और पहली बार अपने परमाणु हथियारों से लैस विमानों को सहयोगी देशों में अस्थायी रूप से तैनात करने की अनुमति देगा। श्री मैक्रॉन ने यह बात फ्रांस के अटलांटिक तट पर स्थित 'इले लोंग्यू के सैन्य अड्डे पर कही...

मार्च 3, 2026 9:05 पूर्वाह्न

views 296

नेपाल चुनाव: केवल 63 पार्टियों ने ही उम्मीदवारों की अंतिम सूची जमा की

नेपाल में प्रतिनिधि सभा के लिए 2015 के संविधान पर आधारित 165 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली का उपयोग किया जाएगा और इनका निर्धारण भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या के आधार पर किया जाता है। आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के माध्यम से अतिरिक्त 110 सदस्यों का चुन...

मार्च 3, 2026 9:25 पूर्वाह्न

views 71

लेबनान में इज़राइल के बड़ा हमला; फ़िलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद कमांडर अबू हमज़ा रामी की मौत का दावा

इज़राइल ने आज लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़े हमले किए। इज़राइल रक्षा बल-आईडीएफ ने दावा किया है कि फ़िलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के कमांडर अबू हमज़ा रामी को बेरूत में मार गिराया गया है। आईडीएफ ने कहा कि अबू हमज़ा रामी की हत्या से इज़राइल के खिलाफ़ हमले करने की क्षमता को बड़ा झटका लगा है। सेना ने कहा क...

मार्च 3, 2026 9:21 पूर्वाह्न

views 91

पश्चिम एशिया संघर्ष: ईरान और अमरीका-इजरायल के बीच मिसाइल हमले के तेज

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तीव्र हो गया है। ईरान और इजरायल-अमरीकी बलों ने नए मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए हैं। ईरान समर्थित मिलिशियाओं ने संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन सहित खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायल और अमेरिका ने तेहरान में दर्जनों ठिकानों पर हमला किया, जिनमें ईरा...

मार्च 3, 2026 8:29 पूर्वाह्न

views 56

दक्षिण सूडान के सुदूर इलाके में विद्रोहियों का हमला, 169 लोगों की मौत

दक्षिण सूडान के एक सुदूर इलाके में विद्रोहियों द्वारा एक गांव पर हमले में 169 लोग मारे गए। इस घटना से देश में गृहयुद्ध के हालात बने हुए हैं। दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने एक बयान में कहा कि हमले के बाद एक हजार लोगों ने उसके बेस में शरण ली है। संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन की अधिकारी अनीता किकी ग...

मार्च 3, 2026 8:39 पूर्वाह्न

views 148

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान में अमरीकी सैनिकों की तैनाती की संभावना पर कहा- जरूरत पड़ी तो सैन्‍य तैनाती के विकल्‍प पर विचार कर सकते हैं

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान में अमरीकी सैनिकों की तैनाती की संभावना से साफ तौर पर इनकार नहीं किया है। एक निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस विकल्प पर विचार किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपतियों की तरह, वे ईरान में सेना भेजने की संभावना...