अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 20, 2025 12:04 अपराह्न

views 11

स्पेन के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में जंगल की आग तेजी से फैल रही है

स्‍पेन में मुख्‍य रूप से दक्षिण पश्चिम और उत्‍तर पश्चिम क्षेत्र में जंगल में आज तेजी से फैल रही है। उत्‍तर पश्चिम क्षेत्रों में गालिशिया और कास्टिला- लियोन के साथ दक्षिण पश्चिम स्‍पेन में कासेरेस सबसे प्रभावित क्षेत्रों में एक है। यूरोपीय वन आग सूचना प्रणाली के अनुसार वर्ष 2025 में अब तक तीन लाख 82 ...

अगस्त 20, 2025 8:43 पूर्वाह्न

views 15

उत्तरी नाइजीरिया में मस्जिद पर हमला, नमाज़ अदा कर रहे 27 लोगों की मौत, कई घायल

उत्‍तरी नाइजीरिया में हथियारबंद हमलावरों ने एक मस्जिद में नमाज़ अदा कर रहे कम से कम 27 लोगों की हत्‍या कर दी है। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। फिलहाल इस हमले की जिम्‍मेदारी किसी ने नहीं ली है। नाइजीरिया के उत्‍तर-पश्चिमी और उत्‍तर-मध्‍य क्षेत्रों में स्‍थानीय पशुपालकों और किसानों ...

अगस्त 20, 2025 8:36 पूर्वाह्न

views 15

सीरिया के विदेश मंत्री ने दक्षिण सीरिया में तनाव कम करने पर चर्चा के लिए इस्राइली प्रतिनिधिमंडल से पेरिस में मुलाकात की

सीरिया के विदेश मंत्री असद हसन अल-शिबानी ने दक्षिण सीरिया में तनाव कम करने पर चर्चा के लिए इस्राइली प्रतिनिधिमंडल से पेरिस में मुलाकात की है। दोनो पक्षों के बीच बातचीत अमरीका की मध्‍यस्‍थता में हो रही है। वार्ता मुख्‍य रूप से 1974 के सैन्‍य वापसी समझौते को बहाल करने, सीरिया में हस्‍तक्षेप रोकने और स...

अगस्त 20, 2025 8:34 पूर्वाह्न

views 16

इस्राइल ने गाजा में बंधक बनाए गए सभी 50 लोगों की रिहाई की मांग की

इस्राइल ने गाजा में बंधक बनाए गए सभी 50 लोगों की रिहाई की मांग की है। इससे इस बात को लेकर संदेह पैदा हो गया है कि क्या वह 60 दिन के युद्धविराम के लिए नए प्रस्ताव को स्वीकार करेगा। कतर और मिस्र की ओर से रखे गए इस प्रस्ताव पर सोमवार को हमास ने सहमति व्यक्त की है। इस प्रस्ताव के तहत लगभग आधे बंधकों की ...

अगस्त 20, 2025 8:17 पूर्वाह्न

views 13

पाकिस्तान के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए

पाकिस्‍तान में आज तड़के इस्‍लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर, स्‍वात, चित्राल और एबटाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता तीन दशमलव सात मापी गई। भूकंप का केन्‍द्र अफगानिस्‍तान के हिंदकुश क्षेत्र में धरती की सतह से 190 किलोमीटर नीचे था।    भूकंप से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटक...

अगस्त 20, 2025 7:59 पूर्वाह्न

views 48

भारत और चीन के बीच स्थिर और रचनात्मक संबंध से क्षेत्रीय और वैश्विक शांति तथा समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच स्थिर और रचनात्‍मक संबंध से क्षेत्रीय और वैश्विक स्‍तर पर शांति और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। उन्‍होंने भारत-चीन सीमा पर शांति और सद्भाव बनाए रखने और सीमा विवाद के परस्पर स्वीकार्य समाधान पर बल दिया है। प्रधानमंत्री ने कल चीन के विदेश मंत्री...

अगस्त 19, 2025 8:31 अपराह्न

views 16

अमरीका अब यूक्रेन को मुफ्त हथियार या वित्तीय सहायता प्रदान नहीं करेगा

अमरीका अब यूक्रेन को मुफ्त हथियार या वित्तीय सहायता प्रदान नहीं करेगा। अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एक टेलिविजन चैनल के साक्षात्‍कार में यह बात कही। रूबियो ने कहा कि अमरीका अब यूक्रेन को हथियार बेचेगा, जिसका खर्च यूरोपीय देश नाटो के माध्यम से वहन करेंगे। उन्‍होंने क्षेत्रीय रियायतों पर चर...

अगस्त 19, 2025 8:20 अपराह्न

views 10

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आज मॉस्को पहुंचे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आज मॉस्को पहुंचे। वे कल व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग के 26वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। डॉ. जयशंकर मॉस्को में भारत-रूस व्यापार मंच की बैठक को संबोधित करेंगे। अपनी यात्रा के दौरा...

अगस्त 19, 2025 5:41 अपराह्न

views 12

एयर कनाडा के फ्लाइट अटेंडेंट यूनियन ने आज देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी के साथ समझौता किया

एयर कनाडा के फ्लाइट अटेंडेंट यूनियन ने आज देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी के साथ एक समझौता किया, जिससे केबिन क्रू की हड़ताल समाप्त हो गई। लगभग चार दिनों तक चली इस हड़ताल के कारण व्यस्त गर्मी के मौसम में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द हुईं और देश की सबसे बड़ी एयरलाइन को इस वर्ष के लिए अपने वित्तीय पूर्वा...

अगस्त 19, 2025 5:08 अपराह्न

views 10

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने आज रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने आज रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। क्रेमलीन ने बताया कि वाशिंगटन में जेलेंस्‍की और यूरोपीय नेताओं के साथ ट्रम्‍प की हाल की चर्चा के बाद यह बातचीत हुई है। क्रेमलिन की सहयोगी यूरी विक्टरोविच उशाकोव के अनुसार श्री पुतिन ने ट्रम्‍प की पहल...