अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 23, 2025 9:53 पूर्वाह्न

views 12

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सुरक्षा सलाहकार के घर जांच एफ.बी.आई ने ली तलाशी

अमरीका की जांच एजेंसी-एफ.बी.आई ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के घर और कार्यालय की तलाशी ली। जॉन बोल्टन 2019 में ट्रंप के पहले प्रशासन से इस्तीफा देने के बाद से ही उनके मुखर आलोचक रहे हैं। व्हाइट हाउस ने उन पर वर्ष 2020 में राष्ट्रपति के साथ काम करने के अपन...

अगस्त 23, 2025 9:10 पूर्वाह्न

views 17

अमरीका: ट्रम्प प्रशासन ने रक्षा खुफिया एजेंसी के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस और दो अन्य वरिष्ठ सैन्य कमांडरों को हटाया

अमरीका में ट्रम्प प्रशासन ने रक्षा खुफिया एजेंसी-डीआईए के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस और दो अन्य वरिष्ठ सैन्य कमांडरों को बर्खास्त कर दिया है। यह कदम अमरीकी खुफिया समुदाय को भ्रष्‍टाचार मुक्‍त करना और राष्ट्रपति ट्रम्प के वफादारों को शीर्ष पदों पर बिठाने के लिए उठाया गया है।     दो अन्य सैन्य...

अगस्त 23, 2025 1:29 अपराह्न

views 16

जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 29 तारीख से जापान और चीन की चार दिन की यात्रा पर जाएंगे। श्री मोदी 29 और 30 अगस्‍त को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा  और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ पहली शिखर बैठक होगी।   इस ...

अगस्त 23, 2025 9:39 पूर्वाह्न

views 10

श्रीलंका: सरकारी धन दुरुपयोग मामले को लेकर हिरासत में पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में 26 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया गया है। 76 वर्षीय विक्रमसिंघे के खिलाफ तीन आरोप दर्ज किए गए हैं जो 2023 में उनकी लंदन यात्रा से संबंधित हैं।   विक्रमसिंघे अपनी पत्नी, प्रोफ़ेसर मैत्री विक्रमसिंघे के वॉल्वरहैम्प्...

अगस्त 23, 2025 7:57 पूर्वाह्न

views 63

नई दिल्ली में हुआ युवा बौद्ध विद्वानों के तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

युवा बौद्ध विद्वानों का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कल नई दिल्ली में आयोजित हुआ।  सम्मेलन में रूस, वियतनाम, कंबोडिया, श्रीलंका, म्यांमार, ताइवान और भारत सहित कई देशों के युवा विद्वान, प्रोफेसर, भिक्षु और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।   संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सम्मेलन के दौरान आधुन...

अगस्त 23, 2025 7:46 पूर्वाह्न

views 11

अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने सर्गियो गोर को बनाया भारत में अमरीका का नया राजदूत

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने अपने करीबी सहायक सर्गियो गोर को भारत में अमरीका के राजदूत और दक्षिण एंव मध्‍य एशिया कार्यों के लिए विशेष दूत के रूप में नियुक्‍त करने क‍ी घोषणा की है। ट्रूथ सोशल पर एक पोस्‍ट के माध्‍यम से घोषणा करते हुए राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले...

अगस्त 23, 2025 7:21 पूर्वाह्न

views 16

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: भारत की काजल दोचक ने जीता स्वर्ण, श्रुति और सारिका को कांस्य

बुल्गारिया के समोकोव में, अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की काजल दोचक ने कल स्वर्ण पदक जीता, वहीं श्रुति और सारिका ने कांस्य पदक जीते।   मौजूदा अंडर-20 एशियाई चैंपियन, 17 वर्षीय काजल ने 72 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में चीन की युकी लियू को 8-6 से हराया। सारिका ने महिलाओं के 53 किग्रा वर...

अगस्त 22, 2025 8:08 अपराह्न

views 15

पाकिस्तान के कराची में बिजली गुल रहने के बाद लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

पाकिस्तान के कराची निवासियों ने 50 घंटे से ज़्यादा समय तक बिजली गुल रहने के बाद, विरोध प्रदर्शन किया। अमीराबाद, बुस्तान सोसाइटी, यूनिवर्सिटी रोड और टीपू सुल्तान रोड सहित कराची के इलाकों में मंगलवार दोपहर से लगातार बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित रही।   मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नागरिकों ने के-इलेक्...

अगस्त 22, 2025 5:59 अपराह्न

views 15

अफगानिस्तान में यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 24 लोग घायल

अफ़ग़ानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत में कल रात एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 24 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना काबुल-मज़ार-ए-शरीफ़ राजमार्ग पर हुई, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को पुल-ए-खुमरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   क्षेत्र में यह इस हफ़्ते की दूसरी बड़ी दु...

अगस्त 22, 2025 5:04 अपराह्न

views 30

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को किया गया गिरफ्तार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को आज कोलंबो में आपराधिक जाँच विभाग के समक्ष पेश होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 2023 में लंदन की एक निजी यात्रा के लिए सरकारी धन के  दुरुपयोग करने के आरोप में यह गिरफ्तारी हुई है।   पुलिस का आरोप है कि 76 वर्षीय नेता अपनी पत्‍नी प्रोफेसर मैत्री विक्र...