अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 23, 2025 5:53 अपराह्न

views 8

भ्रष्टाचार के आरोप में हिरासत में लिए गए श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती

भ्रष्‍टाचार के आरोप में हिरासत में लिए गये श्रीलंका के पूर्व राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से कोलंबो के नेशनल हॉस्‍पीटल में भर्ती कराया गया है। जेल अधिकारियों ने कहा है कि उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है।   विक्रमसिंघे को हिरासत में लेने के बाद जेल ...

अगस्त 23, 2025 5:51 अपराह्न

views 8

गाज़ा में इज़राइल के सैन्य अभियानों पर प्रतिबंधों को लेकर समर्थन न मिलने पर नीदरलैंड के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप ने इस्तीफ़ा दिया

नीदरलैंड के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप ने गाज़ा में इज़राइल के सैन्य अभियानों के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंधों के लिए सरकार का समर्थन हासिल करने में विफल रहने के बाद इस्तीफ़ा दे दिया है। इज़राइल में नीदरलैंड के राजदूत रह चुके श्री वेल्डकैंप ने कहा कि उन्हें समर्थन नहीं मिल सका क्योंकि कुछ मंत्री वर्तमा...

अगस्त 23, 2025 4:16 अपराह्न

views 8

श्रीलंकाई नेताओं ने जेल अस्पताल में पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे से मुलाकात की

कई श्रीलंकाई नेताओं ने आज वेलिकाडा जेल अस्पताल में पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की। एक दिन पहले ही उन्हें सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में हिरासत में लिया गया था।   महिंदा राजपक्षे, सजित प्रेमदासा और अन्य विपक्षी नेताओं ने 76 वर्षीय विक्रमसिंघे से मुलाकात की, जिन्हें कल रात चि...

अगस्त 23, 2025 2:18 अपराह्न

views 14

भारत-अमरीका के बीच व्‍यापार को लेकर बातचीत जारी: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि भारत-अमरीका व्यापार वार्ता अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार देश के किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आज नई दिल्ली में ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025 में उन्‍होंने कहा कि भारत, अमरीका के साथ बातचीत में अपनी सीमाओं को लेकर स्पष्ट...

अगस्त 23, 2025 11:28 पूर्वाह्न

views 21

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ज़ेलेंस्की के बीच बैठक की कोई योजना नहीं

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ज़ेलेंस्की के बीच कोई बैठक की योजना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति पुतिन शिखर सम्मेलन का एजेंडा तैयार होने पर ज़ेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह एजेंडा अभी तैयार नहीं है।   लावरोव ने कहा कि रूस प...

अगस्त 23, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 6

अमरीका के न्यूयॉर्क स्टेट थ्रूवे पर हादसा, पाँच लोगों की मौत

अमरीका के न्यूयॉर्क स्टेट थ्रूवे पर एक टूर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पाँच लोगों की मौत हो गई। नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क शहर लौट रही 52 यात्रियों को ले जा रही यह बस कथित तौर पर नियंत्रण खोने के बाद पलट गई।   अधिकारियों का कहना है कि कुछ यात्री बस से बाहर निकल गए, और कई लोगों ने सीटबेल्ट नही...

अगस्त 23, 2025 9:53 पूर्वाह्न

views 11

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सुरक्षा सलाहकार के घर जांच एफ.बी.आई ने ली तलाशी

अमरीका की जांच एजेंसी-एफ.बी.आई ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के घर और कार्यालय की तलाशी ली। जॉन बोल्टन 2019 में ट्रंप के पहले प्रशासन से इस्तीफा देने के बाद से ही उनके मुखर आलोचक रहे हैं। व्हाइट हाउस ने उन पर वर्ष 2020 में राष्ट्रपति के साथ काम करने के अपन...

अगस्त 23, 2025 9:10 पूर्वाह्न

views 17

अमरीका: ट्रम्प प्रशासन ने रक्षा खुफिया एजेंसी के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस और दो अन्य वरिष्ठ सैन्य कमांडरों को हटाया

अमरीका में ट्रम्प प्रशासन ने रक्षा खुफिया एजेंसी-डीआईए के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस और दो अन्य वरिष्ठ सैन्य कमांडरों को बर्खास्त कर दिया है। यह कदम अमरीकी खुफिया समुदाय को भ्रष्‍टाचार मुक्‍त करना और राष्ट्रपति ट्रम्प के वफादारों को शीर्ष पदों पर बिठाने के लिए उठाया गया है।     दो अन्य सैन्य...

अगस्त 23, 2025 1:29 अपराह्न

views 16

जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 29 तारीख से जापान और चीन की चार दिन की यात्रा पर जाएंगे। श्री मोदी 29 और 30 अगस्‍त को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा  और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ पहली शिखर बैठक होगी।   इस ...

अगस्त 23, 2025 9:39 पूर्वाह्न

views 10

श्रीलंका: सरकारी धन दुरुपयोग मामले को लेकर हिरासत में पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में 26 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया गया है। 76 वर्षीय विक्रमसिंघे के खिलाफ तीन आरोप दर्ज किए गए हैं जो 2023 में उनकी लंदन यात्रा से संबंधित हैं।   विक्रमसिंघे अपनी पत्नी, प्रोफ़ेसर मैत्री विक्रमसिंघे के वॉल्वरहैम्प्...