अंतरराष्ट्रीय

जुलाई 21, 2025 7:28 अपराह्न

views 8

रूस यूक्रेन से समझौते के लिए तैयार, लेकिन लक्ष्यों को प्राप्त करना है उद्देश्य: रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव

रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि रूस यूक्रेन पर समझौते की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है, लेकिन मुख्य उद्देश्य अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना है। श्री पेस्कोव ने एक साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कई बार यूक्रेन के साथ समझौते को शीघ्र शांतिपूर्ण निष्कर्ष...

जुलाई 21, 2025 5:07 अपराह्न

views 9

इस्राइली सेना ने यमन के होदेइदाह बंदरगाह के ठिकानों पर किया हमला

इस्राइली सेना ने यमन के होदेइदाह बंदरगाह पर ठिकानों पर हमला किया है। इन ठिकानों का इस्तेमाल हौसी विद्रोही सैन्य उद्देश्यों के लिए कर रहे थे। इस्राइल सेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस हमले का लक्ष्य आतंकवादी हौसी शासन से संबंधित बुनियादी ढाँचा था।   इस बंदरगाह का इस्तेमाल पहले ईरान ...

जुलाई 21, 2025 1:19 अपराह्न

views 15

यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद मॉस्को के प्रमुख हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद

रूस पर यूक्रेन द्वारा किए गए कई ड्रोन हमलों के कारण मॉस्‍को के मुख्‍य हवाई अड्डे अस्‍थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। इस कारण कम से कम 140 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रूस की मीडिया ने खबर दी है कि शेरेमेत्येवो, वनुकोवो, डोमोडेडोवो, झुकोवस्की हवाई अड्डों पर आई व्‍यापक बाधा के कारण हजारों यात्री फंसे हुए...

जुलाई 21, 2025 1:09 अपराह्न

views 12

दक्षिण कोरिया ने कहा – अमेरिका संग टैरिफ वार्ता में राष्ट्रीय हित सर्वोपरि

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह राष्ट्रीय हित के संदर्भ में अमरीका के साथ चल रही टैरिफ वार्ता में सर्वोत्तम संभव परिणाम प्राप्त करने के लिए काम करेगा। डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के साथ व्यापार वार्ता की 1 अगस्त की समय सीमा में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। दक्षिण कोरिया के नए उद्योग मंत्री किम जंग-क्वान ...

जुलाई 21, 2025 1:05 अपराह्न

views 22

अमेरिकी संसद समिति ने द रेजिस्टेंस फ्रंट को विदेशी आतंकी संगठन घोषित करने का समर्थन किया

अमरीकी संसद की विदेश मामलों की समिति ने द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने का समर्थन किया है। यह बयान अमरीकी विदेश विभाग द्वारा पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के एक प्रतिनिधि टीआरएफ, को आधिकारिक तौर पर विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित ...

जुलाई 21, 2025 12:44 अपराह्न

views 13

बुल्गारिया में तुर्की जा रही वैन से 206 किलो कोकीन बरामद, तीन गिरफ्तार

बुल्गारिया के सीमा अधिकारियों ने तुर्की जा रही एक बेल्जियम-प्लेटेड वैन से लगभग 206 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। दो करोड़ बीस लाख डॉलर से ज़्यादा कीमत की यह कोकीन पाँच सूटकेसों में छिपाई गई थी। एक महिला समेत तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

जुलाई 21, 2025 12:33 अपराह्न

views 11

सीरिया के सुवायदा प्रांत में एक सप्ताह की सांप्रदायिक हिंसा के बाद संघर्ष विराम लागू  

सीरिया के सुवायदा प्रांत में एक सप्‍ताह से जारी सांप्रदायिक हिंसा के बाद द्रुज लडाके, बेदोइन कबाईली और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष विराम लागू है। सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षण संस्‍था के अनुसार इस हिंसा में आठ सौ से अधिक लोग मारे गए हैं। राष्‍ट्रपति अहमद-अल-शरा ने 19 जुलाई को संघर्ष विराम की घ...

जुलाई 21, 2025 12:30 अपराह्न

views 21

ईरान ने यूरोपीय देशों संग परमाणु वार्ता पर दी सैद्धांतिक सहमति

ईरान ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के साथ परमाणु वार्ता पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया है। ईरानी मीडिया के अनुसार यह वार्ता उप विदेश मंत्री स्‍तर पर शुक्रवार को होने की आशा है।       ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी 2015 में हुए मूल परमाणु समझौते में शामिल थे। अमरीका 2018 में इस समझौते से अलग हो गया था।...

जुलाई 21, 2025 12:28 अपराह्न

views 22

दक्षिण कोरिया में बाढ़ से 14 लोगों की मौत, 12 लापता

दक्षिण कोरिया में कई दिनों से जारी तेज वर्षा के बाद आई बाढ़ से 14 लोगों की मौत हो गई है और 12 लापता हैं। सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाका सांचियोंग है, जहाँ बुधवार से 800 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यहां 8 लोगों की मृत्यु हुई है और 6 लापता हैं।       बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से लगभग 13 हजार लोगों को सुर...

जुलाई 21, 2025 12:23 अपराह्न

views 22

अमेरिका के अलास्का में 6.2 तीव्रता का भूकंप

अमरीका के अलास्‍का में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की गई। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह तीन बजकर 58 मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार कुछ ही दिन पहले गुरुवार को, इसी क्षेत्र में सात दशमलव तीन तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था।