अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 6, 2025 8:36 अपराह्न

views 31

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज मॉस्को स्थित क्रेमलिन में अमरीकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ से मुलाकात की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज मॉस्को स्थित क्रेमलिन में अमरीकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ से मुलाकात की। क्रेमलिन के हवाले से रूस की सरकारी मीडिया ने बताया कि यह मुलाकात रचनात्मक और उपयोगी रही और इसमें यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर विचार-विमर्श किया गया। रूसी राष्ट्रपति प्रेस सूत...

अगस्त 6, 2025 5:24 अपराह्न

views 39

श्रीलंका के पूर्व राज्य मंत्री शशींद्र राजपक्षे को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया

श्रीलंका के पूर्व राज्य मंत्री शशींद्र राजपक्षे को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी 9 मई 2022 को विरोध प्रदर्शनों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई एक इमारत के लिए एक विवादास्पद मुआवज़े के दावे से जुड़ी है। राजपक्षे पर अपने पद का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी से मुआवज़ा देने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। उन...

अगस्त 6, 2025 2:17 अपराह्न

views 11

रूस के कामचातका प्रायद्वीप में क्लुचेव्स्कॉय ज्वालामुखी के पास बांध टूटा

रूस के कामचातका प्रायद्वीप में क्लुचेव्स्कॉय ज्वालामुखी के पास बांध टूटने की ख़बर है। इसके बाद क्षेत्र में यातायात बाधित होने की सम्‍भावना बढ़ गई हैं। यह बांध वर्ष 2023 में स्टुडेनया नदी को दो धाराओं में विभाजित करने के लिए बनाया गया था। पिछले महीने की 30 तारीख को आए जोरदार भूकंप के कारण उत्पन्न हुई...

अगस्त 6, 2025 2:03 अपराह्न

views 13

दक्षिण कोरिया में इस सप्‍ताह मूसलाधार बारिश की सम्‍भावना

दक्षिण कोरिया में इस सप्‍ताह मूसलाधार बारिश जारी रहने की सम्‍भावना है। देश के कुछ हिस्सों में 120 मिलीमीटर से अधिक वर्षा की संभावना है। ग्योंगगी प्रांत के उत्‍तर-पूर्वी और गंगवोन प्रांत के उत्तरी हिस्सों में आज सुबह 80 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई।

अगस्त 6, 2025 2:30 अपराह्न

views 9

संयुक्त राष्ट्र ने गाजा पट्टी में इस्राइली सेना के संभावित विस्तार की खबरों को चिंताजनक बताया

संयुक्त राष्ट्र ने गाजा पट्टी में इस्राइली सेना के संभावित विस्तार की खबरों को चिंताजनक बताया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में, सहायक महासचिव मिरोस्लाव जेंका ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं और इससे गाजा में बाकी बचे बंधकों पर खतरा उत्‍पन्‍न हो सकता है...

अगस्त 6, 2025 1:00 अपराह्न

views 15

ताइवान ने कहा कि उसने आज अपनी जल सीमा के निकट चीन की बढ़ी हुई सैन्‍य गतिविधियां देखीं

ताइवान ने कहा है कि उसने आज सुबह अपनी जल सीमा के निकट चीन की बढ़ी हुई सैन्‍य गतिविधियां देखीं। ताइवान के राष्‍ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया है कि चीन के 16 सैन्‍य विमान, छह नौसेना जहाज और एक सरकारी जहाज ताइवान के आस-पास घूम रहे हैं। आठ विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्‍य की मध्‍य...

अगस्त 6, 2025 12:23 अपराह्न

views 11

पाकिस्तान 1 सितंबर से शुरू करेगा 13 लाख से अधिक पीओआर धारक अफ़ग़ान शरणार्थियों का प्रत्यावर्तन और निर्वासन

पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की है कि पंजीकरण प्रमाण कार्ड-पीओआर धारक 13 लाख से ज़्यादा अफ़ग़ान शरणार्थियों का औपचारिक प्रत्यावर्तन और निर्वासन पहली सितंबर से शुरू होगा। गृह मंत्रालय के अनुसार यह 30 जून को पीओआर कार्ड की वैधता समाप्त होने के बाद हो रहा है, जिससे धारक अवैध निवासी बन गए थे। प्रांतीय अधिका...

अगस्त 6, 2025 10:41 पूर्वाह्न

views 12

रूस के साथ युद्ध समाप्त करने को लेकर अमरीका के राष्ट्रपति के साथ सार्थक बातचीत हुई: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमि‍र ज़ेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमि‍र ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस के साथ युद्ध समाप्त करने को लेकर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई है। श्री ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया में दिए एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने युद्ध के मैदान, विशेष रूप से यूक्रेनी शहरों पर रूसी हमलों की बढ...

अगस्त 6, 2025 10:37 पूर्वाह्न

views 13

नाइजीरिया में सीमा शुल्क विभाग ने 1600 से ज़्यादा तोते और कैनरी पक्षी किए ज़ब्त; पिछले कुछ वर्षों में वन्यजीव तस्करी की सबसे बड़ी ज़ब्ती

नाइजीरिया में, सीमा शुल्क विभाग ने 1600 से ज़्यादा तोते और कैनरी पक्षी ज़ब्त किए हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में वन्यजीव तस्करी की सबसे बड़ी ज़ब्ती है। इन विदेशी पक्षियों को बिना परमिट के लागोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुवैत ले जाया जा रहा था। सीमा शुल्क विभाग ने  हवाई अड्डे पर दो संरक्षित प्रजातियो...

अगस्त 6, 2025 10:33 पूर्वाह्न

views 11

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कल मॉस्को में वरिष्ठ रूसी अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कल मॉस्को में वरिष्ठ रूसी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और भारत-रूस रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह रूस से नई दिल्ली द्वारा तेल खरीद के कारण भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रत...