मई 8, 2025 2:02 अपराह्न
32
विश्व बैंक ने श्रीलंका को एक अरब डॉलर के सहायता पैकेज की घोषणा की
विश्व बैंक ने अगले तीन वर्षों के दौरान श्रीलंका में रोजगार को बढ़ावा देने और निजी क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए एक अरब डॉलर के सहायता पैकेज की घोषणा की है। यह पहल ऊर्जा, कृषि, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास-क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें दीर्घकालिक आर्थिक सुधार के लिए आवश्यक माना जाता है...